Showing posts with label Portable. Show all posts
Showing posts with label Portable. Show all posts

Friday, 11 May 2012

जानिए विंडोज एरर मैसेज का मतलब


विंडोज एरर मैसेज का सामना हम सभी को अक्सर ही करना पड़ता है पर इन एरर मेसेज में छुपे समस्याओं को समझना आसान नहीं होता । अगर आपको पता हो की कोई एरर मैसेज किस समस्या की बात कह कह रहा है तो उसे सुधारना थोडा आसान हो जाता है ।


इसी काम के लिए एक टूल जो आपको एरर मैसेज में को थोडा विस्तार से समझने में मदद करेगा ।
इसे उपयोग करना बहुत आसान भी है बस इस टूल को शुरू कीजिये अपना एरर मैसेज टाइप कीजिये और एन्टर बटन दबाते ही उससे जुडी जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी ।

इसमें आप
Decimal - signed(जैसे -214764) या unsigned (जैसे 12057)
Hexadecimal - (0x########)
रूपों में एरर मैसेज टाइप या पेस्ट कर सकते हैं ।


ये है सिर्फ 412 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल टूल ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


Wednesday, 2 May 2012

iso फाइल से बनाइये बूटेबल युएसबी ड्राइव


अगर आप विंडोज इंटरनेट से डाउनलोड करते हैं तो ज्यादातर ये आपको iso फाइल फॉर्मेट में ही मिलता है जिसे सीडी/डीवीडी बर्न कर उसके जरिये आप किसी भी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल करते हैं ।
बूटेबल यूएसबी ड्राइव बनाने के लिए सीडी की बजाये सीधे iso फाइल का उपयोग ज्यादा आसान रहता है ।
इससे ख़राब सीडी/डीवीडी से की परेशानी ख़त्म हो जाती है ।


ऐसे में एक छोटा और बेहद आसान टूल WinToBootic v1.2 जो आपको iso फाइल से बूटेबल यूएसबी बनाकर उसके जरिये विंडोज इंस्टाल करने की सुविधा देता है ।

इसमें बस अपने पेन ड्राइव लगाइए और iso फाइल या तो ब्राउज कीजीए या Drag & Drop का उपयोग कर इस पर छोड़ दीजिये । फिर एक क्लिक से ये अपना काम शुरू कर आपके यूएसबी ड्राइव को बूटेबल ड्राइव में बदल देगा ।


एक छोटा पोर्टेबल और आसान टूल सिर्फ 470 केबी आकार में और मुफ्त ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है




Tuesday, 17 January 2012

अपने कंप्यूटर को बंद कीजिये थोडा और जल्दी


कंप्यूटर को शट डाउन तो हम सभी करते हैं पर कभी कभी कंप्यूटर बंद होने में भी काफी समय लेता है ऐसे में एक छोटा टूल जो आपके कंप्यूटर के बंद होने की प्रक्रिया को थोडा तेज बना देगा ।




आपको करना इतना है की इस टूल को शुरू करके इसके तीन विकल्पों

1 - Reduce Time Out To Kill App
2 - Reduce Time Out To Kill Service
3 - Disable Clear Pagefile At Shutdown 

का चुनाव करें फिर Start Speed Up batan पर क्लिक करें ।
बस अब आपका कंप्यूटर बंद होने में कम समय लेगा ।

एक छोटा मुफ्त पोटेबल टूल सिर्फ ९५ केबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

Friday, 30 December 2011

बचाए अपना कंप्यूटर क्रेश होने से



अपने सिस्टम को सुरक्षित करने और फिर से ठीक करने के लिए एक आसान और उपयोगी औजार .

मुफ्त पोर्टेबल और सिर्फ २.२ एमबी का टूल आपको कई परेशानियों से बचा लेगा .

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Tuesday, 27 December 2011

आपके USB ड्राइव के लिए आल इन वन टूल




आपके पेन ड्राइव के लिए एक पोर्टेबल टूल जो आपके सारे सॉफ्टवेयर की जगह ले लेगा .


इसमें वो सारी चीजे है जिनकी आपको जरुरत होती है जैसे

Media player 
Web browser 
Text editor 
Notes 
Calculator 
Image viewer 

और साथ में कुछ गेम भी और वो भी सिर्फ ६४६ केबी की फाइल में ।

ये जरुरी नही की आप इसे पेन ड्राइव में ही उपयोग करे अपने डेस्कटॉप पर रखे उपयोगी सिद्ध होगा ।




डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Monday, 12 December 2011

जेपीजी फोटो से बनायें पीडीऍफ़ फाइल



अपने फोटो फाइल को पीडीऍफ़ में बदलने का आसान औजार

अपनी jpg फोटो फाइल चुनिए और एक क्लिक से उसे पीडीऍफ़ में बदल दीजिये ।


इस औज़ार से आप एक नहीं अनेक फोटो फाइल को एक पीडीऍफ़ फाइल बना सकते है या हर कई jpg फोटो को चुनकर बस एक क्लिक से अलग अलग पीडीऍफ़ फाइल बना पाएंगे

सिर्फ 87 केबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, 25 November 2011

आपका हार्ड डिस्क कितना तेज है




एक छोटा मुफ्त टूल जो बताएगा की आपके हार्ड डिस्क में कितनी तेजी से डाटा लिखा और पढ़ा जा सकता है ।
ये आपको बेहतर हार्ड डिस्क के चुनाव में भी मदद कर सकता है या फिर समय समय पर आप ये भी जांच सकते है की आपका हार्ड डिस्क कितना धीमा हो गया है ।

एक मुफ्त पोर्टेबल औजार इंस्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।
इस टूल का आकार है सिर्फ 109 केबी ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

दूसरी सीधी डाउनलोड लिंक यहाँ है

Thursday, 27 October 2011

अवांछित ड्राईवर हटायें



आपके कंप्यूटर पर ढेरों ड्राईवर होंगे उनमे से बहुत से ऐसे होंगे जिनकी आपको जरुरत नही आप सॉफ्टवेयर हटा चुके है पर ड्राईवर मौजूद है और आपके कंप्यूटर को धीमा कर रहें है ।

पर इन अनचाहे ड्राईवर को हटाना आसान नही पर अब है सिर्फ़ 650 केबी का पोर्टेबल टूल आपके

कंप्यूटर से अनचाहे ड्राईवरहटा देगा बस कुछ क्लिक से ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें

Sunday, 23 October 2011

जानिए अपने कंप्यूटर को बेहतर


अपने कंप्यूटर की हर बारीकी तक आपकी पहुच होगी, आप हर छुपी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे अपने कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में ।

इस छोटे 2.6 एमबी के पोर्टेबल टूल से ।
यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें

Thursday, 13 October 2011

किसी भी फोटो को बनाइये आइकन



अपनी किसी भी फोटो को अपने मनपसंद प्रोग्राम का आइकन बनाइये इस छोटे २४९ केबी के औजार से ।

पोर्टेबल है तो बस प्रोग्राम ओपन करे एक बॉक्स ओपन होगा जैसा चित्र में दिखाया गया है अब जिस ही फोटो को आप आइकन बनाना चाहते है उसे पकड़कर इस बॉक्स में छोड़ दे आपकी आइकन फाइल उसी फोल्डर में बन
जायेगी जहाँ आपकी मूल फाइल है । टास्कबार में प्रोग्राम के ऊपर राईट क्लिक कर आप सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं ।


16×16, 24×24, 32×32, 48×48, 64×64, 72×72, 96×96, 128×128 और 256×256 आकार में आप आइकन फाइल बना सकते है ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें

Monday, 13 June 2011

आपके पेन ड्राइव के लिए ऑफिस प्रोग्राम्स का पैक





एक छोटा पोर्टेबल प्रोग्राम जिसे आप अपने पेन ड्राइव या कंप्यूटर पर अपने ऑफिस से जुड़े कामों के लिए प्रयोग कर सकते हैं । चाहे वो टेक्स्ट एडिटिंग हो जिप फाइल बनाना हो या पीडीऍफ़ फाइल बनाना ।



इस टूल के प्रयोग से आप

• Database Creation – with CSVed
• Data Encryption – with DScrypt
• Email Client Software – with NPopUK
• File Compression – with 100 Zipper
• File Sharing – with HFS
• File Transfer – with FTP Wanderer
• Flowchart Creation – with EVE Vector Editor
• MSN Messenger Client – with PixaMSN
• Tree-Style Outliner Software – with Mempad
• PDF Creation – with PDF Producer
• Password Recovery – with XPass
• Secure Deletion – with DSdel
• Spreadsheet Creation – with Spread32
• Text Editing – with TedNotepad
• Word Processing – with Kpad
• Program Launching – with Qsel

इस तरह के कार्य कर सकते हैं वो भी बिना कोई प्रोग्राम इन्स्टाल किये इस छोटे सिर्फ ३ एमबी के मुफ्त टूल से ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Tuesday, 10 May 2011

एरर नंबर का मतलब क्या है



कंप्यूटर पर आने वाले एरर मैसेज कोड के रूप में होते है और आम कंप्यूटर उपयोगकर्ता के लिए इसे समझना मुश्किल होता है . अब करीब 500 एरर मैसेज के बारे में जानिए इस छोटे मुफ्त औजार की मदद से ।



इसमें अपने एरर कोड का नंबर डाले और ये आपको बताएगा की इसका मतलब क्या है वो भी बस एक क्लिक से ।

छोटा सिर्फ 160 केबी आकार का पोर्टेबल औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Monday, 21 March 2011

नया गुप्त ड्राइव बनाये और उसे पासवर्ड से सुरक्षित करें



अपने सिस्टम को सुरक्षित करने और फिर से ठीक करने के लिए एक आसान और उपयोगी औजार .

मुफ्त पोर्टेबल और सिर्फ २.२ एमबी का टूल आपको कई परेशानियों से बचा लेगा .


डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Friday, 18 March 2011

आपके USB ड्राइव के लिए आल इन वन टूल



आपके पेन ड्राइव के लिए एक पोर्टेबल टूल जो आपके सारे सॉफ्टवेयर की जगह ले लेगा .




इसमें वो सारी चीजे है जिनकी आपको जरुरत होती है जैसे

Media player 
Web browser 
Text editor 
Notes 
Calculator 
Image viewer 

और साथ में कुछ गेम भी और वो भी सिर्फ ६४६ केबी की फाइल में ।

ये जरुरी नही की आप इसे पेन ड्राइव में ही उपयोग करे अपने डेस्कटॉप पर रखे उपयोगी सिद्ध होगा ।




डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Thursday, 3 March 2011

6 इन 1 टूल आपके कंप्यूटर को स्मार्ट बनाने के लिए




कंप्यूटर को और अच्छा बनाइये इस ६ इन १ टूल से ।



इसमे है -
रजिस्ट्री फिक्सर
पीसी ट्यूनिंग ट्वीक्स
पर्सनल प्रिवेसी
देलेतेद फाइल रिकवरी
एंटी वायरस
और अन्य यूटिलिटी



२० एमबी की फाइल अजमा के देखें ।



यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Wednesday, 23 February 2011

वायरस के प्रभावों को हटायें


वायरस द्वारा आपके कंप्यूटर पर बदल दी गयी सेटिंग्स को पुनः प्राप्त करने का औजार ।
इसमें आप पेन ड्राइव से आने वाले autorun वायरस को भी रोक सकते है ।
Folder option, Unlocker, Process detail जैसी अतिरिक्त सुविधाएँ भी है इस औजार में ।


सिर्फ 6.65 एमबी का पोर्टेबल टूल ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Sunday, 20 February 2011

एक बढ़िया वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम



एक बेहतर वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम जो आपके माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से भी कई मायनों में ज्यादा सुविधाएँ लिए हुए है ।
आपके वर्डपैड, नोटपैड और माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का विकल्प जो आपको RTF, MS Word DOC 6।0/95/97/2000/XP/2003,Vista, Seven DOCX जैसे फाइल फोर्मेट को एडिट करने कि सुविधा देता है ।


यही नहीं आप इसमें BMP, EMF, WMF, JPG, GIF, PNG, PCX, TGA, TIF, PCD, ICO, जैसे इमेज फोर्मेट भी लगा सकते हैं ।

4 एमबी का पोर्टेबल औजार इन्स्टाल करने कि भी जरुरत नहीं ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Friday, 4 February 2011

अपने चित्रों को दीजिये शब्द या बनाइये कॉमिक्स



अपने चित्रों के संग्रह को बदलिए कॉमिक्स में अपने शब्द देकर या फिर आप चाहे तो किसी एक चित्र पर शब्द लगा सकते है ढेरो कैप्शन बॉक्स में से चुनकर । 

ढेरो कॉमिक्स प्रारूप है चुनने के लिए और शब्दों के लिए ढेरों सुन्दर रूप ।
एक मजेदार औजार सिर्फ 12 एमबी आकार में और पोर्टेबल तो इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।




यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Friday, 21 January 2011

बूटेबल पेन ड्राइव बनाने के लिए एक टूल




अभी दो तरह के टूल उपलब्ध हैं एक तो जो आपको सीडी/डीवीडी से बूटेबल यूएसबी बनाते हैं और दूसरी तरह के टूल जो ISO फाइल से बूटेबल यूएसबी बनाते हैं पर अब एक नया औजार जिससे आप सीडी/डीवीडी या फिर ISO फाइल दोनों से बूटेबल यूएसबी बना सकते हैं ।

ये टूल बहुत छोटा, पोर्टेबल और सुरक्षित है । इसकी सबसे ख़ास बात ये है की इसमें आप विंडोज एक्सपी, विंडोज विस्टा/सेवन के साथ ही Norton Ghost और Hiren's Boot CD से भी बूटेबल यूएसबी बना सकते हैं ।

इसके तीन चरण है पहले तो आपको ये चुनना पड़ेगा की आप सीडी से या फिर ISO का उपयोग करना चाहतें हैं फिर Browse ________ बटन पर क्लिक कर सीडी या फिर ISO फाइल चुननी होगी ।
इसके बाद अपना पेन ड्राइव कंप्यूटर में लगाकर Refresh बटन पर क्लिक करें । ये टूल आपके पेन ड्राइव को चुन लेगा ।

अब Make It Bootable बटन पर क्लिक करें थोड़ी देर में आपका पेन ड्राइव बूटेबल बन जाएगा जिससे आप किसी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल कर पायेंगे ।

इस टूल में आप अपने कंप्यूटर के किसी ड्राइव का यूएसबी ड्राइव में बैकअप् भी ले सकते हैं ।


सिर्फ 1.22 एमबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल औजार बस अनजिप करें और उपयोग के लिए तैयार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Friday, 14 January 2011

अपनी पसंद के गाने ढूंढना और डाउनलोड करना हुआ आसान



आपको अब अपनी पसंद के गाने ढूँढने और डाउनलोड करने के लिए अलग अलग वेबसाइट पर भटकने की जरुरत नहीं होगी एक छोटा सा टूल Songr
इसमें आप गाने सुन सकते हैं और फिर चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं वो भी बस कुछ ही क्लिक्स से ।

ये आपके लिए Audiodump.com, BeeMP3.com, DilanDau.com, 4shared.com, GoEar.com, MP3Realm.org, Mpeg-Search.com, ProstoPleer.com, SocBay.com, Soso.com, Tagoo.ru, TinySong, Wrzuta.pl, YouTube.com जैसे साइट्स से गाने तलाशता है ।

इसमें आप गानों को ढूँढने के बाद राईट क्लिक कर उन्हें आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं (चित्र देखें )।


इसी तरह के कुछ और भी सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं पर ये ज्यादा आसानी और तेजी से काम करता हैं ।

सिर्फ 4.25 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें


अगर आप इसे बिना इंस्टाल किये आजमा कर देखना चाहते है तो इसका पोर्टेबल वर्जन भी 3.8 एमबी आकार में उपलब्ध हैं


पोर्टेबल वर्जन डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करे


बस अनजिप करे और उपयोग के लिए तैयार पसंद आये तो पेन ड्राइव में रखिये और अपने साथ ले जाइए ।