Friday, 9 March 2012

कंप्यूटर के लिए ड्राईवर तलाश रहे हैं तो एक उपाय


अक्सर ये समस्या रहती है कंप्यूटर के ड्राईवर की सीडी हमसे खो जाती है फिर कंप्यूटर के फोर्मेट होने या नए हार्डवेयर इंस्टाल करते हुए डिवाइस को पहचानना और फिर उसके लिए ड्राइवर ढूंढना एक मुश्किल काम बन जाता है । पर अब नहीं, एक मुफ्त टूल जो आपके हार्डवेयर के अनुपलब्ध ड्राइवर की सूची बनाएगा और आपके लिए उनके ड्राइवर डाउनलोड भी करेगा ।

ये Slim Driver एक मुफ्त औजार है जो आपके कंप्यूटर पर Missing Drivers की पहचान करता है और उन्हें

डाउनलोड कर देता है ताकि आप उसे इंस्टाल कर अपने कंप्यूटर का पूरा उपयोग कर सकें । आपको बस दो चीजों की जरुरत होती है पहले तो इस सॉफ्टवेयर की और एक इंटरनेट कनेक्शन की जिससे ये आपके लिए ड्राईवर डाउनलोड कर सके ।


इसे उपयोग करना भी आसान है इसे डाउनलोड कर इंस्टाल करलें फिर इस प्रोग्राम को शुरू करें मुख्य विंडो मेंSTART SCAN बटन पर क्लिक करें ।

ये आपके कंप्यूटर को स्कैन करेगा और आपको एक सूची उपलब्ध कराएगा



कुछ इस तरह, इस विंडो में आप जिस हार्डवेयर के लिए ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हैं उसके नाम के सामनेDownload Update लिंक पर क्लिक करें । अब ये टूल आपका ड्राईवर डाउनलोड करने लगेगा, ड्राइवर के डाउनलोड होते ही ये उसे शुरू भी कर देगा ताकि आप उसे इंस्टाल कर सकें ।



वैसे तो ये टूल 27 एमबी आकार का है पर जिप फाइल के रूप में सिर्फ 4.64 एमबी में आप इसे प्राप्त कर सकते हैं ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Saturday, 3 March 2012

फेसबुक और जीमेल चैट में हिंदी टाइप कैसे करें

Epic ब्राउजर का उपयोग करने वाले जानते हैं की हिंदी टाइप करना कितना आसान है ऐसे ही गूगल क्रोम में भी एक एड ऑन है जो हिंदी टाइपिंग को आसान बना देता है ऐसे में फ़ायरफ़ॉक्स के लिए भी एक एड ऑन जो लगभग किसी भी टेक्स्ट एरिया में हिंदी टाइप करने की सुविधा देता है ।

ये आपको लगभग Epic की तरह ही लगेगा क्यूंकि Epic भी फ़ायरफ़ॉक्स पर ही आधारित है और हिंदी टाइप करने के लिए इसी एड ऑन का उपयोग करता है ।


तो अब तक आप समझ ही गए होंगे की ये एड ऑन सिर्फ फ़ायरफ़ॉक्स पर ही काम करेगा तो अपना फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर शुरू कीजिये और

https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/google-transliteration-formerl/?src=search

इस लिंक पर जाइये और Add to Firefox बटन पर क्लिक कर Google Transliteration नाम के इस एड ऑन को इन्स्टाल कर लीजिये , जब ये एड ऑन इंस्टाल हो जाए अपने ब्राउजर को रिस्टार्ट कर दीजिये ।



अब जब आपका एड ऑन इंस्टाल हो चुका है आपको कुछ सेटिंग्स करनी होगी इसके लिए अपने फ़ायरफ़ॉक्स के मेनू बार से Tools >> Addons >> Extensions पर जाइए अब एड ऑन की सूची में से Google Indic Transliteration को ढूंढकर इसके Options बटन पर क्लिक कीजिये ।

अब एक नयी छोटी विंडो खुलेगी


कुछ इस तरह, इस विंडो में Enable Transliterator for text boxes too. विकल्प के रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस एड ऑन को शुरू करें और नीचे भाषा के लिए विकल्प मिलेंगे उसमे अपनी मनपसंद भाषा जैसे Hindi चुने और फिर OK बटन पर क्लिक कर सेटिंग सुरक्षित कर दें ।

अब आप किसी भी टेक्स्ट एरिया हिंदी टाइपिंग के लिए तैयार हैं चाहे वो फेसबुक हो या जीमेल चैट या फिर गूगल सर्च ।

अब देखते है इस टूल की मदद से हिंदी टाइप कैसे करें ।

मान लीजिये आपको गूगल सर्च में हिंदी में खोज करनी है
तो जैसे ही आप सर्च बॉक्स में कर्सर ले जायेंगे आपको एक छोटे बॉक्स में Hindi लिखा नजर आएगा

कुछ इस तरह यहाँ पहले तीर के निशान की तरह उसके बॉक्स में Hindi के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इसHindi टाइपिंग विकल्प को चुन लें अब आप हिंदी टाइप करने को तैयार हैं
अब आप इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिएram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित है ही ।


इसमें हिंदी के साथ आपको अन्य भारतीय व कुछ विदेशी भाषाओँ में भी टाइपिंग की सुविधा मिलेगी ।

इसके लिए इस एड ऑन के बॉक्स में भाषा पर क्लिक करे (जैसे Hindi) आपको भाषाओ के विकल्प की एक सूची मिलेगी


कुछ इस तरह, इसमें से आप अपनी पसंद की भाषा का चुनाव कर सकते हैं ।



जब भी आप वापस अंग्रेजी में टाइप करना चाहें इस एड ऑन बॉक्स के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस विकल्प को अनचेक कर दें । आप फिर से अंग्रेजी में टाइप कर पायेंगे ।

आसानी से एक क्लिक में हिंदी टाइप करने के लिए ये एक विश्वसनीय और तेज उपाय है ।

विशेष - ये एड ऑन फ़ायरफ़ॉक्स 3.6 तक के संस्करण पर ही जांचा गया है, ये फ़ायरफ़ॉक्स के नए संस्करण जैसे 10 पर इंस्टाल नहीं किया जा सकता, थोड़े दिनों बाद संभव है की अपडेट होकर ये नए संस्करण में भी उपयोग किया जा सके ।

Sunday, 26 February 2012

सीडी/डीवीडी रिकवरी टूल हुआ अब और भी बेहतर



सीडी डीवीडी रिकवरी के लिए सबसे बेहतर टूल Iso Buster अब और भी उन्नत नए संस्करण IsoBuster 3.0 के रूप उपलब्ध है ।


इस टूल से आप लगभग किसी भी ऑप्टिकल डिस्क CD, DVD, Blu Ray से डाटा रिकवर तो कर ही सकते हैं साथ ही उपयोग ना किये जा सकने वाले Hard Drives, USB flash / thumb sticks, compact media cards, MMC media cards, SD, Micro SD से भी डाटा प्राप्त

करने की सुविधा है ।

वैसे सीडी डीवीडी के अलावा अन्य मीडिया में ये उतना उपयोगी नहीं है क्यूंकि पेन ड्राइव जैसे टूल खराब होने पर कंप्यूटर से जुड़ने में ही असमर्थ हो जाते हैं फिर भी करप्ट हार्ड डिस्क या पेन ड्राइव को बिना फॉर्मेट किये डाटा निकालने में इसकी मदद ली जा सकती है ।

इसका उपयोग भी बहुत आसान है अपने कंप्यूटर में सीडी डीवीडी लगाकर इस टूल को शुरू कीजिये फिर सी प्रोग्राम में सीडी डी वी डी को सेलेक्ट कीजिये फिर जिस फाइल फोल्डर को अपने कंप्यूटर पर कॉपी करना हो उसे सेलेक्ट कर राईट क्लिक कीजिये extract कीजिये और दूसरी जगह आप रखना चाहें वहां सेव कर लीजिये ।

इस टूल का एक अहम् उपयोग ये है की आप इसकी मदद से प्रोटेक्टेड सीडी/डीवीडी का डाटा भी निकालसकते हैं 


सिर्फ 3.72 एमबी आकार का उपयोगी औजार, ये टूल पूरी तरह मुफ्त नहीं है इसलिए जब इसका उपयोग ना हो इसे अनइंस्टाल कर दें ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Saturday, 25 February 2012

अब भारत में भी आ गया Google Voice Call


गूगल की VOIP सेवा अब भारत में भी उपलब्ध हो गयी है यानि अब आप अपने जीमेल अकाउंट से भी किसी को फ़ोन कॉल करके कंप्यूटर के हेडफोन और माइक के जरिये बात कर पायेंगे ।

देखिये ये कितना आसान है अपने जीमेल के चैट बॉक्स में आपको एक नया विकल्प Call Phone का दिखाई देगा इस पर क्लिक करने पर डायल पैड की एक नयी विंडो खुल जायेगी




कुछ इस तरह, इस विंडो पर आप दुनिया भर के लगभग सभी नम्बरों पर बात कर सकते हैं । इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपके कंप्यूटर में एक अछ्छा हेडफोन और माइक होना चाहिए साथ ही आपको गूगल वोईस एंड विडियो चैट प्लगइन भी इन्स्टाल करना होगा जिसका विकल्प आपको चैट बॉक्स में ही दिखाई देगा ।


पर हाँ ये सेवा मुफ्त नहीं है इसके लिए आपको गूगल को पैसे चुकाने होंगे, ये प्रीपेड मोबाइल सेवा की ही तरह है की आप पहले पैसे चुकाए फिर इस सेवा का उपयोग करें ।

मुझे तो ये सेवा थोड़ी महँगी लगी भारत में बात करने के लिए आपको लगभग 1 रुपये प्रति मिनट देने होंगे, पर विदेशो खासकर अमेरिका कॉल करना इसमें काफी सस्ता है लगभग 50 पैसे प्रति मिनट ।


अब ये आप पर निर्भर करता है की गूगल की इस सुविधा का लाभ लें या नहीं ।

Saturday, 4 February 2012

ऐसी जादुई "खिड़की" जिसे अपने घर पर आप भी लगाना चाहेंगे


एक ऐसी खिड़की जिस पर आप अपने ऑफिस का काम करें या फिर इंटरनेट सर्फ़ करे या चाहें तो टीवी देखें या फिर बाहर का नजारा । जी हाँ 46" इंच की स्क्रीन जो बस आपके छूने भर से मोनिटर से खिड़की में बदल जाता है ।


यकीन नहीं आता तो ये देखिये

पहले टच स्क्रीन मोनिटर

और अब एक आम खिड़की जहा से आप दूसरी तरफ का नजारा देख सकते हैं ।




ये "जादुई" खिड़की है Samsung का Transparent Smart Window जिसे Consumer Electronics Show 2012 में भविष्य की तकनीक के रूम में प्रदर्शित किया गया ।

लगता है ना ये Minority Report फिल्म में दिखाई तकनीक जैसा ।

चूँकि अभी सिर्फ ये एक Prototype है इसलिए Samsung ने इसके तकनीकी पहलुओ का ज्यादा खुलासा नहीं किया है पर मूल रूप से ये 46" इंच की पारदर्शी TFT स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 1366 x 768 pixels का होगा और कनेक्टिविटी HDMI या USB के द्वारा होगी ।

इसकी कीमत के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है पर अगले एक दो सालों के भीतर ही इसका व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जायेगा ।

Tuesday, 17 January 2012

अपने कंप्यूटर को बंद कीजिये थोडा और जल्दी


कंप्यूटर को शट डाउन तो हम सभी करते हैं पर कभी कभी कंप्यूटर बंद होने में भी काफी समय लेता है ऐसे में एक छोटा टूल जो आपके कंप्यूटर के बंद होने की प्रक्रिया को थोडा तेज बना देगा ।




आपको करना इतना है की इस टूल को शुरू करके इसके तीन विकल्पों

1 - Reduce Time Out To Kill App
2 - Reduce Time Out To Kill Service
3 - Disable Clear Pagefile At Shutdown 

का चुनाव करें फिर Start Speed Up batan पर क्लिक करें ।
बस अब आपका कंप्यूटर बंद होने में कम समय लेगा ।

एक छोटा मुफ्त पोटेबल टूल सिर्फ ९५ केबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

Saturday, 7 January 2012

गूगल क्रोम ने बनाया हिंदी टाइपिंग को आसान



इंटरनेट ब्राउज करते हुए हिंदी टाइपिंग करने के बहुत से टूल मौजूद है कुछ वेबसाइट हैं तो कुछ ऑफलाइन टूल्स भी हैं जो आपको हिंदी टाइपिंग की सुविधा देते हैं । पर अब गूगल क्रोम लेकर आया है एक एक्सटेंशन जिसे इंस्टाल करने के बाद आप हिंदी सहित और भी कई भाषाओ में टाइप कर पायेंगे वो भी बहुत आसानी से ।

गूगल के इस एक्सटेंशन का नाम है Google Input Tools इसकी मदद से आपको गूगल क्रोम पर कई भाषाओँ

में टाइप करने की सुविधा मिलती है और आप एक से दूसरी भाषा में टाइप करना बस कुछ ही क्लिक में शुरू कर सकते हैं ।

इसके लिए आपको ये करना होगा -


सबसे पहले तो आपको इस एक्सटेंशन को अपने गूगल क्रोम में इंस्टाल करना होगा इसके लिए अपने गूगल क्रोम खोले और इस

https://chrome.google.com/webstore/detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/#detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/

लिंक पर जाएँ ।
अब इस एक्सटेंशन का पेज खुलेगा यहाँ Add To Chrome बटन पर क्लिक करें (मुख्य चित्र देखें ) ।

ये आपके ब्राउजर में इंस्टाल होने की सहमति मांगेगा आपके Install बटन पर क्लिक करने से ये आपके गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टाल हो जाएगा ।

इंस्टाल होने के बाद ये आपके ब्राउजर के एड्रेस बार के सामने एक आइकन के रूप में दिखाई देने लगेगा । आप इस आइकन पर क्लिक करें आपको Extension Options का विकल्प दिखाई देगा ।



कुछ इस तरह इस Extension Options विकल्प पर क्लिक करें ।

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको भाषाओ के विकल्प चुनने होंगे की आप किस किसी भाषा में टाइप करने की सुविधा चाहते हैं ।

अब देखते हैं भाषा चुनने की प्रक्रिया, मान लीजिये हमें हिंदी भाषा का चुनाव करना है तो
चित्र में दिखाए अनुसार



१ - स्क्रोल कर हिंदी पर क्लिक करें ।

२ - बीच में बने तीर के निशान पर क्लिक कर भाषा का चुनाव कर लें ।

३ - अब आपकी चाही गयी भाषा दायीं ओर दिखाई देने लगे तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं ।

( इस प्रक्रिया में आप कितनी भी भाषा चुन सकते हैं या तीर के निशान पर क्लिक कर किसी विकल्प कोहटा भी सकते हैं । )


आपका चुनाव पूरा हो जाए तो इस पेज को बंद कर दें, अब आप तैयार है हिंदी में टाइप करने के लिए ।

अब जब भी आपको हिंदी में टाइप कर हो तो इस एक्सटेंशन के आइकन पर क्लिक करें और हिंदी विकल्प चुन लें


इस तरह । यहाँ आपको हिंदी टाइपिंग के तीन विकल्प मिलते हैं आसानी से हिंदी टाइप करने के लिए  हिंदी के विकल्प के सामने क्लिक करें । इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिए ram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित ही हैं


अब आप कहीं भी हिंदी टाइप कर सकते है, फेसबुक में भी ।




ये देखिये एक उदाहरण ।


जब आप किसी और भाषा में टाइप करना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर क्लिक कर दुसरे विकल्प का चुनाव कर लें और जब वापस अंग्रेजी लिखना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर Turn Off विकल्प पर क्लिक कर दें ।