Showing posts with label Photo Tools. Show all posts
Showing posts with label Photo Tools. Show all posts

Saturday, 21 April 2012

फोटो का आकार और फॉर्मेट बदलें



एक छोटा और पोर्टेबल औजार जिससे आप फोटो फाइल्स का आकार और फॉर्मेट बदल सकते हैं वो बड़ी आसानी से ।
इसमें आप . bmp, .emf, .gif , .jpg, .png , .tiff, .wmf फोटो का आकार और फाइल फॉर्मेट बदल पाएंगे ।


पोर्टेबल टूल है तो इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं सिर्फ 140 केबी आकार का औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Sunday, 25 December 2011

फोटो की त्वचा को बनाइये चिकना और सुंदर



अपने फोटो में अपनी त्वचा को बनाइये सुंदर और स्मूथ

ये टीवी का विज्ञापन नही एक मुफ्त टूल है ६०० केबी का जो बस २ क्लिक में आपके फोटो को बनाये खूबसूरत ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Thursday, 8 December 2011

किसी भी डॉक्युमेंट को बदलिए इमेज फाइल में


आपको इस ब्लॉग में किसी भी डॉक्युमेंट को पीडीऍफ़ फाइल के रूप में बदलने वाले टूल के बारें में जानकारी दी जा चुकी है अब इसी तकनीक पर आधारित एक और उपयोगी औजर जो हर उस डॉक्युमेंट जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं उसे JPG, PNG, TIFF, BMP आदि इमेज फॉर्मेट में बदल देगा बस कुछ क्लिक्स में ।



ये टूल आपके कंप्यूटर में ImagePrinter के नाम से एक अतिरिक्त प्रिंटर का विकल्प दिखायेगा जिस पर क्लिक कर आप अपने डॉक्युमेंट को अपनी इच्छानुसार इमेज फोर्मेट में प्राप्त कर पायेंगे ।

सिर्फ 930 केबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Tuesday, 6 December 2011

फोटो को बनायें सजीव




एक मजेदार और उपयोगी फोटो टूल इसमें आप अपने फोटो में चलते पानी का प्रभाव लगा पाएंगे बारिश और बर्फ की बारिश जैसे प्रभाव अपने फोटो को दे पाएंगे और अपने फोटो में साउंड फाइल भी जोड़ने की सुविधा मिलेगी आपको इस 5 एमबी के औज़ार से ।




प्रोग्राम को इन्स्टाल करने के बाद रन करें ।

Create New Project पर क्लिक करें ।

अब आपको अपनी फोटो चुननी होगी ।


इस तरह से खुली विंडो में आप चाहे तो सीधे ही अपनी फोटो फाइल ड्रॉप कर सकते है या Load Image पर क्लिक कर अपनी फोटो फाइल चुन सकते हैं ।

फोटो फाइल चुन लेने के बाद अगर आपको अपने फोटो में बहते पानी का प्रभाव लगाना है तो नीचे दिए चित्र के अनुसार दायीं ओर दिए गए बॉक्स में Water को चुनिए अपनी पसंद की सेटिंग कीजिये (ये आपकी जरुरत के अनुसार अलग हो सकती है एक दो बार करके देखने से आपको अंदाजा हो जायेगा )

अब फोटो में एक गोलाकार ब्रुश को उतनी जगह पर चलिए जिस पर आप पानी का प्रभाव देना चाहते हैं उतने हिस्से का रंग बदल जायेगा । अब ऊपर Preview पर क्लिक करके देख लीजिये की ये प्रभाव आपके फोटो पर कैसा दिखेगा ।


ऐसे ही दायें ओर Weather Tab पर क्लिक कर ऊपर दिए चित्र के अनुसार Snow या Rain प्रभाव चुन लीजिये अपने पसंद की सेटिंग कीजिये और आपके फोटो पर बारिश या बर्फ की बारिश का प्रभाव लगा लीजिये । सेटिंग को सेव करने से पहले Preview पर क्लिक कर अपने फोटो को देख लें ।

आसान है थोड़ी देर के प्रयास से आप इसे बड़ी अच्छी तरह चला लेंगे ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें

Friday, 2 December 2011

अपनी तस्वीरों से बनाइये पोस्टकार्ड


एक और आसान औजार आपकी तस्वीरों को पोस्टकार्ड जैसा आकर्षक रूप देने का वो भी बड़ी आसानी से ।
इसमें आपको टेम्पलेट मिलेंगे जिसमें आप अपनी तस्वीरे लगा सकते हैं । आपको बस एक टेम्पलेट चुन लेना हैफिर अपनी वो तस्वीर जिसे आप इस टेम्पलेट में लगाना चाहते है फिर अपनी तस्वीर के आकर और स्थान को थोडासंयोजित करने के बाद आपकी नयी आकर्षक तस्वीर तैयार हो जाएगी ।


अपनी बनायीं तस्वीरों में आप अपनी इच्छानुसार टेक्स्ट भी लगा सकते है ।
इसमें बनायीं तस्वीरों को JPEG, BMP , PNG फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है ।


इस मुफ्त औजार का आकार है सिर्फ 4 एमबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

Tuesday, 29 November 2011

फोटो को बदलिए कलर पेंटिंग और स्केच में



फोटो को बदलिए कलर स्केच पेंटिंग और भी बहुत सारे रूपों में इस पोर्टेबल २.९ एमबी के औजार से थोड़े संयोजन से ।

इसमे प्रीव्यू में देख सकते है की आपका चित्र कैसा दिखाई देगा और उसके अनुसार सेटिंग बदल लीजिये ।




यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Tuesday, 8 November 2011

Thursday, 27 October 2011

फोटो के लिए मेक अप् टूल


अपने कंप्यूटर में भी डाउनलोड कीजिये मक अप् बॉक्स अपने फोटो के लिए

इस औजार से अपने फोटो में होंठो की रंगत बेहतर कीजिये या दांतों को ब्लीच या त्वचा को बेदाग़

और भी बहुत कुछ सिर्फ़ 3.7 एमबी आकार में चलाने का तरीका सॉफ्टवेयर के शुरू होते ही दिखाई देगा ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Tuesday, 25 October 2011

बहुउपयोगी फोटो प्रिंटर




एक उपयोगी फोटो प्रिंटिंग सॉफ्टवेयर जो

  • अलग अलग फोटो को एक ही पेज में प्रिंट करे
  • फुल पेज प्रिंटिंग के द्वारा पेपर बचाए
  • फोटो में टेक्स्ट और कैप्शन लगाने की सुविधा
  • फ्रेम जोड़े और फ्रेम को व्यवस्थित करे
  • लेआउट बनाये और पूरे फोल्डर के फोटो को प्रिंट करे
  • पासपोर्ट और 4x6-5x7-8x10 फोटो प्रिंटिंग की सुविधा


और भी बहुत कुछ इस 6 एमबी के टूल में ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Monday, 24 October 2011

अपने फोटो में लगाये कैप्शन बॉक्स


कॉमिक बुक में लगे कैप्शन आपको पता ही होंगे अब अपने फोटो में भी लगाइए कैप्शन बॉक्स और अपने शब्द ताकि आपकी तस्वीरे भी बोल उठे । 721 केबी का औजार ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Thursday, 20 October 2011

फोटो से बनाइये मजेदार शो




ढेर सारे टेम्पलेट में से अपनी पसंद का एक चुनिए एनीमेशन, साउंड या अपनी आवाज़ मिलाइए और बनाइये एक मजेदार शो ।

आप अपने बनाये शो को मेल कर सकते है cd बना सकते हैं और स्क्रीन सेवर या वालपेपर के रूप में भी सेव कर सकते हैं ।


उपयोग में आसान एक मजेदार फोटो टूल १५ एमबी आकार में ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Friday, 14 October 2011

आइकन फाइल बनाइये अपने फोटो से




अब किसी भी फोटो को बदलिए आइकन फाइल में और लगाइए अपनी पसंद के प्रोग्राम शौर्ट कट में ।

थोड़े से संयोजन से बस कुछ क्लिक के ही अपने फोटो को आइकन के रूप में सेव करे फ़िर जिस शोर्ट कट का आइकन बदलना हो उस पर राईट क्लिक कर प्रोपर्टिस सेलेक्ट करें . चेंज आइकन पर क्लिक करें और ब्राउस कर अपनी सेव की हुई अकों फाइल चुन लें ।

आपकी पसंद की आइकन आपके प्रोग्राम में लग जायेगी । 5 एमबी का पोर्टेबल टूल ।


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

सॉफ्टवेर जो फोटो में लगाये चलते पानी का प्रतिबिम्ब




अब आपके लिए ऐसा औजार जो आपके किसी भी फोटो में लगाये पानी जैसा प्रतिबिम्ब ।

सिर्फ़ ५३५ केबी का मुफ्त और पोर्टेबल टूल आसान और सुंदर ।


धन्यवाद अतुल्य जी का उनकी वजह से ये टूल यहाँ दे पाया हूँ ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Thursday, 13 October 2011

किसी भी फोटो को बनाइये आइकन



अपनी किसी भी फोटो को अपने मनपसंद प्रोग्राम का आइकन बनाइये इस छोटे २४९ केबी के औजार से ।

पोर्टेबल है तो बस प्रोग्राम ओपन करे एक बॉक्स ओपन होगा जैसा चित्र में दिखाया गया है अब जिस ही फोटो को आप आइकन बनाना चाहते है उसे पकड़कर इस बॉक्स में छोड़ दे आपकी आइकन फाइल उसी फोल्डर में बन
जायेगी जहाँ आपकी मूल फाइल है । टास्कबार में प्रोग्राम के ऊपर राईट क्लिक कर आप सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं ।


16×16, 24×24, 32×32, 48×48, 64×64, 72×72, 96×96, 128×128 और 256×256 आकार में आप आइकन फाइल बना सकते है ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

अपनी तस्वीरों को दे सपनीले प्रभाव



अपनी तस्वीरो या वालपेपर को दे सपनीले प्रभाव और उनकी खूबसूरती को और भी बढायें ।

इस 7 एमबी के टूल से आसान और उपयोगी ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Sunday, 9 October 2011

वेबपेज को सेव कीजिये फोटो के रूप में

अब किसी भी वेबपेज को फोटो के रूप में सेव कीजिये अपने कंप्यूटर पर इस ८७ के बी के टूल से । वेब एड्रेस इस पर पेस्ट कीजिये मनचाहा साइज़ और फॉर्मेट सेट कीजिये बस कुछ ही सेकंड्स में आपका वेबपेज इमेज में बदल जाएगा ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करे ।

Wednesday, 5 October 2011

एक छोटा उपयोगी फोटो टूल




अगर आपकी फोटो एडिटिंग की जरूरतें ज्यादा ना हो फोटो एडिटिंग के कुछ आम काम और इफेक्ट के लिए भारी भरकम फोटो एडिटर्स की जगह ये एक छोटा पोर्टेबल टूल आजमा के देखिये ।

इस एक टूल से आप Black & white, Sepia, Embossed, Analogica आदि प्रभाव अपनी तसवीर पर लगा सकते हैं या फिर Brightness, COntrast, Topaz, Borders और तस्वीर का आकार बदलने जैसे काम कुछ क्लिक्स से ही कर पायेंगे ।


इसे उपयोग करना ज्यादा मुश्किल नहीं है है बस पहले जिस प्रभाव को आप लगाना चाहते है उसकी सेटिंग्स पर क्लिक कर अपनी जरुरत के अनुसार सेटिंग कर लें और फिर एक क्लिक में ही वो प्रभाव आपकी तस्वीर पर लग जाएगा । थोड़े प्रयास से आप इसे बेहतर उपयोग करना सीख लेंगे ।

छोटा मुफ्त सिर्फ 170 केबी आकार का पोर्टेबल औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

Sunday, 18 September 2011

अपने फोटो को मजेदार बनाइये इन 4 वेबसाइट्स से



Photofunia
आपके चित्र

पृष्ठभूमि अच्छे ना होने की वजह से आकर्षक नही दिख रहे हो तो इस साईट पे जाकर उनको आकर्षक और मजेदारबनाइये ।

Myheritage
अपने फोटो को मजेदार इफेक्ट दे या चाहे तो किसी सेलेब्रिटी जैसा बनाये इस साईट पर ।

WriteOnIt
इस साईट पर आप अपनी फोटो पे कैप्शन दे सकते है या पत्रिका के मुख पृष्ठ पर देख सकते है ।

HairMixer
इस साईट पर आप दो फोटो को अदल बदल सकते है ये देखने के लिए की वो एक दुसरे के बालो में कैसे दिखेंगे ।

Magmypic
अपने फोटो विश्व विख्यात पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर देखे इस साईट पर ।

Tuesday, 26 April 2011

अपना वजन घटाकर स्लिम दिखें, फोटो में ही सहीं




अगर आप चाहते है की आप फले की तरह दुबले दिखें वो भी बिना मेहनत किये तो ये शायद न हो पाए पर आपकी फोटो जरुर स्लिम और फिट दिख सकती है ।

अब आप अपने फोटो का वजन घटा कर दुबले दिख सकते हैं इस ऑनलाइन औजार की मदद से ।
एक वेबसाइट जो आपके फोटो में वजन कम कर सकती है अपनी फोटो अपलोड करें और बाईं ओर दिए बार को स्क्रोल करके अपनी इच्छानुसार अपने फोटो को स्लिम बनाएं ।
क्या पता कोई टेली मार्केटिंग कंपनी अपने वजन घटाने के उत्पाद के विज्ञापन के लिए आपको चुन लें ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Monday, 28 March 2011

अपने फोटो को हंसाएं या रुलाये


किसी फोटो के हाव भाव आपको अच्छे न लगते हो तो अपनी या अपने मित्रो की फोटो को हंसाये या रुलाये या गुस्से में दिखाएँ बस कुछ क्लिक से ।

मार्गदर्शन सॉफ्टवेयर में ही किया गया है की कैसे फोटो पर इफेक्ट दे ।



११ एमबी का है ये औजार, एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो आपके पास होना ही चाहिए ।

अपनी फोटो को मजेदार बनाने का आसान और पोर्टेबल टूल इंस्टाल करने की भी जरुरत नही ।




डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।