Showing posts with label Website. Show all posts
Showing posts with label Website. Show all posts

Wednesday, 9 May 2012

जानिए अपने ट्रेन की स्थिति



नयी नयी तकनीको ने अब रेलवे में नयी सुविधाए उपलब्ध करना शुरू कर दिया है ऐसे में एक और नयी सुविधा रेलवे की IT शाखा CRIS ( CENTRE FOR RAILWAY INFORMATION SYSTEMS ) लेकर आया है जिसके जरिये आप किसी भी ट्रेन की वर्तमान स्थिति जान सकते हैं ।


यानि आप एक वेबसाइट के जरिये देख सकते हैं की इस समय आपकी ट्रेन कहाँ पहुंची है ।
ये तकनीक अभी Beta चरण में ही है और इस पर प्रयोग चल रहे हैं पर अभी से इसका प्रयोग इसे बेहतर बनाने में मददगार होगा ।

इस वेबसाइट में आप आप ट्रेन नंबर, नाम, गंतव्य स्थान के अनुसार या इन सबके एक साथ उपयोग से भी ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।





ध्यान दें - इस वेबसाइट पर जाने के बाद Continue with New Look का विकल्प चुने ।

Friday, 13 April 2012

किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या चित्र के रूप में सुरक्षित करें


कितनी ही बार आप चाहते हैं की किसी वेबपेज की सामग्री अपने कंप्यूटर में सुरक्षित रखें पर अगर Print Screen का इस्तेमाल करें तो सिर्फ चित्र के रूप में ही वेबपेज को सुरक्षित कर सकते हैं वो भी एक सीमित हिस्से को उस पर भी वेबपेज की सामग्री भविष्य में उपयोग के लिए कॉपी भी नहीं कर सकते ।




ऐसे में एक वेबसाइट जो आपको किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या JPG, PNG, TIF, BMP, GIF जैसे Image फॉर्मेट में सुरक्षित करने की सुविधा देती है । इस वेबसाइट की एक ख़ास बात है की ये अपनी सुविधा एड ऑन के रूप में उपलब्ध कराती है ताकि आप अगर गूगल क्रोम या फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर का उपयोग करते हैं तो बार बार इस वेबसाइट पर जाए बिना ही आसानी से वेबपेज को अपनी पसंद के रूप में सुरक्षित कर सकें ।


इस सुविधा की सबसे अच्छी बात है इसके विकल्प ये आपको पीडीऍफ़ के रूप में Potrait या Landscape के बीच चुनाव करने और पेज को Letter, Legal, A4 जैसे आकारों में से किसी एक के रूप में सुरक्षित करने का विकल्प देते हैं । साथ ही वेबपेज को बिना चित्रों और बैकग्राउंड के सुरक्षित करने की भी सुविधा है ताकि आपको सिर्फ अपने काम की जानकारी ही मिले ।

ऐसे ही Image फाइल के रूप में JPG, PNG, TIF, BMP, GIF, PPG, PPM जैसे विकल्प और ढेरों अलग रिजोल्यूशन मिलते हैं चुनाव करने के लिए ।

किसी वेबपेज को पीडीऍफ़ के रूप में प्राप्त करने वेबसाइट

http://www.sciweavers.org/free-online-html-to-pdf

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के विकल्पों का चुनाव करें और Convert बटन पर क्लिक करें थोड़ी ही देर में आपके सामने Download PDF का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीऍफ़ को अपने कंप्यूटर में सुरक्षित कर पायेंगे ।

इसी तरह Image फाइल के लिए

http://www.sciweavers.org/i2img

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के फॉर्मेट में चित्र प्राप्त करें ।



अब अगर आप बार बार इन वेबसाइट पर नहीं जाना चाहे तो एड ऑन अपने ब्राउजर में जोड़ लें

फ़ायरफ़ॉक्स एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।

गूगल क्रोम एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।


एड ऑन इंस्टाल करने के बाद ये एक आइकन के रूप में आपके ब्राउजर पर दिखाई देने लगेंगे ।
अब आप जिस भी वेबपेज को सुरक्षित रखना कहते हों उस पेज पर इस आइकन को क्लिक करें ( चित्र देखें ) अपनी पसंद के विकल्प चुने और अपने फाइल सुरक्षित कर लें ।

Wednesday, 21 December 2011

बड़े काम की वेबसाइट


अगर आपको अच्छे और फ्री सॉफ्टवेर की तलाश है तो ये वेब साईट व्व्पके बहुत काम आएगी
लगभग सभी मुख्य सॉफ्टवेर आपको यहाँ मिल जायेंगे वो भी मुफ्त।
filehippo

Friday, 18 November 2011

गूगल देगा अब फैशन की भी जानकारी




गूगल इंटरनेट के क्षेत्र में क्या कर सकता है? ये सवाल अब हो गया है की गूगल क्या नहीं कर सकता है ।
जी हाँ अब गूगल देगा आपको फैशन की भी जानकारियाँ अपनी एक नयी वेबसाइट के द्वारा जिसका नाम रखा गया है Google boutiques ।

इसमें आप कपड़ों, जूतों, गहनों आदि के बारें में जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं और हाँ उनकी कीमत के बारे में भी । इसमें आप अपना अकाउंट भी बना सकते है जिससे शायद बाद में गूगल को आपकी पसंद नापसंद के बारे में बेहतर जानकारी होगी ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।
कुछ और लेख जो शायद आपको पसंद आयें :-

Wednesday, 9 November 2011

माइक्रोसॉफ्ट का नया सोशल नेट्वर्किंग साईट

माइक्रोसॉफ्ट भी अब सोशल नेट्वर्किंग में आ गया है । इस साईट में आप अपने याहू या जीमेल अकाउंट से भी साइन अप् कर सकते है ।

वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Tuesday, 1 November 2011

गूगल देगा मुफ्त वेबसाइट डोमेन नेम और होस्टिंग के साथ




जी हाँ भारतीयों के लिए गूगल देगा मुफ्त वेबसाइट मुफ्त .in डोमेन नेम और वेब होस्टिंग और इमेल सहित ।
ये सुविधा गूगल द्वारा छोटे भारतीय व्यापार को इंटरनेट के माध्यम से बढ़ावा देने लिए हैं जिसमें आप एक साल तक के लिए मुफ्त वेबसाइट डोमेन नेम और वेब होस्टिंग के साथ प्राप्त कर पायेंगे ।

गूगल ने ये सुविधा hostgator की भारतीय साईट के साथ मिलकर शुरू की है जोकि छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए है । इसमें आप बहुत आसानी से एक वेबसाइट बना और चला सकते है और इसके लिए तकनीकी मदद भी मुफ्त में उपलब्ध है ।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास इन तीन दस्तावेजों में से एक होना है -

1. Permanant Account Number (PAN),
2. Tax Deduction Account Number (TAN)
3. Corporate Identify Number (CIN)


अब आपके पास अगर इनमें से कोई एक दस्तावेज है तो आप भी एक साल के लिए मुफ्त वेबसाइट प्राप्त कर सकते हैं एक साल के बाद भी अगर आप अपनी वेबसाइट जारी रखना चाहें तो आपको डोमेन नेम और होस्टिंग का शुल्क देना होगा ।

तो जाइये इसकी वेबसाइट पर और Yes, I want my free website! बटन पर क्लिक आकर अपनी वेबसाइट बनाना शुरू कर दीजिये ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, 15 October 2011

मोबाइल फ़ोन खरीदने से पहले




अभी कुछ दिनों पहले एक पोस्ट में दो मोबाइल फ़ोन की तुलना करने वाली वेबसाइट के बारे में बताया गया था अब उससे भी बेहतर एक वेबसाइट जो भारत में उपलब्ध मोबाइल फ़ोन की सुविधाओं और उनकी भारतीय मुद्रा में कीमत के साथ विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराती है ताकि आप बेहतर मोबाइल फ़ोन का चुनाव कर सकें ।



इसमें आप मोबाइल फ़ोन को सुविधाओं, मोबाइल कंपनी या कीमत जैसे मापदंडो के साथ साथ अनेक विकल्पों में ढूंढ सकते हैं ।

भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक उपयोगी वेबसाइट ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, 14 October 2011

India Against Corruption की वेबसाईट



अन्ना हजारे जी और उनके सहयोगियों की मुहिम India Against Corruption की आधिकारिक वेबसाइट जिसमे आप अन्ना हजारे और उनके आन्दोलन से जुडी ताजा जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं और अपने विचार भी व्यक्त कर सकते हैं ।


यह वेबसाइट है तो अंग्रेजी में पर इसकी महत्वपूर्ण सामग्री हिंदी में भी उपलब्ध है जैसे प्रधानमंत्री द्वारा अन्ना जी को लिखा पात्र या दिग्विजय सिंह के पत्र का अन्ना जी द्वारा दिया गया जवाब ।


अगर आप अन्ना जी और उनके आन्दोलन में रूचि रखते है तो इस वेबसाइट को जरुर बुकमार्क कर लीजिये ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें । 

Wednesday, 12 October 2011

एक वेबसाइट जो मोबाइल के चुनाव में आपकी मदद करेगी




अगर आप नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे है और दुविधा में हैं की कौन सा मोबाइल खरीदा जाए तो ये वेबसाइट आपकी थोड़ी मदद कर सकती है ।

इस वेबसाइट में आप दो मोबाइल फोन की तुलना करके जान सकते हैं की कौन सा बेहतर है ।

आपको बस इसमें मोबाइल फ़ोन के मॉडल नंबर भरने है जैसे Nokia C5 और Nokia 6270 फिर ये वेबसाइट इनके फीचर्स की तुलना करके आपको एक विवरण उपलब्ध कराएगी की कौन सा फ़ोन बेहतर है और क्यूँ ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Monday, 12 September 2011

India Against Corruption की वेबसाईट


अन्ना हजारे जी और उनके सहयोगियों की मुहिम India Against Corruption की आधिकारिक वेबसाइट जिसमे आप अन्ना हजारे और उनके आन्दोलन से जुडी ताजा जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं और अपने विचार भी व्यक्त कर सकते हैं ।


यह वेबसाइट है तो अंग्रेजी में पर इसकी महत्वपूर्ण सामग्री हिंदी में भी उपलब्ध है जैसे प्रधानमंत्री द्वारा अन्ना जी को लिखा पात्र या दिग्विजय सिंह के पत्र का अन्ना जी द्वारा दिया गया जवाब ।


अगर आप अन्ना जी और उनके आन्दोलन में रूचि रखते है तो इस वेबसाइट को जरुर बुकमार्क कर लीजिये ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें । 

Sunday, 21 August 2011

डेस्कटॉप से भेजे मुफ्त SMS


अब आपको मुफ्त में sms भेजने के लिए इंटरनेट ब्राउजर खोलने की जरुरत नहीं है आप एक ही प्रोग्राम के जरिये अपने डेस्कटॉप से ही चार प्रमुख sms वेबसाइट के अकाउंट से भारत भर में मुफ्त sms भेज सकते हैं ।



ये वेबसाइट हैं
Way2sms (140 character) 
SMS7 (140 Character)
 
FullonSMS (160 Character)
 
Bollywood motion (500 Character)


इनमें से आपका किसी भी एक वेबिसाईट पर अकाउंट होना जरुरी है जिसके यूजरनेम और पासवर्ड के जरिये आप इस छोटे डेस्कटॉप प्रोग्राम जिसे Shailesh Soliwal जी ने बनाया है आप मुफ्त sms भेज सकते हैं ।

इस प्रोग्राम को चलाने के लिए आपके कंप्यूटर में .Net Framework 2.0 या ऊपर का संस्करण इंस्टाल होना चाहिए ।

छोटा, मुफ्त सिर्फ 206 केबी आकार का पोर्टेबल उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Thursday, 18 August 2011

विंडोज एक्सपी इंस्टाल करना सीखिए


अभी कुछ ही दिनों पहले एक वेबसाइट के विषय में बताया गया था जहाँ से आप कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान हिंदी में प्राप्त कर सकते हैं, इसी साईट में एक नया विडियो भी है जिसमें आपको हिंदी में सिखाया गया है की अपने कंप्यूटर में विंडोज एक्सपी कैसे इंस्टाल करें ।



इस विडियो में थोड़ी कमियाँ भी है जैसे इसमें ये नहीं बताया गया है कि अपने कंप्यूटर को सीडी से कैसे बूट कराएँ और इसमें बिलकुल नए कंप्यूटर या नए हार्ड डिस्क पर विंडोज एक्सपी इंस्टाल करना सिखाया गया है पुराने कंप्यूटर में विंडोज एक्सपी को फॉर्मेट कर नया इंस्टालेशन करने में थोड़ी दुविधा हो सकती है । कंप्यूटर सीखो के मयंक मालिक जी को इनके विषय में अवगत करा दिया गया है उम्मीद है वो जल्दी ही एक नया विडियो भी लेकर आयेंगे जिसमे और बेहतर तरीके से जानकारी होगी ।

फिर भी मयंक मालिक जी का ये प्रयास सराहनीय है और इससे आपको विंडोज एक्सपी इंस्टालेशन करने में बहुत मदद मिलेगी ।


विंडोज एक्सपी इंस्टाल करना सीखने यहाँ क्लिक करें ।

Sunday, 7 August 2011

कंप्यूटर सीखिए अब हिंदी भाषा में



कंप्यूटर चलाना सीखना चाहते हैं तो अब भाषा समस्या नहीं बनेगी आप अपनी हिंदी भाषा में ही कंप्यूटर की जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं वो भी विडियो के रूप में जो ज्यादा आसानी से आपको कंप्यूटर की बातें समझाएगी ।
DOEACC "O" level की पढाई के कारण ऐसी एक साईट के बारे में पता चला जो हिंदी में विडियो के रूप में

कंप्यूटर शिक्षा दे रही है ।

इसमें आप Computer Basics, Windows, Internet, Email, MS Office ( Microsoft Word 2007, Microsoft Excel 2007, Microsoft Powerpoint 2007 ) के साथ ही Google, Yahoo, Hotmail, Facebook, Operating System के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

वैसे DOEACC हिंदी पीडीऍफ़ फाइल के जरिये भी ये जानकारियाँ जल्द ही उपलब्ध कराने वाला है उसकी भी जानकरी आपको इस ब्लॉग से मिल जाएगी ।

एक बेहद उपयोगी और उत्कृष्ट प्रयास हिंदीभाषियों के लिए ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें । 

Sunday, 10 July 2011

बीएसएनएल की नयी वेबसाइट



बीएसएनएल की पुरानी वेबसाइट तो अब भी उपलब्ध है साथ ही एक नयी वेबसाइट भी लांच की गयी है जो ज्यादा बेहतर है । नयी सूचनाओं और सामग्री के लिए अब आपको इस नयी साईट से ही मिला करेगी, अपने अकाउंट और बिल के बारे में जानकारी के लिए इस नए वेबसाइट का उपयोग करना शुरू कर ही दीजिये । 



तो इस नए पते को सुरक्षित कर लीजिये । 

http://www.new.bsnl.co.in 

Thursday, 16 June 2011

अपने Mp3 फाइल की आवाज बढाइये ऑनलाइन




अब आप अपने किसी गाने या संगीत की mp3 फाइल की धीमी आवाज को तेज कर सकते है बिना किसी सॉफ्टवेयर या ज्यादा तकनीकी ज्ञान के मुफ्त में ही, बस एक वेबसाइट की मदद से .

इसमें आपको अपने mp3 फाइल की आवाज को तेज बनाने के चार विकल्प ( light, loud, louder, loudest )

मिलेंगे आप अपनी आवश्यकतानुसार इनमे से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं .

आपको बस Browse बटन पर क्लिक कर अपनी mp3 फाइल चुननी है फिर तेज करने का एक विकल्प थोड़ी ही देर में नयी तेज आवाज वाली फाइल आप डाउनलोड कर पायेंगे .

एक आसान और उपयोगी वेबसाइट .


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें .

Saturday, 14 May 2011



एक ऑनलाइन सेवा जो आपको किसी वेबसाइट के बारे में जानकारी देती है की वो वायरस और मालवेयर से सुरक्षित है या नहीं ।
एक वेबसाइट जहाँ आप किसी भी वेबसाइट का पता टाइप कर जान सकते हैं वो आपके कंप्यूटर को नुक्सान तो नहीं पहुंचाएगा ।


मैंने कुछ साइट्स जाँची है जो मुझे पहले से पता था की खतरनाक है और इसके नतीजे सही मिलें है ।
आप भी अपनी रोजाना प्रयोग की जाने वाली साइट्स और ब्लॉग के पते स्कैन कर लें ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Tuesday, 26 April 2011

अपना वजन घटाकर स्लिम दिखें, फोटो में ही सहीं




अगर आप चाहते है की आप फले की तरह दुबले दिखें वो भी बिना मेहनत किये तो ये शायद न हो पाए पर आपकी फोटो जरुर स्लिम और फिट दिख सकती है ।

अब आप अपने फोटो का वजन घटा कर दुबले दिख सकते हैं इस ऑनलाइन औजार की मदद से ।
एक वेबसाइट जो आपके फोटो में वजन कम कर सकती है अपनी फोटो अपलोड करें और बाईं ओर दिए बार को स्क्रोल करके अपनी इच्छानुसार अपने फोटो को स्लिम बनाएं ।
क्या पता कोई टेली मार्केटिंग कंपनी अपने वजन घटाने के उत्पाद के विज्ञापन के लिए आपको चुन लें ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, 23 April 2011

सीखिए जादू .........


जादू एक कला है जो हाथ की सफाई और थोड़े अभ्यास से लोगो को आश्चर्यचकित कर देती है ।
इसके कुछ करतब आप भी सीख सकते हैं इस वेबसाइट से विडियो देखकर । अब आप चाहें तो इसे दोस्तों के साथ आजमाइए या फिर अपने खाली समय का उपयोग कीजिये ।



ये सभी अंग्रेजी भाषा में है पर विडियो के रूप में है तो आपको समझने में ज्यादा मुश्किल नहीं होनी चाहिए ।

इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Wednesday, 16 March 2011

ग्रहशोभा पत्रिका अब ऑनलाइन पढ़िए






गृहशोभा महिलाओं की पत्रिकाओं में जाना पहचाना नाम है । अब इसका ऑनलाइन संस्करण भी उपलब्ध है जहाँ से आप इस पत्रिका को मुफ्त में पढ़ पायेंगे ।

ये वेबसाइट फ्लैश आधारित फ्लिप बुक के रूप में इस पत्रिका के पन्नो को दिखाती है । इसमें आप एक से

दुसरे पेज में आसानी से जा सकते हैं, किसी पेज का प्रिंट ले सकते है और किसी पेज को बुकमार्क भी कर सकते हैं ।
इस साईट को ज्यादा अच्छी तरह देखने के लिए "फुल स्क्रीन मोड" पर देखना बेहतर रहेगा ।

ये वेबसाइट फ्लैश में है इस कारण धीमे इंटरनेट में खुलते हुए थोडा ज्यादा समय लेती है ।
पर एक अच्छा प्रयास है उम्मीद है की इससे हिंदी की और भी पत्रिकाओं के लिए ऑनलाइन होने के रस्ते खुलेंगे ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।
कुछ और लेख जो शायद आपको पसंद आयें :-

Sunday, 13 March 2011

कुछ वेबसाइट आपके मोबाइल के लिए





www.mobile9.com
इस वेबसाइट पर आपको लगभग सभी फोन के लिए वालपेपर थीम, गेम और सॉफ्टवेयर मिल जायेंगे । इस पर रजिस्ट्रेशन मुफ्त है बिना रजिस्ट्रेशन के भी डाउनलोड किया जासकता है ।



www.nokia-mobile-tone.com
नए बॉलीवुड विडियो गानों और ringtone डाउनलोड करने के लिए अच्छी साईट ।


www.gsmarena.com
अपने मोबाइल के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स जानने के लिए एक बहु उपयोगी साईट यहाँ मोबाइल फ़ोन की तुलना जैसे आपके फ़ोन पर वालपेपर ।


http://www.funmahol.com/mobile/polytones
पोलिफोनिक (midi) टोन के लिए ये वेबसाइट अच्छी है इसमे आपको नए नए टोन मिल जायेंगे ।


www.funmaza.com/
मोबाइल के सभी डाउनलोड के लिए एक और लोकप्रिय वेबसाइट इसमे आपको अपनी जरुरत की सभी छेजे मिल सकती है

www.mygsmindia.com
एक मोबाइल फ़ोन फोरम जहाँ आपको सभी टेक्नीकल चीजे मिल जाएँगी जैसे रिपेरिंग से लेकर फ्लैश फाइल्स तक, और चूँकि ये फोरम है आप अपनी समस्या सुलझाने में औरो की मदद भी मांग सकते हैं ।