Saturday, 12 November 2011

गूगल का बेहतर उपयोग कीजिये Verbatim के साथ


गूगल सर्च अब नए विकल्प Verbatim के साथ थोडा और बेहतर हो गया है इस नए विकल्प में आप किसी विशेष शब्द या वाक्य की खोज बेहतर तरीके से और साथ ही आसानी से कर पायेंगे ।

अभी आपको किसी शब्द विशेष को गूगल पर ढूँढने के लिए + या " " चिन्हों का प्रयोग करना पड़ता है पर अब अगर आप कोई शब्द गूगल पर ढूंढ रहे हैं और नतीजो से संतुष्ट ना हो तो अतिरिक्त विकल्पों की बजाये
गूगल को सिर्फ उस शब्द पर आधारित जानकारी ही दिखाने को कह सकते हैं ।

इसके लिए आपको करना ये होगा

गूगल सर्च पर अपनी पसंद का शब्द टाइप कर सर्च बटन पर क्लिक करें ।

अब अगर आप शब्द आधारित (exact keywords) की सूचनाये ही चाहते हैं तो सर्च पेज में बायीं ओर सर्च विकल्पों में ‘More Search Tools’ विकल्प पर क्लिक करें ।

ये आपको थोड़े और विकल्प दिखायेगा इनमें से Verbatim विकल्प पर क्लिक कीजिये अब आपको सिर्फ आपके चाहे गए शब्द से सम्बंधित जानकारी ही देखने मिलेगी ।

तो आजमा के देखिये गूगल की इस नयी सुविधा को

Wednesday, 9 November 2011

माइक्रोसॉफ्ट का नया सोशल नेट्वर्किंग साईट

माइक्रोसॉफ्ट भी अब सोशल नेट्वर्किंग में आ गया है । इस साईट में आप अपने याहू या जीमेल अकाउंट से भी साइन अप् कर सकते है ।

वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें ।

Tuesday, 8 November 2011

Monday, 7 November 2011

जानिए विंडोज 8 की कुछ खूबियों के बारे में



माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम को जल्द ही आपके लिए प्रस्तुत करने वाला है और ऐसे में जानिए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 की कुछ नयी खासियतों के बारे में ।


विंडोज 8 में जो सुविधाएँ आपको मिलेंगी वो हैं ......

Metro style User Interface

विंडोज 8 को शुरू करते ही जो पहली नयी चीज आपको दिखाई देगी वो है Metro Style user interface यानि आपके पुराने स्टार्ट मेनू और डेस्कटॉप की जगह एक interactive wall होगी जो आपके एप्लीकेशन्स को समेटे होगी । और अगर आपको इसे समझने में कोई दिक्कत हो या आपको ये पसंद ना आये तो इस Metro UI Wall पर पर क्लिक कर अपना सामान्य डेस्कटॉप वापस प्राप्त कर सकते हैं । ये नया Metro style User Interface भविष्य के टच स्क्रीन कम्प्यूटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसीलिए टच डिवाइसेस में विंडोज 8 की इस नयी सुविधा से आपको ज्यादा आसानी से काम करने की सुविधा मिलेगी


New Windows Explorer

विंडोज 8 का नया एक्सप्लोरर आपको Office 2007/2010 की तरह के ribbon interface के साथ मिलेगा मतलब आपको अपने एक्सप्लोरर में कुछ नए विकल्प मिलेंगे । विंडोज 7 में एक्सप्लोरर बार में सीमित विकल्प ही थे इस नए ribbon interface से आप कुछ नियमित विकल्पों का चयन एक्सप्लोरर बार से ही कर पायेंगे ।



Internet Explorer 10




अगर आप अभी भी इंटरनेट एक्सप्लोरर ही उपयोग करते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर सुविधा होगी । HTML5 सपोर्ट के साथ ही नए फ़ायरफ़ॉक्स और गूगल क्रोम से टक्कर लेने के लिए अभी बहुत सी नयी सुविधाएँ इसमें जुड़ने की संभावना है ।


Better File Operations

आपकी फाइल और फोल्डर को कॉपी पेस्ट करते हुए अब आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा ।

जैसे 1.


आप एक ही समय में दो कप्य पेस्ट ओपरेशन को एक ही विंडों में देख पायेंगे और अलग अलग copying विंडो से आपका डेस्कटॉप भरा नहीं रहेगा ।

2.


विंडोज 8 में है enhanced real-time information जो आपको कापू हो रहे फाइल के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराएगा ।

3.

विंडोज 8 में files conflict को आप बेहतर तरीके से संयोजित कर सकते है यानी आप किसी फोल्डर में फाइल पेस्ट कर रहे है और उस नाम की फाइल पहले से ही है तो आपको उनके विवरण देखने और संयोजित करने के विकल्प दिखाई देंगे । कुछ ऐसी ही सुविधा विंडोज 7 में है विंडोज 8 में आपको इसका विकसित रूप मिलेगा ।



Faster Hybrid Boot



एक बेहद उपयोगी सुविधा जो आपको विंडोज 8 में मिलेगी वो है Faster Hybrid Boot इससे आपके कंप्यूटर का बूट टाइम बहुत कम हो जायेगा यानी आपके कंप्यूटर में अगर समर्थित हार्डवेयर लगे हो तो 8 से 10 सेकण्ड में ही आपका कंप्यूटर बूट हो जायेगा ।


New Task Manager

जैसा की आप चित्र में देख सकते है विंडोज 8 में होगा नया टास्क मैनेजर जो running applications को देखने और नियंत्रित करने के काम को और ज्यादा आसान बना देगा ।


Windows Store


Apple के Mac store की तर्ज पर माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Store की घोषणा कर ही दी है जहाँ से आप विंडोज 8 के लिए Metro Style Applications खरीद और डाउनलोड कर पायेंगे । ये निश्चित ही Metro style User Interface में नयी नयी सुविधाए जोड़ने में उपयोगी रहेगा ।


Easy Factory Restore

ये आपको विंडोज 8 में रिकवरी का बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराएगा जिससे आप अपने कंप्यूटर को बार बार फॉर्मेट किये बिना बस कुछ ही देर में नया नवेला बना पायेंगे । ये बहुत कुछ आपके मोबाइल के Reset विकल्प की ही तरह होगा जिसमें आप मूल सेटिंग पर आसानी से लौट पायेंगे ।



USB 3.0 Support

विंडोज 8 सपोर्ट करेगा USB 3.0 जिससे की आप copy/move operations बिजली की सी तेजी से कर पायेंगे पर इसके लिए आपके कंप्यूटर में USB 3.0 हार्डवेयर की जरुरत होगी ।




फिलहाल तो विंडोज 8 का डेवलपर प्रिव्यू संस्करण ही उपलब्ध है और इस संस्करण के उपयोगकताओ से मिली जानकारियों से विंडोज 8 के और भी बेहतर और उपयोगी होने की उम्मीद रहेगीतो थोडा इंतजार कीजिये माइक्रोसॉफ्ट के इस नए उत्पाद के आप तक पहुँचने का

Saturday, 5 November 2011

विन्डोज़ एक्सपी एरर और समस्याओ को दूर करें


कुछ आम समस्याओ को ठीक करे बस एक क्लिक से इस उपयोगी पोर्टेबल ५८३ केबी के टूल से ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड को पासवर्ड से सुरक्षित करें

अपने पेन ड्राइव में अगर आपकी व्यक्तिगत चीजे हैं तो उन्हें पासवर्ड से सुरक्षित करना अच्छा रहेगा ।

सिर्फ़ २.३ एमबी के मुफ्त टूल से इसमे आप अपना पासवर्ड बदल भी सकते है ।

ध्यान रखे की ये सिर्फ़ २ जीबी तक के ड्राइव पर ही काम करेगा ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Friday, 4 November 2011

आपके कंप्यूटर के लिए आपका जासूस


आप जानना चाहते हैं कि आपकी गैर मौजूदगी में आपके कंप्यूटर पर क्या होता है तो ये एक मुफ्त टूल आपके लिए । ये आपके कंप्यूटर पर कि जाने वाली हर गतिविधि को विडियो के रूप में रिकॉर्ड करेगा बिना किसी को दिखाई दिए । अब आप चाहे तो इसे स्क्रीन रिकॉर्डर के रूप में इस्तेमाल करें या फिर जासूसी उपकरण के रूप में मर्जी आपकी है ।


इस अकेले छोटे से टूल में आपकी जो सुविधाएँ मिलती हैं वो हैं -
Screen Capture
कंप्यूटर स्क्रीन्स को इमेज फाइल के रूप में सुरक्षित करने की सुविधा,

* Capture full screen
* Capture working area of screen
* Capture selected area of screen (select particular area of screen using mouse)


Screen Recorder
कंप्यूटर की गतिविधियों को रिकॉर्ड करना ।

* Record full screen
* Record working area of screen
* Record selected area of screen (select particular area of screen using mouse)
* Capture cursor as part of video
* Creates compressed video AVI file using Microsoft Video 1.


Screen Spy Software
ये छुपकर (Stealth Mode) आपके कंप्यूटर की गतिविधियों को विडियो के रूप में रिकॉर्ड करेगा

* Track kids online activity and see what they do online.
* Keep any eye on your kids online activities
* Free parental control software for parent to monitor children


तो इंस्टाल कीजिये इस प्रोग्राम को और अपनी इच्छानुसार थोड़ी सेटिंग्स के बाद आपका ये व्यक्तिगत जासूस आपके कंप्यूटर पर नजर रखने लगेगा ।

सिर्फ 411 केबी आकार का छोटा उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Thursday, 3 November 2011

जाने अपने कंप्यूटर को बेहतर

जानिए अपने कंप्यूटर के अंदरूनी हिस्सों के बारे में वो सभी टेक्नीकल बातें जो आपके कंप्यूटर डीलर ने आपसे छुपाई थी । सिर्फ़ इतना ही नही अगर किसी कंप्यूटर के मदरबोर्ड की cd ना मिल रही हो तो उनके ड्राईवर ढूंढने में आपकी बहुत मदद हो जायेगी ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Tuesday, 1 November 2011

गूगल देगा मुफ्त वेबसाइट डोमेन नेम और होस्टिंग के साथ




जी हाँ भारतीयों के लिए गूगल देगा मुफ्त वेबसाइट मुफ्त .in डोमेन नेम और वेब होस्टिंग और इमेल सहित ।
ये सुविधा गूगल द्वारा छोटे भारतीय व्यापार को इंटरनेट के माध्यम से बढ़ावा देने लिए हैं जिसमें आप एक साल तक के लिए मुफ्त वेबसाइट डोमेन नेम और वेब होस्टिंग के साथ प्राप्त कर पायेंगे ।

गूगल ने ये सुविधा hostgator की भारतीय साईट के साथ मिलकर शुरू की है जोकि छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए है । इसमें आप बहुत आसानी से एक वेबसाइट बना और चला सकते है और इसके लिए तकनीकी मदद भी मुफ्त में उपलब्ध है ।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके पास इन तीन दस्तावेजों में से एक होना है -

1. Permanant Account Number (PAN),
2. Tax Deduction Account Number (TAN)
3. Corporate Identify Number (CIN)


अब आपके पास अगर इनमें से कोई एक दस्तावेज है तो आप भी एक साल के लिए मुफ्त वेबसाइट प्राप्त कर सकते हैं एक साल के बाद भी अगर आप अपनी वेबसाइट जारी रखना चाहें तो आपको डोमेन नेम और होस्टिंग का शुल्क देना होगा ।

तो जाइये इसकी वेबसाइट पर और Yes, I want my free website! बटन पर क्लिक आकर अपनी वेबसाइट बनाना शुरू कर दीजिये ।


इस वेबसाइट पर जाने यहाँ क्लिक करें