Monday, 4 February 2013

!!! अपनी मुफ्त की वेबसाइट बनाएं !!!


                                       

गूगल ड्राइव के जरिए आप अपनी एक छोटी सी मुफ्त की वेबसाइट बना सकते हैं। इसमें आप केवल html, css और javascript का ही इस्तेमाल कर पाएंगे, किसी सर्वर भाषा जैसे php, asp.net आदि का नही। फिर भी ये काफी काम का है।

इसका तरीका बहुत ही आसान है। अपनी जीड्राइव में कोई फोल्डर बनाइए और उसकी प्रापर्टीज में जाकर उसे Public कर दीजिए।

makeitpublic

अब बस आपको कोई एचटीएमएल पेज बनाकर इसी फोल्डर में अपलोड कर देना है। आप जावास्क्रिप्ट और सीएसएस फाइलें भी डाल सकते हैं। हां इतना ध्यान रखिएगा कि आप अपनी एचटीएमएल फाइल में उनका “रिलेटिव पाथ” प्रयोग करें न कि “ऑब्सोल्यूट पाथ”। क्योंकि वह बड़ा ही जटिल होगा।

अब अपनी फाइल में क्लिक करें फिर प्रिव्यू में क्लिक करके ब्राउजर में देखें यही आपकी फाइल का यूआरएल होगा। इसमें बस एक ही कमी है वह है कि यह यूआरएल बड़ा ही जटिल होता है। याद नही रखा जा सकता। इसलिए मेरी सलाह होगी कि इसे आप किसी डोमेन नेम से रिडायरेक्ट करवा लें तो अच्छा रहेगा।

Saturday, 2 February 2013

!!! दुनिया की सैर करें !!!

                                         google_signt_seeing




सबसे पहले ये बता दूं कि “गूगल साइट सीइंग” गूगल की सेवा नही है। तो फिर इसमें गूगल का नाम क्यों? क्योंकि इसमें प्रकशित डाटा गूगल की सेवाओं (गूगल अर्थ, गूगल मैप्स, स्ट्रीट व्यू आदि) के जरिए प्राप्त किया गया है।
गूगल साइट सीइंग का नारा है “दुनिया को असलियत में घूमने की जहमत क्यों उठाएं?” क्योंकि गूगल साइट सीइंग आपके वेबब्राउजर पर ही दुनिया के महत्वपूर्ण हिस्सों की सैटेलाइट से खींची हुई तथा स्ट्रीट व्यू की तस्वीरें अपनी साइट पर उपलब्धा कराता है।
साइट पर विश्व के कोने कोने की तस्वीरें हैं। और हर एक चिट्ठा प्रविष्टि में एक ठप्पा लगा हुआ मिलेगा जिसमें लिखा होगा “visited russia” या “visited france” जो कि  आपको बैठे बिठाए पर्यटन वेबसाइट का अभास कराता है। इसके “कंट्रीज” वाले अनुभाग में आपको विभिन्न देशों की सूची मिलेगी। जिसमें आप देशों के नाम पर क्लिक कर करके उनके विभिन्न स्थलों की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा “कैटेगरीज” अनुभाग भी है जिसमें सारे स्थल श्रेणियों के अनुसार लगाए गए हैं। इसमें एक स्ट्रीट व्यू का अनुभाग भी है। और मेरी सलाह है कि इस अनुभाग को अवश्य देखें।
गूगल साइट सीइंग की पुस्तक भी आती है। जिसमें धरती की ढेर सारी सैटेलाइट तस्वीरें हैं।
साइट का पता है: http://googlesightseeing.com/