Showing posts with label Security. Show all posts
Showing posts with label Security. Show all posts

Sunday, 13 November 2011

कंप्यूटर से वायरस हटाने का एक आसान उपाय


माइक्रोसॉफ्ट का एक मुफ्त टूल जो आपके वायरस से ग्रस्त कंप्यूटर को ठीक करने में आपकी मदद करेगा । । इस टूल का नाम है Microsoft Safety Scanner और ये एक पोर्टेबल टूल है इसलिए इसे इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।

आपको करना ये है की इस टूल को डाउनलोड करें और जिस कंप्यूटर पर इसे चलाना चाहते हैं उसमें पेस्ट करके या फिर पेन ड्राइव से इस पर डबल क्लिक आकर इसे शुरू कर दें ।

फिर ये आपके कंप्यूटर से viruses, malware, spyware को ढूंढकर उन्हें हटा देगा ।

इस टूल की एक खामी है की ये सिर्फ १० दिन तक ही काम में लिया जा सकता है इसलिए जब इसकी जरुरत हो तभी डाउनलोड कर उपयोग करें । तुरंत डाउनलोड करने से हर बार आपको updated virus definitions मिलेगा जो ज्यादा बेहतर तरीके से वायरस से लड़ने में सक्षम होगा ।

इस मुफ्त टूल का आकार है 71 एमबी ये आकार में भारी तो है पर उपयोगी भी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


ये लिंक आपको Microsoft Safety Scanner के डाउनलोड पेज पर ले जाएगी वहां आप Download Now बटन पर क्लिक कर इस टूल को डाउनलोड कर पायेंगे ।

Friday, 21 October 2011

माइक्रोसॉफ्ट का मुफ्त एंटी वायरस



माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले Morro के कोडनेम से एक मुफ्त एंटी वायरस Beta संस्करण में प्रस्तुत किया था, अब इस सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाते हुए इसका नया स्थिर संस्करण Microsoft Security Essentials 1.0.2 मुफ्त उपयोग के लिए उपलब्ध है ।

ये एंटी वायरस आकार में छोटा है और इंस्टाल होने और उपयोग किये जाने पर काफी कम जगह और रैम का उपयोग करता है ।

12.5 एमबी आकार का है ये औजार ।


विंडोज एक्सपी के लिए डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

विंडोज विस्टा/सेवन के लिए डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

नकली एंटी वायरस हटाने का मुफ्त औजार





इन्टरनेट पर अनेक साइट्स ऐसी है जो पहले आपको डराती है की आपके कंप्यूटर पर फलां फलां वायरस का हमला हुआ है और उसे हटाने के लिए ये मुफ्त एंटी वायरस इंस्टाल कीजिये,

पर वास्तव में वो scareware होते है जो आपके क्रेडिट कार्ड और अन्य जानकारियां चुरा लेते है ।



सिर्फ़ 83 केबी का ये एक ऐसा टूल है जो आपके कंप्यूटर में नकली एंटी वायरस को ढूंढ कर उन्हें अन इंस्टाल करता है ।
इससे इन प्रोग्राम्स को हटाया जा सकता है -

  1. Cyber Security
  2. Alpha Antivirus
  3. Braviax
  4. Windows Police Pro
  5. Antivirus Pro 2010
  6. PC Antispyware 2010
  7. FraudTool.MalwareProtector.d
  8. Winshield2009.com
  9. Green AV
  10. Windows Protection Suite
  11. Total Security 2009
  12. Windows System Suite
  13. Antivirus BEST
  14. System Security
  15. Personal Antivirus
  16. System Security 2009
  17. Malware Doctor
  18. Antivirus System Pro
  19. WinPC Defender
  20. Anti-Virus-1
  21. Spyware Guard 2008
  22. System Guard 2009
  23. Antivirus 2009
  24. Antivirus 2010
  25. Antivirus Pro 2009
  26. Antivirus 360 and
  27. MS Antispyware 2009


यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Tuesday, 4 October 2011

कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए दो नए औजार


एक एंटीवायरस और एक एंटीस्पाइवेयर का नया संस्करण आपके कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए ।
नया AVG Anti-Virus Free 2011 1153a3218 और SUPERAntiSpyware 4.45.0.1000 Final । आप इन दोनों सॉफ्टवेयर को एक साथ उपयोग कर सकते हैं ।


वायरस और स्पाइवेयर दोनों से पूरी सुरक्षा के लिए ये औजार बेहद उपयोगी हैं ।

AVG Anti-Virus Free 2011 1153a3218 का आकार है 138 एमबी

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

और
SUPERAntiSpyware 4.45.0.1000 Final का आकार है 9.3 एमबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, 22 July 2011

अपने कंप्यूटर को बचाइए autorun वायरस से



कंप्यूटर में वायरस फ़ैलाने का एक बड़ा माध्यम है पेन ड्राइव और इसमें भी जो तरीका सबसे ज्यादा वायरस फैलाता है वो है Autorun फाइल्स के जरिये, आपने पेन ड्राइव कंप्यूटर में लगाया नहीं की ये खुद ही शुरू होकर आपके कंप्यूटर में वायरस प्रोग्राम डाल देते हैं । 
अब इनसे बचने का आसान और मुफ्त औजार । 


इसे बस अपने कंप्यूटर में इंस्टाल कीजिये और जब भी आप अपने कंप्यूटर में पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड लगायेंगे ये आपको तुरंत सूचना देगा की इसमें autorun फाइल है या नहीं, अगर फाइल होगी तो ये आपको उसे डिलीट करने का सन्देश भी देगा । इसमें आप एक क्लिक करके ही इस फाइल को डिलीट कर सकते हैं और फिर अपना काम जारी रख सकते हैं । 

इस मुफ्त औजार का आकार है सिर्फ 304 केबी । 

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 



इसे इंस्टाल कर लेने के बाद ये प्रोग्राम आपके टास्कबार में एक आइकन के रूप में दिखाई देता रहेगा । इस पर राईट क्लिक कर आप इसकी Setting का विकल्प चुन लें । 

एक नयी विंडो कुछ इस तरह दिखाई देगी 



यहाँ आप सुनिश्चित कर लें की Run The Program at Startup का विकल्प चुना हुआ है, इससे जब भी आप अपना कंप्यूटर शुरू करेंगे ये प्रोग्राम भी शुरू होकर अपना काम करता रहेगा । 

Monday, 11 July 2011

युएसबी पोर्ट को लगाइए ताला



अब आप अपने यूएसबी पोर्ट को भी सुरक्षित कर सकते हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति आपके कंप्यूटर से पेन ड्राइव आदि से आपका डाटा न चुरा सके ।अपने यूएसबी पर ताला लगाना या हटाना इस औजार के प्रयोग से बेहद आसान है बस एक क्लिक करें और आपके यूएसबी पोर्ट सुरक्षित हो जायेंगे ।



एक छोटा पोर्टेबल औजार इन्स्टाल करने कि भी जरुरत नहीं ।

सिर्फ 291 केबी आकार का औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Saturday, 9 July 2011

स्पाइवेयर से सुरक्षा अब और भी बेहतर



स्पाइवेयर को हटाने के लिए मुफ्त में उपलब्ध सबसे अच्छा टूल SuperAntiSpyware अब और बेहतर रूप में उपलब्ध है नए संस्करण में SuperAntiSpyware 5.0.1108 । 
नया रंगरूप तो है ही पहले से ज्यादा तेजी से स्कैन भी और ज्यादा ख़राब हो चुके कंप्यूटर को भी ठीक करने

की नयी सुविधा । 

ये आपको Spyware, Adware, Malware, Trojans, Dialers, Worms, KeyLoggers, HiJackers, Parasites, Rootkits, Rogue Security Products जैसे खतरों से सुरक्षित रखता है । 
समय समय पर इससे अपने कंप्यूटर को स्कैन करते रहिये और बिना किसी तकलीफ के अपने कंप्यूटर का उपयोग करते रहे । 

सिर्फ 11.84 एमबी का मुफ्त उपयोगी और जरुरी औजार । 


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें
 । 


असुविधा के लिए क्षमा कीजियेगा लिंक ठीक कर दी गयी है । 

Tuesday, 5 July 2011

जाँचिये अपने कंप्यूटर की सुरक्षा का स्तर




एक छोटा मुफ्त औजार जो आपके कंप्यूटर को जरुरी सुरक्षा मानदंडो पर जांचता है और बताता है कि आपका कंप्यूटर कितना सुरक्षित है ।


ये टूल बस एक क्लिक से ही आपके कंप्यूटर पर

# Antivirus
# Antispyware
# Third-party firewall
# Windows Firewall
# NAP ( Network Access Protection ) 
# Windows updates
# User Account Control 

की जांच करता है और इनके आधार पर आपके कंप्यूटर के सुरक्षा की स्थिति बताता है ।

सिर्फ 150 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Friday, 1 July 2011

अपनी फाइल को सुरक्षित करें राईट क्लिक से


अब आप किसी भी फाइल को पासवर्ड से सुरक्षित कर सकते है आसानी से बस फाइल पर राईट क्लिक करके भी ।अपनी फाइल को अन्य कंप्यूटर उपयोगकर्ताओ से सुरक्षित रखने का आसान और मुफ्त उपाय ।चित्र में दिखाए अनुसार जिस फाइल पर पासवर्ड देना हो उस पर राईट क्लिक करें और Encrypt with " Right Click Encrypter" विकल्प चुने ।


नए खुले विंडो में अपनी इच्छा का पासवर्ड दें और Encrypt बटन पर क्लिक करें अब आपकी फाइल सुरक्षित है ।

फाइल के दोबारा प्रयोग के लिए उसे ओपन करने पर पासवर्ड पूछा जायेगा पासवर्ड भर कर Decrypt बटन पर क्लिक करें यही प्रक्रिया फाइल पर राईट क्लिक कर Decrypt with " Right Click Encrypter" विकल्प चुनकर भी की जा सकती है .

सिर्फ 980 केबी आकार का मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Monday, 13 June 2011

अपने पेन ड्राइव को वायरस से सुरक्षित करें




आप अपने कंप्यूटर पर तो एक अच्छा एंटी वायरस लगाकर सुरक्षित रह सकते है पर जब भी आप अपना पेन ड्राइव किसी अन्य कंप्यूटर में लगाते हैं तो उसमे से वायरस और अपय्वेयर आपके पेन ड्राइव में Autorun.inf फाइल के रूप में आ ही जाते हैं ।



इस समस्या से निपटने के लिए एक औजार जो आपके पेन ड्राइव को इन फिल्स से सुरक्षित कर देगा ।
उपयोग में आसान बस अपने पेन ड्राइव को कंप्यूटर में लगाइए और ये प्रोग्राम शुरू कर Vaccinate USB बटन पर क्लिक कर दें ।
अब आपका पेन ड्राइव सुरक्षित है ।

इस टूल का प्रयोग करने से पहले सुनिश्चित कर लें की जिस कंप्यूटर से आप अपने पेन ड्राइव को सुरक्षितकरें वो वायरस से मुक्त हो । 

सिर्फ 804 केबी आकार का छोटा मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Sunday, 12 June 2011

कंप्यूटर को पेन ड्राइव से फैलने वाले Autorun वायरस से बचाएं


आप जब भी वायरस से ग्रसित पेन ड्राइव अपने कंप्यूटर में लगातें है तो वो Autorun फाइल के जरिये आपके कंप्यूटर को भी निशाना बना लेते हैं इससे बचने का एक और आसान उपाय ।
एज छोटा सा औजार जो आपके कंप्यूटर को इन Autorun वायरस से बचाएगा । इसमें आप सीडी ड्राइव को भी सुरक्षित कर सकते है या किसी विशेष तरह की फाइल को भी रोक सकते हैं ।



इसमें "USB disk soft write protect" की एक विशेष सुविधा भी है जिससे आपके कंप्यूटर से किसी पेन ड्राइव पर डाटा कॉपी नहीं किया जा सकेगा । ये आपके कंप्यूटर से डाटा चोरी को रोक सकता है ।


सिर्फ 41 केबी आकार का मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Saturday, 14 May 2011



एक ऑनलाइन सेवा जो आपको किसी वेबसाइट के बारे में जानकारी देती है की वो वायरस और मालवेयर से सुरक्षित है या नहीं ।
एक वेबसाइट जहाँ आप किसी भी वेबसाइट का पता टाइप कर जान सकते हैं वो आपके कंप्यूटर को नुक्सान तो नहीं पहुंचाएगा ।


मैंने कुछ साइट्स जाँची है जो मुझे पहले से पता था की खतरनाक है और इसके नतीजे सही मिलें है ।
आप भी अपनी रोजाना प्रयोग की जाने वाली साइट्स और ब्लॉग के पते स्कैन कर लें ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Wednesday, 4 May 2011

इंटरनेट कनेक्शन को लगाइए ताला


अपने इंटरनेट कनेक्शन को औरों की पहुँच से दूर रखिये इस औजार के उपयोग से ।
इसके प्रयोग से आप किसी कंप्यूटर पर इंटरनेट का प्रयोग रोक पायेंगे ।
आपका इंटरनेट चाहे डायल अप् हो या लैन कनेक्ट तो होगा पर कोई वेबपेज नहीं खुलेगा न कोई लिंक डाउनलोड होगी ।


प्रोग्राम को इंस्टाल करते समय अपनी पसंद का पासवर्ड लगा दें जिससे इस सॉफ्टवेयर तक सिर्फ आपकी हो पहुँच रहे ।
प्रोग्राम को शुरू कर Option टैब पर क्लिक करें अब Activate या Deactivate बटन पर क्लिक करके इंटरनेट प्रयोग को शुरू या बंद कर सकते हैं ।

इसमें इंटरनेट का प्रयोग करने वाले प्रोग्राम को अलग अलग बंद करने की भी सुविधा है ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Saturday, 30 April 2011

अपने पेन ड्राइव को वायरस से सुरक्षित करें


पेन ड्राइव डाटा रखने और डाटा के आदान प्रदान का एक लोकप्रिय और सुलभ साधन है पर ये वायरस फ़ैलाने का भी माध्यम है इसलिए पेन ड्राइव उपयोग करते हुए इसे वायरस से सुरक्षित रखेने के लिए एक मुफ्त औजार ।


पेन ड्राइव से वायरस ज्यादातर ऑटोरन फाइल्स के जरिये ही एक से दूसरे कंप्यूटर में पहुंचते हैं कंप्यूटर को आप इन ऑटोरन वायरस से ऑटोरन विकल्प को बंद करके बचाया जा सकता है (ये लिंक देखें ) अब एंटी वायरस बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक BitDefender ने एक मुफ्त पोर्टेबल टूल बनाया है जिसके उपयोग से आपका पेन ड्राइव इन ऑटोरन वायरस से सुरक्षित रहेगा ।

आपको बस करना इतना ही है की इस टूल को शुरू करें फिर अपना पेन ड्राइव चुन लें और फिर Immunize बटन पर क्लिक कर दें । अब आपका पेन ड्राइव वायरस से सुरक्षित है सावधानी के लिए जब भी आप अपने पेन ड्राइव को फॉर्मेट करें तुरंत ही फिर इस प्रक्रिया को दोहरा लें ।


ये 1.12 एमबी आकार का मुफ्त और पोर्टेबल टूल है जिसे इंस्टाल करने की जरुरत नहीं बस अनजिप कीजिये और उपयोग के लिए तैयार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Friday, 29 April 2011

सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है



आपके कंप्यूटर को सिर्फ वायरस से ही खतरा नहीं है Spyware और Malware भी नुकसानदेह होते हैं आपके कंप्यूटर के लिए ।
ये आपके कंप्यूटर पर एंटी वायरस प्रोग्राम को चलने से रोक सकते हैं, आपकी जरुरी सूचनाएं किसी अन्य को भेज सकते हैं ।


आपके मुख्य फोल्डर कि जगह पर .exe के रूप में प्रतिरूप फोल्डर बनाकर आपके फोल्डर तक आपकी पहुँच रोक सकते हैं ।
आपके होम पेज को बदल सकते हैं, और आपके पेन ड्राइव से अन्य कंप्यूटर में भी फैलते है ।

इन सबसे बचाने वाले सबसे उपयोगी औज़ार का नया संस्करण SUPERAntiSpyware 4.36.1006 Final ।
एक मुफ्त टूल जो आपके कंप्यूटर से सभी Spyware और Malware को हटा देगा । एक जरुरी औजार आपके कंप्यूटर के लिए ।

सिर्फ 7 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

इसे इन्स्टाल कर लें संभव हो तो उसी समय अपडेट कर लें अपडेट इसलिए जरुरी है कि नए Spyware, malware कि जानकारी भी इसमें आ जाएगी और ये उसे हटाने में सक्षम होगा
फिर प्रोग्राम शुरू करें और Scan Your Computer पर क्लिक करें
अन नयी विंडो में Scan location पूछा जायेगा इसमें अपने कंप्यूटर के सभी ड्राइव को चुन लें
अब दायीं ओर Perform Complete Scan विकल्प को चुनें Next पर क्लिक करें
अब ये आपके कंप्यूटर को स्केन करेगा Spyware, malware मिलने पर आपके कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने पूछा जायेगा
रिस्टार्ट करें अब आपका कंप्यूटर सुरक्षित है