Showing posts with label Tips. Show all posts
Showing posts with label Tips. Show all posts

Tuesday, 22 May 2012

कंप्यूटर से एसएमएस करने का एक नया तरीका




कितनी ही वेबसाइट्स हैं जो आपको ऑनलाइन होकर कंप्यूटर के जरिये किसी मोबाइल फ़ोन पर एस एम एस भेजने की सुविधा देती हैं । पर एक नया और बेहतर तरीका भी है एस एम एस भेजने का ।

इस नयी सुविधा का नाम है textme, ये आपको ब्राउजर के जरिये आसानी से एस एम एस करने की सुविधा देती है इसके जरिये आप लिंक, टेक्स्ट, विडियो और इमेज आसानी से शेयर कर सकते हैं ।


ये मुख्य रूप से आपके ब्राउजर के लिए एक एड ऑन है है जो आप

http://ontextme.com/

पर जाकर अपने ब्राउजर में जोड़ सकते हैं ।

इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने ब्राउजर के लिए एड ऑन जोड़ने Get Textme Its Free बटन पर क्लिक करना होगा । ये एड ऑन अभी Opera, Internet Explorer, Firefox, Chrome, Safari जैसे प्रमुख ब्राउजर्स के लिए ही उपलब्ध है ।

एक बार एड ऑन इंस्टाल होने के बाद आप कोई भी लिंक या टेक्स्ट एस एम एस के जरिये भेज सकते है बस टेक्स्ट सेलेक्ट करके राईट क्लिक करिए और Textme फिर Share text या share link या share page में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर लीजिये .
अब एक नया पेज खुलेगा कुछ इस तरह



या आप एस एम एस भेजे जाने वाला मोबाइल नंबर भरिये फिर चाहें तो एस एम एस को Edit भी कर सकते हैं ।
फिर send बटन पर क्लिक कीजिये आपका एस एम एस भेज दिया जाएगा ।


अब कुछ जरुरी बातें इसमें आप एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा वैसा ही जैसा अन्य एस एम एस वेबसाइट पर होता है यूजरनेम की जगह आपका मोबाइल नंबर, आपकी पसंद का एक पासवर्ड फिर आपको मोबाइल पर एक वेरिफिकेशन कोड मिलगा जिसके जरिये आप अकाउंट वेरीफाई करेंगे ।


इस सुविधा के आप लगभग 142 अक्षरों तक के ही एस एम एस भेज सकते हैं पर जैसा की आप विडियो में देख ही चुके है ये सिर्फ एसएमएस कहीं ज्यादा उपयोगी है ।

Tuesday, 1 May 2012

ऑनलाइन खरीददारी हुई अब ज्यादा आसान और सुरक्षित


ऑनलाइन खरीददारी करते हुए अगर आपको असुरक्षा की आशंका बनी रहती है तो स्टेट बैंक की virtual card नाम की एक नयी सुविधा आपको सुरक्षा और सुविधा के लिहाज सेएक नया विकल्प उपलब्ध कराएगी ।

जैसा की इस सुविधा का नाम है ये आपको एक वर्चुअल कार्ड उपलब्ध करता है जिससे आप ऑनलाइन खरीददारी का भुगतान कर सकें ।

इस सुविधा से आप अधिक भुगतान और ऑटो रिन्यूवल जैसी समस्याओं से बच सकते हैं ।

अब थोडा इस कार्ड के बारे में
इस सुविधा के लिए आपके पास स्टेट बैंक अकाउंट नेट बैंकिंग के साथ होना चाहिए ।

ये वर्चुअल कार्ड VISA cards के रूप में ही उपलब्ध है यानी ये सुविधा उन्ही साइट्स पर उपयोग की जा सकती है जो VISA cards का समर्थन करते हैं ।

ये वर्चुअल कार्ड्स सिर्फ एक बार ही उपयोग किये जा सकते हैं जो 48 घंटो तक वैध रहते है । यानि आप सिर्फ एक ट्रांजेक्शन के लिए ही इसका उपयोग कर सकते है पर आप जितने चाहे वर्चुअल कार्ड्स बना सकते है । हर बार आपको एक नया कार्ड बनाना होगा । जैसे ही आप नया कार्ड बनायेंगे इसका पासवर्ड आपके खाते से जुड़े मोबाइल पर प्राप्त हो जायेगा .

इसके लियी आपको कहीं कोई आवेदन करने की जरुरत नहीं है अगर आपके पास नेट बैंकिंग है तो आप जब चाहे इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं । इसके लिए कोई TAX नहीं भी नहीं देना होगा ।

इसमें आप 100 से लेकर 50000 रुपये तक तक का कार्ड बना सकते हैं ।



इस कार्ड से जुडी और जानकारियाँ अंग्रेजी में देखने यहाँ क्लिक करें ।

इस कार्ड को उपयोग करने संबधी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।



ऊपर दिए दोनों लिंक पीडीऍफ़ फाइल के हैं आप इन्हें राईट क्लिक कर अपने कंप्यूटर में सुरक्षित भी कर सकते हैं ।

इस सुविधा के विषय में और ज्यादा जानकारी आप अपने नजदीक के स्टेट बैंक ब्रांच से भी प्राप्त कर सकते हैं ।

Thursday, 19 April 2012

सस्ते डोमेन नेम की तलाश है !


किसी भी वेबसाइट का सबसे जरुरी हिस्सा होता है उसका वेबपता जिसे डोमेन नेम कहा जाता है वैसे तो अब बहुत से विकल्प है डोमेन नेम खरीदने के पर अगर आप अपने ब्लॉग के लीये डोमेन नेम खरीद रहे हैं है तो शुरुआत अगर कम खर्च से की जाए तो कैसा रहे ।

अगर आप भारत से हैं तो और कोई अच्छा नाम आपके दिमाग में हैं तो एक अच्छा विकल्प है की .in या 

.co.inडोमेन नेम से शुरुआत करें, ये आपको 100 रुपये से कम में मिल जायेंगे । इसके लिए दो सबसे अच्छे विकल्प हैंBigrock और Mitsu इसमें .in और .co.in डोमेन रजिस्ट्रेशन और एक साल के लिए Bigrock में 99 रुपये औरMitsu में 79 रुपये देने होंगे ।
एक बड़ी ग़लतफ़हमी है की .in और .co.in डोमेन नेम शुरू में तो सस्ते होते है पर रिन्यूवल के लिए ज्यादा पैसे देने होते हैं है पर ऐसा है नहीं जहाँ आपको .com डोमेन के लिए 450 से 550 रुपये वार्षिक तक देने होते है वहीँ .in और.co.in डोमेन Bigrock में 449 रुपये और Mitsu में 399 रुपये वार्षिक की दर चुकाने होंगे ।

अब बात .com डोमेन नेम की तो इसके लिए तो सैंकड़ो विकल्प हैं पर एक सस्ता विकल्प है याहू जी हाँ याहू भी सस्ते डोमेन नेम उपलध करा रहा है ये आपको .com डोमेन नेम लगभग रुपये में उपलब्ध कराता है ।
हाँ इसके रिन्यूवल चार्जेस काफी ज्यादा हैं पर आप चाहें तो एक साल पूरा होने से पहले अपना डोमेन नेम किसी और सेवा प्रदाता के पास ट्रांसफर करा सकते हैं और डोमेन ट्रान्सफर करने पर आपको लगभग हर जगह भारी छूट मिलेगी ।


ऊपर बताई तीनो साइट्स के लिंक ये रहें



इनमें जाकर आप अपनी पसंद का डोमेन नेम चुन सकते हैं और अगर आप अपने ब्लॉग में नए डोमेन नेम की सेटिंग करना सीखना चाहते हैं तो
http://www.demomonkey.org/blogger/
इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं ।

Monday, 16 April 2012

आपके कंप्यूटर हार्ड डिस्क के लिए एक टूल




हार्ड डिस्क मैनेजमेंट से जुड़े लगभग सभी कामों के लिए एक छोटा और मुफ्त औजार Aomei Partition Assistant 4.0 Home Edition ।

इसमें वो सभी सुविधाएँ है जो बड़े और महंगे व्यावसायिक सॉफ्टवेयर में होते हैं पर है ये कहीं ज्यादा आसान और तेज है ।

इसमें आपको जो मुख्य सुविधाएँ मिलती है वो हैं -
  • Resize and move partition to reorganize your hard drives. Improved
  • Extend NTFS system partition without restarting your computer.
  • Merge two partitions or merge non-contiguous unallocated space to partition.
  • Split partition into two or more with ease.
  • Allocate free space from one partition to another to fully utilize disk space.
  • Copy partition for migrating Windows system and data
  • Copy disk to a new one without reinstalling Windows and applications.
  • Create more partitions as you wish even without unallocated space.
  • Convert primary to logical partition and vice versa.
  • Support 2TB MBR disk, 4TB GPT disk, and USB flash drive.
  • Support Windows 2000 Professional, Vista, XP, Windows 7 SP1 and Windows 8 (all editions, 32 bit and 64 bit).


ये है सिर्फ 2.97 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है ।



इसे उपयोग करना भी आसान है इसके उपयोग की जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट अलग अलग कार्यों के क्रम से दी गयी है ।


इसके उपयोग के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।

या फिर इस सॉफ्टवेयर में tutorials पर क्लिक करें ।

Friday, 13 April 2012

किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या चित्र के रूप में सुरक्षित करें


कितनी ही बार आप चाहते हैं की किसी वेबपेज की सामग्री अपने कंप्यूटर में सुरक्षित रखें पर अगर Print Screen का इस्तेमाल करें तो सिर्फ चित्र के रूप में ही वेबपेज को सुरक्षित कर सकते हैं वो भी एक सीमित हिस्से को उस पर भी वेबपेज की सामग्री भविष्य में उपयोग के लिए कॉपी भी नहीं कर सकते ।




ऐसे में एक वेबसाइट जो आपको किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या JPG, PNG, TIF, BMP, GIF जैसे Image फॉर्मेट में सुरक्षित करने की सुविधा देती है । इस वेबसाइट की एक ख़ास बात है की ये अपनी सुविधा एड ऑन के रूप में उपलब्ध कराती है ताकि आप अगर गूगल क्रोम या फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर का उपयोग करते हैं तो बार बार इस वेबसाइट पर जाए बिना ही आसानी से वेबपेज को अपनी पसंद के रूप में सुरक्षित कर सकें ।


इस सुविधा की सबसे अच्छी बात है इसके विकल्प ये आपको पीडीऍफ़ के रूप में Potrait या Landscape के बीच चुनाव करने और पेज को Letter, Legal, A4 जैसे आकारों में से किसी एक के रूप में सुरक्षित करने का विकल्प देते हैं । साथ ही वेबपेज को बिना चित्रों और बैकग्राउंड के सुरक्षित करने की भी सुविधा है ताकि आपको सिर्फ अपने काम की जानकारी ही मिले ।

ऐसे ही Image फाइल के रूप में JPG, PNG, TIF, BMP, GIF, PPG, PPM जैसे विकल्प और ढेरों अलग रिजोल्यूशन मिलते हैं चुनाव करने के लिए ।

किसी वेबपेज को पीडीऍफ़ के रूप में प्राप्त करने वेबसाइट

http://www.sciweavers.org/free-online-html-to-pdf

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के विकल्पों का चुनाव करें और Convert बटन पर क्लिक करें थोड़ी ही देर में आपके सामने Download PDF का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीऍफ़ को अपने कंप्यूटर में सुरक्षित कर पायेंगे ।

इसी तरह Image फाइल के लिए

http://www.sciweavers.org/i2img

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के फॉर्मेट में चित्र प्राप्त करें ।



अब अगर आप बार बार इन वेबसाइट पर नहीं जाना चाहे तो एड ऑन अपने ब्राउजर में जोड़ लें

फ़ायरफ़ॉक्स एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।

गूगल क्रोम एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।


एड ऑन इंस्टाल करने के बाद ये एक आइकन के रूप में आपके ब्राउजर पर दिखाई देने लगेंगे ।
अब आप जिस भी वेबपेज को सुरक्षित रखना कहते हों उस पेज पर इस आइकन को क्लिक करें ( चित्र देखें ) अपनी पसंद के विकल्प चुने और अपने फाइल सुरक्षित कर लें ।

Saturday, 3 March 2012

फेसबुक और जीमेल चैट में हिंदी टाइप कैसे करें

Epic ब्राउजर का उपयोग करने वाले जानते हैं की हिंदी टाइप करना कितना आसान है ऐसे ही गूगल क्रोम में भी एक एड ऑन है जो हिंदी टाइपिंग को आसान बना देता है ऐसे में फ़ायरफ़ॉक्स के लिए भी एक एड ऑन जो लगभग किसी भी टेक्स्ट एरिया में हिंदी टाइप करने की सुविधा देता है ।

ये आपको लगभग Epic की तरह ही लगेगा क्यूंकि Epic भी फ़ायरफ़ॉक्स पर ही आधारित है और हिंदी टाइप करने के लिए इसी एड ऑन का उपयोग करता है ।


तो अब तक आप समझ ही गए होंगे की ये एड ऑन सिर्फ फ़ायरफ़ॉक्स पर ही काम करेगा तो अपना फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर शुरू कीजिये और

https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/google-transliteration-formerl/?src=search

इस लिंक पर जाइये और Add to Firefox बटन पर क्लिक कर Google Transliteration नाम के इस एड ऑन को इन्स्टाल कर लीजिये , जब ये एड ऑन इंस्टाल हो जाए अपने ब्राउजर को रिस्टार्ट कर दीजिये ।



अब जब आपका एड ऑन इंस्टाल हो चुका है आपको कुछ सेटिंग्स करनी होगी इसके लिए अपने फ़ायरफ़ॉक्स के मेनू बार से Tools >> Addons >> Extensions पर जाइए अब एड ऑन की सूची में से Google Indic Transliteration को ढूंढकर इसके Options बटन पर क्लिक कीजिये ।

अब एक नयी छोटी विंडो खुलेगी


कुछ इस तरह, इस विंडो में Enable Transliterator for text boxes too. विकल्प के रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस एड ऑन को शुरू करें और नीचे भाषा के लिए विकल्प मिलेंगे उसमे अपनी मनपसंद भाषा जैसे Hindi चुने और फिर OK बटन पर क्लिक कर सेटिंग सुरक्षित कर दें ।

अब आप किसी भी टेक्स्ट एरिया हिंदी टाइपिंग के लिए तैयार हैं चाहे वो फेसबुक हो या जीमेल चैट या फिर गूगल सर्च ।

अब देखते है इस टूल की मदद से हिंदी टाइप कैसे करें ।

मान लीजिये आपको गूगल सर्च में हिंदी में खोज करनी है
तो जैसे ही आप सर्च बॉक्स में कर्सर ले जायेंगे आपको एक छोटे बॉक्स में Hindi लिखा नजर आएगा

कुछ इस तरह यहाँ पहले तीर के निशान की तरह उसके बॉक्स में Hindi के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इसHindi टाइपिंग विकल्प को चुन लें अब आप हिंदी टाइप करने को तैयार हैं
अब आप इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिएram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित है ही ।


इसमें हिंदी के साथ आपको अन्य भारतीय व कुछ विदेशी भाषाओँ में भी टाइपिंग की सुविधा मिलेगी ।

इसके लिए इस एड ऑन के बॉक्स में भाषा पर क्लिक करे (जैसे Hindi) आपको भाषाओ के विकल्प की एक सूची मिलेगी


कुछ इस तरह, इसमें से आप अपनी पसंद की भाषा का चुनाव कर सकते हैं ।



जब भी आप वापस अंग्रेजी में टाइप करना चाहें इस एड ऑन बॉक्स के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस विकल्प को अनचेक कर दें । आप फिर से अंग्रेजी में टाइप कर पायेंगे ।

आसानी से एक क्लिक में हिंदी टाइप करने के लिए ये एक विश्वसनीय और तेज उपाय है ।

विशेष - ये एड ऑन फ़ायरफ़ॉक्स 3.6 तक के संस्करण पर ही जांचा गया है, ये फ़ायरफ़ॉक्स के नए संस्करण जैसे 10 पर इंस्टाल नहीं किया जा सकता, थोड़े दिनों बाद संभव है की अपडेट होकर ये नए संस्करण में भी उपयोग किया जा सके ।

Saturday, 7 January 2012

गूगल क्रोम ने बनाया हिंदी टाइपिंग को आसान



इंटरनेट ब्राउज करते हुए हिंदी टाइपिंग करने के बहुत से टूल मौजूद है कुछ वेबसाइट हैं तो कुछ ऑफलाइन टूल्स भी हैं जो आपको हिंदी टाइपिंग की सुविधा देते हैं । पर अब गूगल क्रोम लेकर आया है एक एक्सटेंशन जिसे इंस्टाल करने के बाद आप हिंदी सहित और भी कई भाषाओ में टाइप कर पायेंगे वो भी बहुत आसानी से ।

गूगल के इस एक्सटेंशन का नाम है Google Input Tools इसकी मदद से आपको गूगल क्रोम पर कई भाषाओँ

में टाइप करने की सुविधा मिलती है और आप एक से दूसरी भाषा में टाइप करना बस कुछ ही क्लिक में शुरू कर सकते हैं ।

इसके लिए आपको ये करना होगा -


सबसे पहले तो आपको इस एक्सटेंशन को अपने गूगल क्रोम में इंस्टाल करना होगा इसके लिए अपने गूगल क्रोम खोले और इस

https://chrome.google.com/webstore/detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/#detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/

लिंक पर जाएँ ।
अब इस एक्सटेंशन का पेज खुलेगा यहाँ Add To Chrome बटन पर क्लिक करें (मुख्य चित्र देखें ) ।

ये आपके ब्राउजर में इंस्टाल होने की सहमति मांगेगा आपके Install बटन पर क्लिक करने से ये आपके गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टाल हो जाएगा ।

इंस्टाल होने के बाद ये आपके ब्राउजर के एड्रेस बार के सामने एक आइकन के रूप में दिखाई देने लगेगा । आप इस आइकन पर क्लिक करें आपको Extension Options का विकल्प दिखाई देगा ।



कुछ इस तरह इस Extension Options विकल्प पर क्लिक करें ।

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको भाषाओ के विकल्प चुनने होंगे की आप किस किसी भाषा में टाइप करने की सुविधा चाहते हैं ।

अब देखते हैं भाषा चुनने की प्रक्रिया, मान लीजिये हमें हिंदी भाषा का चुनाव करना है तो
चित्र में दिखाए अनुसार



१ - स्क्रोल कर हिंदी पर क्लिक करें ।

२ - बीच में बने तीर के निशान पर क्लिक कर भाषा का चुनाव कर लें ।

३ - अब आपकी चाही गयी भाषा दायीं ओर दिखाई देने लगे तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं ।

( इस प्रक्रिया में आप कितनी भी भाषा चुन सकते हैं या तीर के निशान पर क्लिक कर किसी विकल्प कोहटा भी सकते हैं । )


आपका चुनाव पूरा हो जाए तो इस पेज को बंद कर दें, अब आप तैयार है हिंदी में टाइप करने के लिए ।

अब जब भी आपको हिंदी में टाइप कर हो तो इस एक्सटेंशन के आइकन पर क्लिक करें और हिंदी विकल्प चुन लें


इस तरह । यहाँ आपको हिंदी टाइपिंग के तीन विकल्प मिलते हैं आसानी से हिंदी टाइप करने के लिए अ हिंदी के विकल्प के सामने क्लिक करें । इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिए ram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित ही हैं


अब आप कहीं भी हिंदी टाइप कर सकते है, फेसबुक में भी ।




ये देखिये एक उदाहरण ।


जब आप किसी और भाषा में टाइप करना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर क्लिक कर दुसरे विकल्प का चुनाव कर लें और जब वापस अंग्रेजी लिखना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर Turn Off विकल्प पर क्लिक कर दें ।