
अपने फोटो फाइल को पीडीऍफ़ में बदलने का आसान औजार
अपनी jpg फोटो फाइल चुनिए और एक क्लिक से उसे पीडीऍफ़ में बदल दीजिये ।इस औज़ार से आप एक नहीं अनेक फोटो फाइल को एक पीडीऍफ़ फाइल बना सकते है या हर कई jpg फोटो को चुनकर बस एक क्लिक से अलग अलग पीडीऍफ़ फाइल बना पाएंगेसिर्फ 87 केबी का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।
इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

अपने किसी भी दस्तावेज जिसे आप प्रिंट कर सकते उसे अब आसानी से पीडीऍफ़ फाइल के रूप में बदल सकते है ।
इस मुफ्त ३.७३ एमबी के औज़ार से ।
जिस भी फाइल को पीडीऍफ़ में बदलना चाहते है उसे ओपन कर प्रिंट पर क्लिक करेंप्रिंटर की सूची में को चुने ok या प्रिंट पर क्लिक करेंअब आपसे वो स्थान पूछा जायेगा जहाँ पर आप नयी बनी पीडीऍफ़ फाइल रखना चाहते हैअपनी पसंद का फोल्डर चुन कर इसे सेव कर दें ।यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

अब आपके कंप्यूटर से माउस गायब होने वाले है आप अपने कंप्यूटर से माउस के बिना भी आपके हाथ और उँगलियों की हरकत से ही आपके कंप्यूटर का कर्सर आपका आदेश मानेगा ।
भारत के इन्फ्रारेड लेजर और इन्फ्रारेड कैमरे पर आधारित एक नयी तकनीक इजाद की है जिसमे आप बिना हार्डवेयर के माउस का उपयोग खाली हाथ से भी कर सकेंगे ।ये अभी अविष्कार अभी प्रोटोटाइप प्रारूप में ही है और इस पर करीब $20 या लगभग 1000 रुपये का खर्च आया है इसके विषय में विडियो आप नीचे देख सकते है ।

आपको इस ब्लॉग में किसी भी डॉक्युमेंट को पीडीऍफ़ फाइल के रूप में बदलने वाले टूल के बारें में जानकारी दी जा चुकी है अब इसी तकनीक पर आधारित एक और उपयोगी औजर जो हर उस डॉक्युमेंट जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं उसे JPG, PNG, TIFF, BMP आदि इमेज फॉर्मेट में बदल देगा बस कुछ क्लिक्स में ।ये टूल आपके कंप्यूटर में ImagePrinter के नाम से एक अतिरिक्त प्रिंटर का विकल्प दिखायेगा जिस पर क्लिक कर आप अपने डॉक्युमेंट को अपनी इच्छानुसार इमेज फोर्मेट में प्राप्त कर पायेंगे ।सिर्फ 930 केबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

अपने कंप्यूटर से ऐसे फोल्डर जो खाली और अनुपयोगी है उन्हें ढूँढने और खाली फोल्डर्स को हटाने का आसान और छोटा औज़ार सिर्फ 50 केबी का, और पोर्टेबल तो इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं ।डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

3G का शोर हर तरफ है कुछ घोटालों को लेकर कुछ इसके बहु प्रतीक्षित सेवाओं को लेकर पर अगर आपके यहाँ 3Gसेवाएँ उपलब्ध है या आप इसे लेने की सोच रहे हैं तो इसे लेने से पहले कुछ बाते और जान लीजिये ।
सबसे पहले तो ये जान लीजिये की भारत सरकार ने अभी तक निजी कंपनियों को विडियो कॉल की सेवा देने की अनुमति नहीं दी है इस कारण आप जिसे फोन कर रहे है उसे देखते हुए बात नहीं कर पायेंगे ।अब दूसरी जो सेवा है वो है तेज गति का इंटरनेट ।अब इसकी असलियत जान लीजिये अभी जो कमपनी सबसे ज्यादा 3G इंटरनेट का प्रचार कर रही है वो है Tata Docomo और इसके प्लान्स शुरू हो रहे हैं 1000 रूपए से और 3.6 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी 5 जीबी डाटा डाउनलोड करने तक उसके बाद 128 kbps (!!!!!!!!) मतलब फिर से औकात में । ऐसा इसके सभी प्लान्स में है आप 5 से 7 और 10 जीबी तक डाटा डाउनलोड करने के बाद 128 केबीपीएस में वापस आ जायेंगे ।अगर आप 3.6 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा डाउनलोड करते है तो 2 से 5 दिन में ही आप 5 जीबी से ज्यादा डाउनलोड कर लेंगे और बाकी दिन आप 3G की किसी सुविधा का लाभ नहीं ले पायेंगे । अगर आपको ५ जीबी ज्यादा लगता है तो आपको बता दूँ की मैं 2 एमबीपीएस की स्पीड पर हर रोज 1 जीबी से ज्यादा डाटा बड़ी आसानी से डाउनलोड कर लेता था ।इसलिए 3G सेवाएँ लेने से पहले अपनी जरूरते देखकर और प्लान के बारे में अच्छी तरह जानकारी लेकर ही कोई निर्णय करें।तो थोडा इंतज़ार कीजिये 3G सेवाओं के थोड़े सस्ते और स्पीड के नियमित होने का या फिर ब्रॉडबैंड का इंतजार कीजिये वही सबसे सही उपाय है ।3G सेवाओं के लिए और भी कमपनियो का विश्लेषण कर रहा हूँ जल्दी ही एक तुलनात्मक रिपोर्ट आपके सामने रखने का प्रयास है ।

एक और आसान औजार आपकी तस्वीरों को पोस्टकार्ड जैसा आकर्षक रूप देने का वो भी बड़ी आसानी से ।
इसमें आपको टेम्पलेट मिलेंगे जिसमें आप अपनी तस्वीरे लगा सकते हैं । आपको बस एक टेम्पलेट चुन लेना हैफिर अपनी वो तस्वीर जिसे आप इस टेम्पलेट में लगाना चाहते है फिर अपनी तस्वीर के आकर और स्थान को थोडासंयोजित करने के बाद आपकी नयी आकर्षक तस्वीर तैयार हो जाएगी ।
अपनी बनायीं तस्वीरों में आप अपनी इच्छानुसार टेक्स्ट भी लगा सकते है ।इसमें बनायीं तस्वीरों को JPEG, BMP , PNG फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है ।इस मुफ्त औजार का आकार है सिर्फ 4 एमबी ।इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।