Sunday, 2 October 2011

ISO फाइल से सीधे बनाइये बूटेबल पेन ड्राइव



ISO इमेज फाइल सीडी/डीवीडी के लिए सबसे लोकप्रिय इमेज फाइल है जिसमे आप किसी सीडी या डीवीडी की सभी तरह की फाइल्स को सुरक्षित कर सकते है और इसके उपयोग से बिलकुल उसी तरह की सीडी या डीवीडी बर्न कर सकते हैं ।
इंटरनेट से अगर आप कोई ऑपरेटिंग सिस्टम डाउनलोड करते हैं तो ज्यादातर वो आपको ISO इमेज फॉर्मेट में ही मिलेगी ऐसे में इस टूल की मदद से आप सीधे ही ISO फाइल से बूटेबल यूएसबी ड्राइव बना सकते है, जिससे की आप अपने कंप्यूटर में नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेन ड्राइव के जरिये ही इन्स्टाल कर सकें ।

इस टूल को उपयोग करना बहुत आसान है इसके लिए आपके पास सिर्फ दो चीजों के जरुरत होगी एक तो ऑपरेटिंग सिस्टम की बूटेबल ISO इमेज फाइल और एक पेन ड्राइव ।
ध्यान रखें की आपका पेन ड्राइव आपके ISO इमेज फाइल से ज्यादा क्षमता का होना चाहिए जैसे विंडोज एक्सपी के लिए 1 से 2 जीबी और विंडोज के लिए 4 जीबी से अधिक का पेन ड्राइव ठीक रहेगा और ये भी ध्यान दे की आपके पेन ड्राइव में कोई जरुरी डाटा ना हो क्यूंकि इस प्रक्रिया में पेन ड्राइव फॉर्मेट होता है ।

अब आप इस टूल को इंस्टाल करके शुरू करें और चित्र में दिखाए अनुसार iso फाइल और फिर पेन ड्राइव को चुने फिर Bootable, Only supports windows bootable Iso image विकल्प को चुने Burn अब बटन पर क्लिक करें ।
बस थोड़ी ही देर में आपका बूटेबल पेन ड्राइव तैयार होगा जिससे आप किसी कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम इंस्टाल कर सकते हैं ।


सिर्फ 1.4 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 

माइक्रोसॉफ्ट के 10 मुफ्त टूल और सुविधाएँ


माइक्रोसॉफ्ट मुफ्त में कुछ अच्छी सुविधाएँ भी देता है ऐसे ही 10 उपयोगी टूल्स जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं ।


ये है उन 10 माइक्रोसॉफ्ट सेवाओं की सूची






ये गूगल मैप्स की तरह की सेवा है जिसमें आप नक़्शे देख और बाँट सकते हैं और अपने ब्लॉग या वेबसाइट परलगा भी सकते हैं ।




Worldwide Telescope (WWT) एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे अंतरिक्ष के अनुभव के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वाराबनाया गया है .एक अनोखा अनुभव देता है ये टूल ।




Windows Live, WordPress, Blogger, LiveJournal, TypePad, और इस जैसी अन्य ब्लॉग सेवाओ के लिए एकडेस्कटॉप पब्लिशिंग टूल है । बेहद आसान और उपयोगी ।




वेब आधारित फ्रेमवर्क अप्प्लिकेशन जो multimedia, graphics, animation के प्रभावों को और बेहतर बनाता है ।





Microsoft Visual Studio एक integrated development environment (IDE) है जो Windows Forms applications, web sites, web applications, web services आदि के लिए graphical user interface applications के निर्माण में प्रयोग किया जाता है ।







माइक्रोसॉफ्ट का मुफ्त एंटी वायरस प्रोग्राम जो आपके कंप्यूटर को वायरस के खतरों से बचाता है ।





ये एक सॉफ्टवेयर है जो डिजिटल फोटो को त्रिआयामी प्रारूप में बदल देता है एक चमत्कारिक औजार ।




एक सॉफ्टवेयर प्लेटफोर्म जो web content, documents, enterprise search आदि को एक ही स्थान सेसंयोजित करने की सुविधा देती है ।

सार्वजनिक स्थानों जैसे internet cafes, schools, libraries में कंप्यूटर के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए एकउपयोगी सॉफ्टवेयर । इसमें आप सुनिश्चित कर सकते है की आपका कंप्यूटर सिर्फ वैसे प्रोग्राम या सुविधाओं काप्रयोग करे जितना आप निर्धारित करेंगे ।






एक से अधिक या दो फोल्डर के एक ही समय में उपयोग करने के लिए उन्हें समायोजित करने वाला औजार ।
समय और श्रम की बचत ।










इस सभी टूल्स के लिए लिंक इनके नामों पर ही दिए गए है ।

Friday, 30 September 2011

मुफ्त DJ सॉफ्टवेयर





आजमाइए अपने अन्दर के DJ को और बनाइये नयी धुनें इस मुफ्त सॉफ्टवेयर के जरिये ।
इसमें एक प्रोफेशनल प्रोग्राम की लगभग सभी खूबियाँ है पर आकार में काफी छोटा है और मुफ्त भी ।

इसमें आप सभी मुख्य ऑडियो फाइल फॉर्मेट जैसे MP3, Ogg, Vorbis,WAVE, AIFF, FLAC आदि का उपयोग कर सकते हैं ।

अगर आप किसी अन्य DJ या audio mixing सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर भी रहे हों तब भी इसे एक बार जरुर आजमा के देखिये और अगर आपने ऐसे किसी प्रोग्राम को नहीं चलाया हो तो कोई महंगा प्रोग्राम खरीदने से पहले इसमें अपना हाथ आजमा लीजियेगा ।

सिर्फ 12 एमबी आकार का मुफ्त सॉफ्टवेयर ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है ।

Monday, 19 September 2011

अपना IP Address जानिए गूगल से



आपका गूगल सर्च पेज आपके कंप्यूटर के IP Address का पता लगाने में भी आपके मदद कर सकता है ।
आपको बस करना इतना है की गूगल सर्च में my ip adress टाइप करके सर्च बटन पर क्लिक करना है फिर गूगल अन्य नतीजो के साथ सबसे पहले आपका IP Address कुछ इस तरह Your public IP address is

xxx.xxx.xxx.xxx दिखायेगा ।

वैसे आप गूगल सर्च में my ip या सिर्फ ip टाइप करके भी नतीजे प्राप्त कर सकते हैं ।

Sunday, 18 September 2011

अपने फोटो को मजेदार बनाइये इन 4 वेबसाइट्स से



Photofunia
आपके चित्र

पृष्ठभूमि अच्छे ना होने की वजह से आकर्षक नही दिख रहे हो तो इस साईट पे जाकर उनको आकर्षक और मजेदारबनाइये ।

Myheritage
अपने फोटो को मजेदार इफेक्ट दे या चाहे तो किसी सेलेब्रिटी जैसा बनाये इस साईट पर ।

WriteOnIt
इस साईट पर आप अपनी फोटो पे कैप्शन दे सकते है या पत्रिका के मुख पृष्ठ पर देख सकते है ।

HairMixer
इस साईट पर आप दो फोटो को अदल बदल सकते है ये देखने के लिए की वो एक दुसरे के बालो में कैसे दिखेंगे ।

Magmypic
अपने फोटो विश्व विख्यात पत्रिकाओं के मुख पृष्ठ पर देखे इस साईट पर ।

Monday, 12 September 2011

India Against Corruption की वेबसाईट


अन्ना हजारे जी और उनके सहयोगियों की मुहिम India Against Corruption की आधिकारिक वेबसाइट जिसमे आप अन्ना हजारे और उनके आन्दोलन से जुडी ताजा जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं और अपने विचार भी व्यक्त कर सकते हैं ।


यह वेबसाइट है तो अंग्रेजी में पर इसकी महत्वपूर्ण सामग्री हिंदी में भी उपलब्ध है जैसे प्रधानमंत्री द्वारा अन्ना जी को लिखा पात्र या दिग्विजय सिंह के पत्र का अन्ना जी द्वारा दिया गया जवाब ।


अगर आप अन्ना जी और उनके आन्दोलन में रूचि रखते है तो इस वेबसाइट को जरुर बुकमार्क कर लीजिये ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें । 

Wednesday, 7 September 2011

मुफ्त नया स्क्रीन रिकॉर्डर

अपने कंप्यूटर स्क्रीन की गतिविधियों को विडियो के रूप में संजोने का आसान और मुफ्त उपाय सिर्फ़ ६.४ एम् बी में इसमे आप अपनी पसंद का विडियो फॉर्मेट भी चुन सकते है ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करे ।

दूसरी लिंक यहाँ है । 

Sunday, 4 September 2011

अनेक जीमेल अकाउंट के अलर्ट प्राप्त करें .


आपके पास अगर एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट है तो आप उन सभी के मेल अलर्ट एक साथ अपने डेस्कटॉप पर प्राप्त कर सकते है ५३० केबी के इस छोटे से टूल से ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करे ।

Friday, 2 September 2011

अब अपने दस्तावेजो को प्रिंट करे कही से भी


अब अपने दस्तावेज प्रिंट कीजिये दूर शहर में बैठे अपने मित्र के कंप्यूटर पर या उनको अपना प्रिंटर उपयोग करनेदीजिये । रिमोट कंप्यूटिंग के बाद अब अब रिमोट प्रिंटिंग भी ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करे ।