Showing posts with label Tech Talk. Show all posts
Showing posts with label Tech Talk. Show all posts

Thursday, 31 May 2012

कंप्यूटर पर पाइए टच स्क्रीन से भी बेहतर तकनीक


अगर आपने होलीवुड की फिल्म Minority Report देखी होगी तो ये तस्वीर आपको दिमाग के किसी कोने में जरुर एक उम्मीद पैदा करती होगी ।
इसमें जो तकनीक थी उसके जरिये को चलाकर कंप्यूटर को नियंत्रित किया जाता था । अब ये तकनीक एक साकर रूप ले चुकी है एक छोटे से यन्त्र Leap Motion के जरिये ।
ये एक छोटा सा यूएसबी डिवाइस है जो आपको कंप्यूटर को हाथ के इशारो से चलाने का अनोखा काम करता है


और ये दिखाने में बहुत साधारण है, ऐसा ....


ये आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर के आगे 8 cubic feet के क्षेत्र में 3D interaction space बना देता है जिससे आपका कंप्यूटर आपके हाथों की भाषा समझ सके ।

इसके निर्माताओं का दावा है की ये दुसरे किसी भी motion sensing/natural user interface से 100 गुना बेहतर है (!) ।


अब सबसे अहम् बात इस यन्त्र की कीमत है $70 यानि लगभग 4000 रुपये । 

इसके निर्माताओं के अनुसार ये यन्त्र बहुत सीमित संख्या में उपलब्ध है पर आप चाहे तो इसकी प्री बुकिंग कर सकते है

https://live.leapmotion.com/order.html

इस वेबपेज पर जाकर ।

Wednesday, 30 May 2012

माइक्रोसोफ्ट ने जारी किया Windows 8 Release Preview


माइक्रोसोफ्ट ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है और जारी किया है अपने इस ऑपरेटिंग सिस्टम का Windows 8 Release Preview संस्करण ।

इसे आप आधिकारिक विंडोज 8 के पहले का संस्करण के रूप में ले सकते हैं मूल विंडोज 8 में इस संस्करण से बहुत कम ही बदलाव होने की उम्मीद है ।

इसके बारे में अधिक जानकारी आप माइक्रोसोफ्ट के आधिकारिक वेबपेज


http://windows.microsoft.com/en-US/windows-8/release-preview
से प्राप्त कर सकते हैं ।


और अगर आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी फाइल

http://windows.microsoft.com/en-US/windows-8/iso

इस लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं ।



इसके 64bit संस्करण का आकार 3.3 GB और 32bit संस्करण का आकार 2.5 GB है ।


इसे इंस्टाल करते हुए आपको प्रोडक्ट की की भी जरुरत होगी ।

Windows 8 Release Preview Product Key:

TK8TP-9JN6P-7X7WW-RFFTV-B7QPF


इसे भी नोट कर लें ।

Saturday, 12 May 2012

गूगल ला रहा है Digital Wallet



इस तकनीकी दुनिया में अब आपका बटुआ भी नया रूप लेना वाला है , मोबाइल से पैसों के लेनदेन वाली तकनीकी से आप एयरटेल मनी की वजह से थोडा परिचित तो होंगे ही ऐसी ही एक और नयी तकनीक Google Wallet लेकर आया है गूगल, जो आपकी जेब से बटुआ हटाकर सिर्फ फ़ोन से ही लेनदेन करने की सुविधा देगा ।

वैसे तो ये तकनीक अपने प्रारंभिक चरण में है पर google, paypal और visa जैसे दिग्गज इस नयी परियोजना पर मिलकर काम कर रहें है इस वजह से ये थोड़ी महत्वपूर्ण तो हो ही जाती है ।

ये परियोजना अभी सिर्फ अमेरिका में ही सीमित है पर समय के साथ नयी तकनीक और बेहतर सुधारों के साथ से जल्दी ही पूरी दुनिया में उपलब्ध हो सकती है ।

ये मुख्य रूप से मोबाइल फ़ोन एप्लीकेशन है जो मोबाइल फ़ोन की एक और तकनीक NFC(Near Field Communication) का उपयोग कर आपके अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने की सुविधा देती है ।
यानि आपको कही भुगतान करने के लिए बस अपना मोबाइल फ़ोन "TAP" बस करना होगा ।


इसकी और ज्यादा जानकारी इस परियोजना की अधिकारिक वेबसाइट
http://www.google.com/wallet/
से भी प्राप्त की जा सकती है ।

Thursday, 19 April 2012

सस्ते डोमेन नेम की तलाश है !


किसी भी वेबसाइट का सबसे जरुरी हिस्सा होता है उसका वेबपता जिसे डोमेन नेम कहा जाता है वैसे तो अब बहुत से विकल्प है डोमेन नेम खरीदने के पर अगर आप अपने ब्लॉग के लीये डोमेन नेम खरीद रहे हैं है तो शुरुआत अगर कम खर्च से की जाए तो कैसा रहे ।

अगर आप भारत से हैं तो और कोई अच्छा नाम आपके दिमाग में हैं तो एक अच्छा विकल्प है की .in या 

.co.inडोमेन नेम से शुरुआत करें, ये आपको 100 रुपये से कम में मिल जायेंगे । इसके लिए दो सबसे अच्छे विकल्प हैंBigrock और Mitsu इसमें .in और .co.in डोमेन रजिस्ट्रेशन और एक साल के लिए Bigrock में 99 रुपये औरMitsu में 79 रुपये देने होंगे ।
एक बड़ी ग़लतफ़हमी है की .in और .co.in डोमेन नेम शुरू में तो सस्ते होते है पर रिन्यूवल के लिए ज्यादा पैसे देने होते हैं है पर ऐसा है नहीं जहाँ आपको .com डोमेन के लिए 450 से 550 रुपये वार्षिक तक देने होते है वहीँ .in और.co.in डोमेन Bigrock में 449 रुपये और Mitsu में 399 रुपये वार्षिक की दर चुकाने होंगे ।

अब बात .com डोमेन नेम की तो इसके लिए तो सैंकड़ो विकल्प हैं पर एक सस्ता विकल्प है याहू जी हाँ याहू भी सस्ते डोमेन नेम उपलध करा रहा है ये आपको .com डोमेन नेम लगभग रुपये में उपलब्ध कराता है ।
हाँ इसके रिन्यूवल चार्जेस काफी ज्यादा हैं पर आप चाहें तो एक साल पूरा होने से पहले अपना डोमेन नेम किसी और सेवा प्रदाता के पास ट्रांसफर करा सकते हैं और डोमेन ट्रान्सफर करने पर आपको लगभग हर जगह भारी छूट मिलेगी ।


ऊपर बताई तीनो साइट्स के लिंक ये रहें



इनमें जाकर आप अपनी पसंद का डोमेन नेम चुन सकते हैं और अगर आप अपने ब्लॉग में नए डोमेन नेम की सेटिंग करना सीखना चाहते हैं तो
http://www.demomonkey.org/blogger/
इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं ।

Thursday, 5 April 2012

भविष्य की तकनीक Google Glasses

Google Goggles से एक कदम आगे बढ़ाते हुए Google अब एक नयी बेहतर तकनीक की ओर बढ़ रहा है जो आपके जीने के अंदाज को बदलने में सक्षम है ।

  इस नयी तकनीक का नाम है Google Glasses, नाम की ही तरह ये एक चश्मे की तरह की चीज है जिसमें एक छोटी स्क्रीन, एक कैमरा, माइक्रोफोन स्पीकर और इंटरनेट से जुड़ने की सुविधा है ।


इस तकनीक से आप किसी भाषा लिपि का अनुवाद कर सकते हैं, रास्ता ढूंढ सकते हैं, तस्वीर ले सकते हैं और उसे इंटरनेट के माध्यम से साझा कर सकते हैं और भी बहुत कुछ ।

ये तकनीक अभी निर्माणाधीन ही है इसलिए इसके हार्डवेयर और कीमत के विषय में कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है पर जिस तरह से इसकी सुविधाओ पर आधारित एक विडियो गूगल द्वारा जारी किया गया है निश्चित ही ये भविष्य की तकनीक लगती है ।


आप भी देखिये ये विडियो





उम्मीद की जा रही है की साल के अंत तक ये तकनीक आम लोगो तक उपलब्ध हो जायेगी ।

Saturday, 4 February 2012

ऐसी जादुई "खिड़की" जिसे अपने घर पर आप भी लगाना चाहेंगे


एक ऐसी खिड़की जिस पर आप अपने ऑफिस का काम करें या फिर इंटरनेट सर्फ़ करे या चाहें तो टीवी देखें या फिर बाहर का नजारा । जी हाँ 46" इंच की स्क्रीन जो बस आपके छूने भर से मोनिटर से खिड़की में बदल जाता है ।


यकीन नहीं आता तो ये देखिये

पहले टच स्क्रीन मोनिटर

और अब एक आम खिड़की जहा से आप दूसरी तरफ का नजारा देख सकते हैं ।




ये "जादुई" खिड़की है Samsung का Transparent Smart Window जिसे Consumer Electronics Show 2012 में भविष्य की तकनीक के रूम में प्रदर्शित किया गया ।

लगता है ना ये Minority Report फिल्म में दिखाई तकनीक जैसा ।

चूँकि अभी सिर्फ ये एक Prototype है इसलिए Samsung ने इसके तकनीकी पहलुओ का ज्यादा खुलासा नहीं किया है पर मूल रूप से ये 46" इंच की पारदर्शी TFT स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 1366 x 768 pixels का होगा और कनेक्टिविटी HDMI या USB के द्वारा होगी ।

इसकी कीमत के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है पर अगले एक दो सालों के भीतर ही इसका व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जायेगा ।

Friday, 9 December 2011

आपके कंप्यूटर पर होगा अदृश्य माउस




अब आपके कंप्यूटर से माउस गायब होने वाले है आप अपने कंप्यूटर से माउस के बिना भी आपके हाथ और उँगलियों की हरकत से ही आपके कंप्यूटर का कर्सर आपका आदेश मानेगा ।

भारत के इन्फ्रारेड लेजर और इन्फ्रारेड कैमरे पर आधारित एक नयी तकनीक इजाद की है जिसमे आप बिना हार्डवेयर के माउस का उपयोग खाली हाथ से भी कर सकेंगे ।



ये अभी अविष्कार अभी प्रोटोटाइप प्रारूप में ही है और इस पर करीब $20 या लगभग 1000 रुपये का खर्च आया है इसके विषय में विडियो आप नीचे देख सकते है ।

Saturday, 3 December 2011

3G सेवा का इन्तजार कर रहे है? जरा होशियार रहें



3G का शोर हर तरफ है कुछ घोटालों को लेकर कुछ इसके बहु प्रतीक्षित सेवाओं को लेकर पर अगर आपके यहाँ 3Gसेवाएँ उपलब्ध है या आप इसे लेने की सोच रहे हैं तो इसे लेने से पहले कुछ बाते और जान लीजिये ।

सबसे पहले तो ये जान लीजिये की भारत सरकार ने अभी तक निजी कंपनियों को विडियो कॉल की सेवा देने की अनुमति नहीं दी है इस कारण आप जिसे फोन कर रहे है उसे देखते हुए बात नहीं कर पायेंगे ।


अब दूसरी जो सेवा है वो है तेज गति का इंटरनेट ।
अब इसकी असलियत जान लीजिये अभी जो कमपनी सबसे ज्यादा 3G इंटरनेट का प्रचार कर रही है वो है Tata Docomo और इसके प्लान्स शुरू हो रहे हैं 1000 रूपए से और 3.6 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी 5 जीबी डाटा डाउनलोड करने तक उसके बाद 128 kbps (!!!!!!!!) मतलब फिर से औकात में । ऐसा इसके सभी प्लान्स में है आप 5 से 7 और 10 जीबी तक डाटा डाउनलोड करने के बाद 128 केबीपीएस में वापस आ जायेंगे ।

अगर आप 3.6 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा डाउनलोड करते है तो 2 से 5 दिन में ही आप 5 जीबी से ज्यादा डाउनलोड कर लेंगे और बाकी दिन आप 3G की किसी सुविधा का लाभ नहीं ले पायेंगे । अगर आपको ५ जीबी ज्यादा लगता है तो आपको बता दूँ की मैं 2 एमबीपीएस की स्पीड पर हर रोज 1 जीबी से ज्यादा डाटा बड़ी आसानी से डाउनलोड कर लेता था ।

इसलिए 3G सेवाएँ लेने से पहले अपनी जरूरते देखकर और प्लान के बारे में अच्छी तरह जानकारी लेकर ही कोई निर्णय करें

तो थोडा इंतज़ार कीजिये 3G सेवाओं के थोड़े सस्ते और स्पीड के नियमित होने का या फिर ब्रॉडबैंड का इंतजार कीजिये वही सबसे सही उपाय है ।

3G सेवाओं के लिए और भी कमपनियो का विश्लेषण कर रहा हूँ जल्दी ही एक तुलनात्मक रिपोर्ट आपके सामने रखने का प्रयास है ।

Monday, 21 November 2011

अब पैसो का लेनदेन होगा आपके मोबाइल फ़ोन से


आइडिया मोबाइल कंपनी का विज्ञापन अब जल्दी ही हकीकत में बदलने वाला है भारत के 10 बैंकों के समूह ने { National Payments Corporation of India (NPCI) } की स्थापना की है “Interbank Mobile Payment Service (IMPS)” सेवा के लिए ।

ये सेवा एक मोबाइल फ़ोन के द्वारा एस एम एस या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये अपने बैंक अकाउंट से चौबीस घंटे सातो दिन पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा देगा ।


इसमें आप सिर्फ अपने बैंक अकाउन्ट्स ही नहीं National Payments Corporation of India (NPCI में शामिल 10 बैंक के उपयोगकर्ताओं द्वारा लेनदेन कर सकते हैं । मतलब ये की आप अपने अकाउंट से पैसे 10 बैंक कंपनियों के ग्राहकों में से किसी को भेज सकते है और इन 10 बैंको के ग्राहक इसी सेवा के द्वारा आपको भी पैसे भेज पायेंगे ।

ये प्रक्रिया जिस तकनीक पर काम करती है उसका नाम है Mobile Money Identifiers (MMIDs) ये एक 7 अंकों का सुरक्षा अंक होता है जो आपका बैंक आपके लिए जारी करेगा ।

पैसो के लेनदेन के लिए आपका मोबाइल नंबर और Mobile Money Identifiers (MMIDs) दोनों ही आवश्यक होंगे । मतलब आपका मोबाइल नंबर आपका यूजरनेम है और Mobile Money Identifiers (MMIDs) आपका पासवर्ड ।

इसमें आपको अपने मोबाइल फ़ोन पर एक प्रोग्राम इंस्टाल करना होगा अगर आपके पास अधिक सुविधाओं वाला मोबाइल फ़ोन नहीं है तब आप एस एम एस के द्वारा भी इस सेवा का प्रयोग कर पायेंगे । हाँ प्रत्येक एस एम एस का शुल्क 2 रुपये तक होगा जो आपको चुकाना होगा । इस सुविधा के द्वारा आप एक दिन में अधिकतम 50000 रुपये तक भेज सकते हैं ।

अभी State Bank of India (SBI), Bank of India (BOI), Union Bank of India, ICICI Bank, HDFC, AXIS Bank, Yes bank जैसे बैंक्स इस सुविधा के साथ है 7 बैंकों में इसे शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्दी 22 और बैंकों के इसे अपनाने की संभावना है ।

अधिक जानकारी आप National Payments Corporation of India (NPCI) की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं ।

Monday, 7 November 2011

जानिए विंडोज 8 की कुछ खूबियों के बारे में



माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत करने वाला है और ऐसे में जानिए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 की कुछ नयी खासियतों के बारे में ।


विंडोज 8 में जो सुविधाएँ आपको मिलेंगी वो हैं ......

Metro style User Interface

विंडोज 8 को शुरू करते ही जो पहली नयी चीज आपको दिखाई देगी वो है Metro Style user interface यानि आपके पुराने स्टार्ट मेनू और डेस्कटॉप की जगह एक interactive wall होगी जो आपके एप्लीकेशन्स को समेटे होगी । और अगर आपको इसे समझने में कोई दिक्कत हो या आपको ये पसंद ना आये तो इस Metro UI Wall पर पर क्लिक कर अपना सामान्य डेस्कटॉप वापस प्राप्त कर सकते हैं । ये नया Metro style User Interface भविष्य के टच स्क्रीन कम्प्यूटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसीलिए टच डिवाइसेस में विंडोज 8 की इस नयी सुविधा से आपको ज्यादा आसानी से काम करने की सुविधा मिलेगी


New Windows Explorer

विंडोज 8 का नया एक्सप्लोरर आपको Office 2007/2010 की तरह के ribbon interface के साथ मिलेगा मतलब आपको अपने एक्सप्लोरर में कुछ नए विकल्प मिलेंगे । विंडोज 7 में एक्सप्लोरर बार में सीमित विकल्प ही थे इस नए ribbon interface से आप कुछ नियमित विकल्पों का चयन एक्सप्लोरर बार से ही कर पायेंगे ।



Internet Explorer 10




अगर आप अभी भी इंटरनेट एक्सप्लोरर ही उपयोग करते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर सुविधा होगी । HTML5 सपोर्ट के साथ ही नए फ़ायरफ़ॉक्स और गूगल क्रोम से टक्कर लेने के लिए अभी बहुत सी नयी सुविधाएँ इसमें जुड़ने की संभावना है ।


Better File Operations

आपकी फाइल और फोल्डर को कॉपी पेस्ट करते हुए अब आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा ।

जैसे 1.


आप एक ही समय में दो कप्य पेस्ट ओपरेशन को एक ही विंडों में देख पायेंगे और अलग अलग copying विंडो से आपका डेस्कटॉप भरा नहीं रहेगा ।

2.


विंडोज 8 में है enhanced real-time information जो आपको कापू हो रहे फाइल के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराएगा ।

3.

विंडोज 8 में files conflict को आप बेहतर तरीके से संयोजित कर सकते है यानी आप किसी फोल्डर में फाइल पेस्ट कर रहे है और उस नाम की फाइल पहले से ही है तो आपको उनके विवरण देखने और संयोजित करने के विकल्प दिखाई देंगे । कुछ ऐसी ही सुविधा विंडोज 7 में है विंडोज 8 में आपको इसका विकसित रूप मिलेगा ।



Faster Hybrid Boot



एक बेहद उपयोगी सुविधा जो आपको विंडोज 8 में मिलेगी वो है Faster Hybrid Boot इससे आपके कंप्यूटर का बूट टाइम बहुत कम हो जायेगा यानी आपके कंप्यूटर में अगर समर्थित हार्डवेयर लगे हो तो 8 से 10 सेकण्ड में ही आपका कंप्यूटर बूट हो जायेगा ।


New Task Manager

जैसा की आप चित्र में देख सकते है विंडोज 8 में होगा नया टास्क मैनेजर जो running applications को देखने और नियंत्रित करने के काम को और ज्यादा आसान बना देगा ।


Windows Store


Apple के Mac store की तर्ज पर माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Store की घोषणा कर ही दी है जहाँ से आप विंडोज 8 के लिए Metro Style Applications खरीद और डाउनलोड कर पायेंगे । ये निश्चित ही Metro style User Interface में नयी नयी सुविधाए जोड़ने में उपयोगी रहेगा ।


Easy Factory Restore

ये आपको विंडोज 8 में रिकवरी का बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराएगा जिससे आप अपने कंप्यूटर को बार बार फॉर्मेट किये बिना बस कुछ ही देर में नया नवेला बना पायेंगे । ये बहुत कुछ आपके मोबाइल के Reset विकल्प की ही तरह होगा जिसमें आप मूल सेटिंग पर आसानी से लौट पायेंगे ।



USB 3.0 Support

विंडोज 8 सपोर्ट करेगा USB 3.0 जिससे की आप copy/move operations बिजली की सी तेजी से कर पायेंगे पर इसके लिए आपके कंप्यूटर में USB 3.0 हार्डवेयर की जरुरत होगी ।




फिलहाल तो विंडोज 8 का डेवलपर प्रिव्यू संस्करण ही उपलब्ध है और इस संस्करण के उपयोगकताओ से मिली जानकारियों से विंडोज 8 के और भी बेहतर और उपयोगी होने की उम्मीद रहेगीतो थोडा इंतजार कीजिये माइक्रोसॉफ्ट के इस नए उत्पाद के आप तक पहुँचने का

Thursday, 20 October 2011

वाटरप्रूफ विडियो कैमरा

जी हाँ कैमरा बनाने वाली अग्रणी कंपनी KODAK अब लेकर आया है वाटरप्रूफ विडियो कैमरा वो भी HD रेकॉर्डिंग के साथ । क्रेडिट कार्ड एक आकार का लगभग 85 ग्राम वजन का ये नया कैमरा आपके विडियो रेकॉर्डिंग को ज्यादा आसान बना देगा ।


ये देखिये इसकी कुछ तस्वीरे






अब कुछ तकनीकी बातें -



Product Specifications

Sensor type1 / 4–type CMOS
Lens31 mm (4:3), 35 mm equivalent
Zoom2X smooth digital
Image stabilizationno
Display size2.0 in. 112.3K TFT color LCD
Storage18 MB internal memory, SD/SDHC card expansion slot (up to 32 GB)
File formats
  • video: MPEG-4, AAC-LC
  • still: JPEG/EXIF v2.3
Focus modesnormal
Focus rangeauto: 0.5 m–infinity
Face Detectionno
Capture modes
  • HD/720p (16:9)—1280 x 720, 30 fps
  • WVGA (16:9)—848 x 480, 30 fps
  • still (4:3)—1 MP picture
Capture effectsnormal color, sepia, B&W, high saturation, 70's film
Weather/Outdoor ratings
  • waterproof—IEC 60529 IPX8, up to 10 ft
  • dustproof—IEC 60529 IP6X
  • drop-proof—MIL-STD-810F, 5 ft onto plywood
Review modedelete, playback, FF, rewind, pause, volume control, tagging, Share, e-mail, add e-mail
Editing options (video)trim, extract pictures
Share destinationsFACEBOOK, e-mail, KODAK Gallery, FLICKR, YouTube, TWITTER, ORKUT, YANDEX, KAIXIN001, and KODAK PULSE Digital Frames[1][2]
I/O interfaceUSB (2.0 high speed)/AV out/5V DC charging; HDMI
Tripod mountno
Microphoneyes—monaural
Speakeryes—monaural
Powerinternal Li-Polymer battery (service replaceable), in-camera charging
Dedicated buttonspower, capture, review, menu, 5-way switch, delete, Share
Dimensions2.2 × 3.7 × 0.5 in.
Weight85 g with memory card


इसके बारे में और ज्यादा जानकारी आप यहाँ जाकर प्राप्त कर सकते हैं ।

और अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो 90 डॉलर में ये कैमरा आपका हो सकता है ।
http://www.amazon.com/Kodak-PlayFull-Waterproof-Video-Camera/dp/B005G81E9M
इस लिंक पर आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं ।

Friday, 14 October 2011

नयी तकनीक से तुरंत शुरू होंगे कंप्यूटर



कंप्यूटर की दुनिया में पिछले 25 सालों से चली आ रही तकनीक अब बदलने वाली है आपके कंप्यूटर अब जल्दी शुरू होंगे लगभग तुरंत ही ।

Unified EFI Forum जिसमें Microsoft, Apple, Intel, and ARM जैसी कम्पनियां शामिल है ने एक नयी तकनीक का निर्माण किया है जो जल्दी ही Bios तकनीक की जगह लेगी इस नयी तकनीक का नाम है UEFI (Unified Extensible Firmware Interface)

इससे आपके कंप्यूटर को शुरू होने में लगने वाला समय जो की औसतन 25-30 सेकंड्स ( या फिर कुछ मिनट तक :), ) का होता है घटकर लगभग 5 सेकंड्स का रह जायेगा ।

Bios के द्वारा सेटिंग करते हुए आप केवल कीबोर्ड का ही प्रयोग कर सकते हैं पर इस नयी तकनीक UEFI में माउस के प्रयोग की भी सुविधा होगी ।

Bios में अधिकतम 2 टेरा बाईट हार्ड डिस्क की सीमा है पर जिस तरह से हार्ड डिस्क का आकार बढ़ रहा है उसके लिए नयी UEFI तकनीक भविष्य के लिए आवश्यक हो जाएगी जो 2 टेरा बाईट से भी बड़ी हार्ड डिस्क को तुरंत प्रोसेस करने में सक्षम होगा ।

ये नयी तकनीक 2011 में आने वाले नए कंप्यूटर के साथ मिलने लगेगी तो अपने देर से शुरू होने वाले पुराने कंप्यूटर को बदलने की जल्दी न करें थोडा इंतजार बेहतर रहेगा ।

Saturday, 8 October 2011

गूगल सर्च दिखायेगा पेज प्रिव्यू




गूगल अब एक और नयी सुविधा लेकर आया है जिससे आप गूगल में सर्च करते हुए किसी लिंक को खोले बिना ही उस पेज का एक प्रिव्यू देख सकते हैं। ये पेज प्रिव्यू आपको लिंक के ऊपर माउस ले जाते ही दिखाई देंगे, इससे आप बिना पूरा पेज लोड किये अंदाजा लगा सकते हैं की जो जानकारी या वेबसाइट आप ढूंढ रहे हैं वो किसी लिंक में है या नहीं ।

फ़ायरफ़ॉक्स में कुछ ऐसे एड ऑन्स हैं जो यही सुविधा देते है अब गूगल में भी उपलब्ध है बिना किसी अतिरक्त एड ऑन्स के और सभी इंटरनेट ब्राउजर्स में ।

हो सकता है अभी आपको अपने सर्च पेज में ये विकल्प ना दिखाई दे रहे हों पर जल्दी ही कुछ दिनों में ही ये सुविधा उपलब्ध हो जाएगी ।

Monday, 3 October 2011

चाहिए 40 इमेल आईडी


इंटरनेट के उपयोग से पैसे कमाने के बहुत से उपायों को आजमाने और निराश होने के बाद एक और तरीके को जांच रहा हूँ । इसकी विश्वसनीयता के बारे में बहुत सुना है अब इसको आजमाने के लिए आपकी थोड़ी मदद चाहिए ।


ये एक वेबसाइट है जिसमें आप एक अकाउंट बनाइये फिर कुछ अन्य वेबसाइट को देखकर और उनके विषय में अपनी राय देकर 1 डॉलर से 6 डॉलर तक प्राप्त कर सकते है ।

पर इसमें एक पेंच है वो ये की आप वेबसाइट देखकर पहले ही दिन करीब 26 डॉलर तक ही प्राप्त कर सकते है पर आपकी कमाई हुई राशि को Paypal आदि खातों में पहुँचाने के लिए आपके पास कम से कम 75 डॉलर होने चाहिए । इस वेबसाइट में एक और सुविधा ये है की आप किसी अन्य को भी इस वेबसाइट में अकाउंट बना देते है तो आपको हर सदस्य के लिए 1.25 डॉलर मिलते है ।

अब मेरा अनुरोध आपसे ये है की कम से कम 40 लोग अपनी एक इमेल आईडी का प्रयोग करें और इस वेबसाइट पर अकाउंट बना लें इसमें आपका शायद 2 से 5 मिनट का ही समय लगेगा पर हो सकता है इस तरह से बहुत से लोग थोड़ी कमाई कर सकें ।

आपको करना इतना है कि

http://www.awsurveys.com/HomeMain.cfm?RefID=compu_x

इस लिंक पर क्लिक कर awsurveys कि वेबसाइट पर जाएँ और



ऊपर दिए चित्र कि तरह पर क्लिक करे और अन्य खुले पेज में थोड़ी जानकारियां भरकर एक अकाउंट बना लें ये परक्रिया बहुत आसान है इमेल आईडी बनाने से भी और बिलकुल मुफ्त है ।

मैं चाहता हूँ कि इस वेबसाइट पर ईमानदारी से ये काम किया जाए अगर आपसे सहयोग प्राप्त नहीं होगा तो फिर Reconnect का प्रयोग कर इस वेबसाइट पर नए अकाउंट बनाकर देखने होंगे ।

Friday, 8 July 2011

दुनिया का सबसे छोटा कैमरा जो विडियो भी रिकॉर्ड करे



मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कैमरे से जिसमें आप विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं नया आविष्कार CVMV-I95 । इसका आकार है 26mm x 26mm x 28mm यानी आपकी आँख की पुतली के बराबर . 
इसे बनाया है चीन की कंपनी chinavasion ने वैसे ये है तो मूल रूप से ये जासूसी कैमरा पर आम आदमी भी इसे खरीदकर उपयोग कर सकते हैं 33.71 डॉलर या लगभग 1500 रुपयों में । 



इसमें आप 2 megapixel का चित्र ले सकते हैं इसमें माइक भी है जो आपके लिए आवाज रिकॉर्ड करेगा और इसमें640 x 480 pixel आकार के 30 फ्रेम प्रति सेकण्ड वाले विडियो भी रिकॉर्ड किये जा सकते हैं । इतने छोटे कैमरे में हीmicroSD memory card Slot भी है जिसमें आप 16 जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता हैं । इसमें लगी है40mAh built-in rechargeable lithium polymer battery जो आपको इसे लगभग 40 मिनट तक उपयोग करने की सुविधा देती है । 

इसके कुछ चित्र नीचे है 



अब बात इसकी कमियों की ये कैमरा आपको सिर्फ मूलभूत सुविधाएँ ही देता है zoom in/out function, built-in flash, LCD monitor जैसे फीचर्स आपको इसमें नहीं मिलेंगे । 
अब अगर आप अपनी चाबियों के लिए एक महंगा कीरिंग ढूंढ रहें है तो शायद ये आपके काम का हो या फिर आपके अन्दर का जासूस इस नए उपकरण का इंतज़ार करता हो सकता है ।