Showing posts with label Software. Show all posts
Showing posts with label Software. Show all posts

Monday, 11 June 2012

अपने हार्ड डिस्क को रखिये तेज और सुरक्षित



अपने कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को तेज बनाए रखने के लिए एक जरुरी उपाय है Defragmentation, और इस काम के लिए विंडोज में भी डिस्क डिफ्रेगमेंटर की सुविधा होती है पर अगर आप ज्यादा बेहतर और तेज विकल्प चाहते हैं तो इसका उपाय है नया Defraggler 2.10.424 ।


ये मुफ्त टूल बनाया है Ccleaner के निर्माताओं ने और इसे उपयोग करना भी बहुत आसान है ।
इस प्रोग्राम को इंस्टाल कर शुरू कीजिये , ऊपर के खंड में अपने हार्ड डिस्क पार्टीशन को चुनिए ।
विकल्प में जाकर Defreg या Quick Defreg का विकल्प चुनिए । या आप सीधे ही पार्टीशन के नाम पर राईट क्लिक कर Defreg या Quick Defreg का विकल्प चुन सकते हैं ।

Defreg विकल्प में समय थोडा ज्यादा लगेगा पर यही विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा ।
अगर आप बार बार कंप्यूटर फोर्मेट करते हैं तो ये टूल आपके हार्ड डिस्क को सुरक्षित और तेज रखने में काफी मदद कर सकता है ।


सिर्फ 3.43 एमबी आकर का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

Saturday, 26 May 2012

आपके कंप्यूटर से कोई पेनड्राइव से डाटा नहीं ले जा पायेगा

                                    




आप अगर नहीं चाहते की आपकी मर्जी के बिना आपके कंप्यूटर से डाटा usb पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड से कोई भी ना ले जा सके तो आप ये आसानी से कर सकते है USB Disabler की मदद से ।



ये एक छोटा पोर्टेबल टूल है जो आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव के उपयोग को नियंत्रित करने में आपकी मदद करेगा । इसको आपको बस अनजिप करना है और ये उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा ।



इसमें आपको 3 विकल्प मिलेंगे -
1) Disable - यानि आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव का उपयोग नहीं किया जा सकेगा ।


2) Read-Only - यानि usb ड्रिवे से सिर्फ डाटा रीड किया जा सकेगा आपके कंप्यूटर से कोई डाटा usb ड्राइव परwrite नहीं किया जा सकेगा
3) Normal - यानि आपके कंप्यूटर पर usb ड्राइव सामान्य तरीके से काम कर पायेंगे ।






सिर्फ 900 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।




इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 




दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Monday, 7 May 2012

विंडोज 8 के जैसा एक्स्प्लोरर विंडोज 7 में


विंडोज 8 के जैसा एक्स्प्लोरर अब आप विंडोज सेवन में भी प्राप्त कर सकते हैं एक नए उपाय Better Explorer के जरिये ।

इसमें आपको विंडोज 8 एक्स्प्लोरर की ही तरह टैब की सुविधा के साथ ऑफिस 2010 की तरह का इंटरफेस भी मिलेगा . अगर आप विंडोज एक्सपी की तरह कट, कॉपी, डिलीट बटन को विंडोज 7 में ना पाकर निराश हुए थे तो ये आपको और भी बेहतर विकल्प उपलब्ध कराता है ।

इसे आप चाहें तो मूल एक्स्प्लोरर के विकल्प की तरह उपयोग कर सकते हैं, या फिर अगर आपको ये पसंद आये तो इसे ही मुख्य एक्स्प्लोरर के रूप में "सेट" कर सकते हैं ।

ध्यान रखें के ये सिर्फ विंडोज सेवन में ही उपयोग किया जा सकता है ।

सिर्फ 13.3 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Wednesday, 2 May 2012

iso फाइल से बनाइये बूटेबल युएसबी ड्राइव


अगर आप विंडोज इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं तो ज्यादातर ये आपको iso फाइल फॉर्मेट में ही मिलता है जिसे सीडी/डीवीडी बर्न कर उसके जरिये आप किसी भी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करते हैं ।
बूटेबल यूएसबी ड्राइव बनाने के लिए सीडी की बजाये सीधे iso फाइल का उपयोग ज्यादा आसान रहता है ।
इससे ख़राब सीडी/डीवीडी से की परेशानी ख़त्म हो जाती है ।


ऐसे में एक छोटा और बेहद आसान टूल WinToBootic v1.2 जो आपको iso फाइल से बूटेबल यूएसबी बनाकर उसके जरिये विंडोज इंस्टाल करने की सुविधा देता है ।

इसमें बस अपने पेन ड्राइव लगाइए और iso फाइल या तो ब्राउज कीजीए या Drag & Drop का उपयोग कर इस पर छोड़ दीजिये । फिर एक क्लिक से ये अपना काम शुरू कर आपके यूएसबी ड्राइव को बूटेबल ड्राइव में बदल देगा ।


एक छोटा पोर्टेबल और आसान टूल सिर्फ 470 केबी आकार में और मुफ्त ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है ।




Sunday, 29 April 2012

पूरे ड्राइव को कॉपी करें



अगर आप अपने डिस्क ड्राइव के पार्टीशन या फिर फिर डिस्क को ही कॉपी करके अन्य ड्राइव या पार्टीशन में ले जाना चाहते है तो ये टूल आपकी मदद करेगा ।
ये काम आप कॉपी पेस्ट करके भी कर सकते हैं पर ये औजार ज्यादा तेज और सुरक्षित रूप से आपका डाटा अन्य ड्राइव या पार्टीशन तक पहुंचा देता है ।



सिर्फ 5 एमबी का मुफ्त औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Monday, 16 April 2012

आपके कंप्यूटर हार्ड डिस्क के लिए एक टूल




हार्ड डिस्क मैनेजमेंट से जुड़े लगभग सभी कामों के लिए एक छोटा और मुफ्त औजार Aomei Partition Assistant 4.0 Home Edition ।

इसमें वो सभी सुविधाएँ है जो बड़े और महंगे व्यावसायिक सॉफ्टवेयर में होते हैं पर है ये कहीं ज्यादा आसान और तेज है ।

इसमें आपको जो मुख्य सुविधाएँ मिलती है वो हैं -
  • Resize and move partition to reorganize your hard drives. Improved
  • Extend NTFS system partition without restarting your computer.
  • Merge two partitions or merge non-contiguous unallocated space to partition.
  • Split partition into two or more with ease.
  • Allocate free space from one partition to another to fully utilize disk space.
  • Copy partition for migrating Windows system and data
  • Copy disk to a new one without reinstalling Windows and applications.
  • Create more partitions as you wish even without unallocated space.
  • Convert primary to logical partition and vice versa.
  • Support 2TB MBR disk, 4TB GPT disk, and USB flash drive.
  • Support Windows 2000 Professional, Vista, XP, Windows 7 SP1 and Windows 8 (all editions, 32 bit and 64 bit).


ये है सिर्फ 2.97 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है ।



इसे उपयोग करना भी आसान है इसके उपयोग की जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट अलग अलग कार्यों के क्रम से दी गयी है ।


इसके उपयोग के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ।

या फिर इस सॉफ्टवेयर में tutorials पर क्लिक करें ।

Friday, 9 March 2012

कंप्यूटर के लिए ड्राईवर तलाश रहे हैं तो एक उपाय


अक्सर ये समस्या रहती है कंप्यूटर के ड्राईवर की सीडी हमसे खो जाती है फिर कंप्यूटर के फोर्मेट होने या नए हार्डवेयर इंस्टाल करते हुए डिवाइस को पहचानना और फिर उसके लिए ड्राइवर ढूंढना एक मुश्किल काम बन जाता है । पर अब नहीं, एक मुफ्त टूल जो आपके हार्डवेयर के अनुपलब्ध ड्राइवर की सूची बनाएगा और आपके लिए उनके ड्राइवर डाउनलोड भी करेगा ।

ये Slim Driver एक मुफ्त औजार है जो आपके कंप्यूटर पर Missing Drivers की पहचान करता है और उन्हें

डाउनलोड कर देता है ताकि आप उसे इंस्टाल कर अपने कंप्यूटर का पूरा उपयोग कर सकें । आपको बस दो चीजों की जरुरत होती है पहले तो इस सॉफ्टवेयर की और एक इंटरनेट कनेक्शन की जिससे ये आपके लिए ड्राईवर डाउनलोड कर सके ।


इसे उपयोग करना भी आसान है इसे डाउनलोड कर इंस्टाल करलें फिर इस प्रोग्राम को शुरू करें मुख्य विंडो मेंSTART SCAN बटन पर क्लिक करें ।

ये आपके कंप्यूटर को स्कैन करेगा और आपको एक सूची उपलब्ध कराएगा



कुछ इस तरह, इस विंडो में आप जिस हार्डवेयर के लिए ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हैं उसके नाम के सामनेDownload Update लिंक पर क्लिक करें । अब ये टूल आपका ड्राईवर डाउनलोड करने लगेगा, ड्राइवर के डाउनलोड होते ही ये उसे शुरू भी कर देगा ताकि आप उसे इंस्टाल कर सकें ।



वैसे तो ये टूल 27 एमबी आकार का है पर जिप फाइल के रूप में सिर्फ 4.64 एमबी में आप इसे प्राप्त कर सकते हैं ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Wednesday, 28 December 2011

नया गुप्त ड्राइव बनाये और उसे पासवर्ड से सुरक्षित करें


अपने कंप्यूटर में ख़ास फाइल और फोल्डर को दुसरे उपयोगकर्ताओ से सुरक्षित रखना चाहते हो तो ये टूल उपयोग करे ।

ये आपके कंप्यूटर पर नया ड्राइव बनाने देगा जिसे आप पासवर्ड से सुरक्षित कर अपना डाटा अन्य लोगों से बचा सकते है । सिर्फ़ 2 एमबी का है ये मुफ्त औजार ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Monday, 26 December 2011

विंडोज विस्टा को दीजिये विंडोज सेवन का रूप



सबसे पुराने पाठको में से एक श्रीश पाठक प्रखर जी के आदेश पर आप सभी के लिए विंडोज विस्टा को विंडोज सेवन का रूप देने वाला औज़ार ।


सिर्फ 12 एमबी आकार का औजार । अगर आपको पसंद आया तो आगे विंडोज विस्टा के और भी टूल दिए जा सकते है ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

हिंदी में टाइपिंग करना सीखिए (Hindi Typing Tutor)


हिंदी में टाइपिंग करना थोडा मुश्किल ही रहा है वो इसलिए की कीबोर्ड हिंदी में होते हैं और इंग्लिश टाइपिंग सिखाने के लिए ढेरों प्रोग्राम उपलब्ध हैं पर हिंदी टाइपिंग सिखाने के लिए अभी तक कोई सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं था ।
पर अब नहीं एक मुफ्त प्रोग्राम जो आपको हिंदी टाइपिंग सिखाएगा वो भी हिंदी भाषा में ही ।



इस प्रोग्राम का नाम है Aasaan - Hindi Typing Tutor 1 और ये अपने नाम की ही तरह बहुत आसान है इसमें आप इंग्लिश टाइपिंग ट्यूटर प्रोग्राम की ही तरह चरणबद्ध तरीके से हिंदी टाइप करना सीखेंगे ।

इसकी कुछ खूबियाँ है की आप एक एक चरण कर हिंदी टाइपिंग सीखेंगे जो काफी आसान है, इसमें खेलो के जरिये टाइपिंग को मनोरंजक बनाया गया है, इसमें आप अंग्रेजी टाइपिंग भी कर सकते हैं ।


एक बेहद उपयोगी मुफ्त सॉफ्टवेयर 43 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, 24 December 2011

विंडोज एक्सपी को बदलिए विंडोज 7 में




अगर आप विंडोज के पुराने वर्जन जैसे


  • Windows XP (Home, Pro, RTM, SP1, SP2, SP3, Corporate)
  • Windows 2003 (Standard, Enterprise, Datacenter, Web, RTM, SP1)
  • Windows Media Center Edition (2003, 2004, 2005)
  • Windows XP Tablet PC Edition
का उपयोग कर रहे है और अपने डेस्कटॉप को नए विंडोज 7 का आकर्षक रूप देना चाहते है तो ये २१ एमबी का मुफ्त औज़ार आपके पुराने विंडो को विंडोज 7 का रूप दे देगा ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Tuesday, 20 December 2011

आइकन बदलिए अपने कंप्यूटर का


अगर आप अपने कंप्यूटर को नए लुक में देखना चाहते है तो ये आपके ही लिए है

IconTweaker v1.0
अपने डेस्कटॉप और विन्डोज़ को नए आइकन से सजाइए ।आइकन ट्वीकर इंस्टाल कीजिये और थीम फाइल पर डबल क्लिक कर थीम को लोड कर लीजिये बस एप्प्लाई कीजिये और फर्क देखिये

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे
Icon Tweaker

Thursday, 15 December 2011

नया Microsoft Mathematics 4.0



गणित के सूत्रों और समस्याओं को हल करने और भौतिकी तथा रस्सायन के सूत्रों को हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने एक सॉफ्टवेयर विकसित किया था Microsoft Math जिसके उपयोग के लिए इसे खरीदना पड़ता था पर अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे और बेहतर कर इसका नया संस्करण जारी किया है Microsoft Mathematics 4.0जो कि बिलकुल मुफ्त है ।



ये प्रोग्राम शिक्षको, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो के लिए विशेष तौर पर उपयोगी है ।

इस प्रोग्राम का आकार है 17.5 एमबी और इसे चलाने के लिए आपके कंप्यूटर पर .NET Framework 3.5 SP1 या इससे नया वर्जन इंस्टाल होना चाहिए ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Thursday, 8 December 2011

किसी भी डॉक्युमेंट को बदलिए इमेज फाइल में


आपको इस ब्लॉग में किसी भी डॉक्युमेंट को पीडीऍफ़ फाइल के रूप में बदलने वाले टूल के बारें में जानकारी दी जा चुकी है अब इसी तकनीक पर आधारित एक और उपयोगी औजर जो हर उस डॉक्युमेंट जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं उसे JPG, PNG, TIFF, BMP आदि इमेज फॉर्मेट में बदल देगा बस कुछ क्लिक्स में ।



ये टूल आपके कंप्यूटर में ImagePrinter के नाम से एक अतिरिक्त प्रिंटर का विकल्प दिखायेगा जिस पर क्लिक कर आप अपने डॉक्युमेंट को अपनी इच्छानुसार इमेज फोर्मेट में प्राप्त कर पायेंगे ।

सिर्फ 930 केबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

खाली फोल्डर हटायें


अपने कंप्यूटर से ऐसे फोल्डर जो खाली और अनुपयोगी है उन्हें ढूँढने और खाली फोल्डर्स को हटाने का आसान और छोटा औज़ार सिर्फ 50 केबी का, और पोर्टेबल तो इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।



डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, 25 November 2011

आपका हार्ड डिस्क कितना तेज है




एक छोटा मुफ्त टूल जो बताएगा की आपके हार्ड डिस्क में कितनी तेजी से डाटा लिखा और पढ़ा जा सकता है ।
ये आपको बेहतर हार्ड डिस्क के चुनाव में भी मदद कर सकता है या फिर समय समय पर आप ये भी जांच सकते है की आपका हार्ड डिस्क कितना धीमा हो गया है ।

एक मुफ्त पोर्टेबल औजार इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।
इस टूल का आकार है सिर्फ 109 केबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Thursday, 24 November 2011

बेहतर डाउनलोडिंग नए डाउनलोड मैनेजर के साथ



डाउनलोड मैनेजर के दो मुख्य लाभ होते है पहला की आप ज्यादा तेजी से डाउनलोड कर सकते हैं और दुसरे के डाउनलोडिंग के काम पर आपका ज्यादा नियंत्रण रहता है ।
एक ऐसा ही मुफ्त डाउनलोड मैनेजर जो आपको आसानी से और ज्यादा तेजी से फाइल्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है ।

डाउनलोड मैनेजर में एक सुविधा होती है सीधे लिंक को Pause/Resume करने का यानि आप किसी फाइल को डाउनलोड कर रहे है और उसे बाद में डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसे Pause कर दें फिर जब उसे डाउनलोड करना चाहे तो Resume कर दें इससे आप जितना हिस्सा डाउनलोड कर चुके है उसके आगे से फाइल डाउनलोड होना शुरू होगा । ऐसी सुविधा वैसे अब सभी नए ब्राउजर्स में भी मिलने लगी है ।

खैर अब बात इस डाउनलोड मैनेजर की इसकी कुछ मुख्य खूबियाँ हैं -

- Integration with Internet Explorer and Mozilla Firefox

- Easy Batch Download

- Flexible Download Scheduler

- Extreme Download Acceleration

- Resumes Broken Downloads

यानि ये आपके इंटरनेट एक्स्प्लोरर और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स दोनों के साथ मिलकर काम कर सकता है, आप एक साथ कई फाइल्स को डाउनलोड कर सकते हैं, आप चाहे तो आपके द्वारा नियत दिन पर भी फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी, आपके इंटरनेट कनेक्शन के अनुसार जितना संभव हो सके तेज डाउनलोडिंग और रुके हुए डाउनलोडिंग को फिर से शुरू करना ।

अगर आप पहले किसी डाउनलोड मैनेजर का उपयोग कर रहें हैं तो भी ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है ।


सिर्फ 5.4 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है ।