Wednesday, 25 April 2012

!!! अपने कंप्यूटर के ड्राइव को छुपायें !!!




अगर आप अपने कंप्यूटर के डाटा को सुरक्षित रखना चाहते है तो ये एक और टूल जो आपके ड्राइव को अन्य उपयोगकर्ताओं से छुपा देगा ताकि उस ड्राइव के डाटा तक सिर्फ आपकी ही पहुँच रहे ।

इसमें आप एक या सभी ड्राइव को छुपा सकते है बस उन ड्राइव को चुनिए जिन्हें आप छुपाना चाहते हैं और एक क्लिक से उन्हें अन्य उपयोगकर्ताओ से छुपा दीजिये ।



इस प्रोग्राम में पासवर्ड की सुविधा भी है ताकि इस प्रोग्राम के उपयोग से किसी ड्राइव को छुपाना या दिखाना सिर्फ आपके नियंत्रण में हो ।

ऐसा ही काम के द्वारा भी किया जा सकता है पर उसे हटाया भी से जा सकता पासवर्ड से सुरक्षित होने के कारण यह प्रोग्राम ज्यादा उपयोगी है ।

मुफ्त 4.62 एमबी आकार का औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

वैकल्पिक डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Tuesday, 24 April 2012

ख़राब सीडी/डीवीडी से डाटा प्राप्त करें



आपको भी ख़राब सीडी या डीवीडी से डाटा निकालने में मुश्किल हुई होगी या फिर आपके डिस्क पर डाटा राइट हुआ तो है पर वो दिखाई नहीं दे रहा ।
ऐसे सभी समस्याओ का समाधान है ये मुफ्त औजार ।
अपनी सीडी या डीवीडी ड्राइव चुने फिर एक फोल्डर चुनकर जिसमें आप डाटा सेव करना चाहे चुनकर ख़राब सीडी या डीवीडी का डाटा कॉपी कर पायेंगे ।



सिर्फ 725 केबी आकार का उपयोगी औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है ।

Saturday, 21 April 2012

फोटो का आकार और फॉर्मेट बदलें



एक छोटा और पोर्टेबल औजार जिससे आप फोटो फाइल्स का आकार और फॉर्मेट बदल सकते हैं वो बड़ी आसानी से ।
इसमें आप . bmp, .emf, .gif , .jpg, .png , .tiff, .wmf फोटो का आकार और फाइल फॉर्मेट बदल पाएंगे ।


पोर्टेबल टूल है तो इन्स्टाल करने की भी जरुरत नहीं सिर्फ 140 केबी आकार का औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Thursday, 19 April 2012

सस्ते डोमेन नेम की तलाश है !


किसी भी वेबसाइट का सबसे जरुरी हिस्सा होता है उसका वेबपता जिसे डोमेन नेम कहा जाता है वैसे तो अब बहुत से विकल्प है डोमेन नेम खरीदने के पर अगर आप अपने ब्लॉग के लीये डोमेन नेम खरीद रहे हैं है तो शुरुआत अगर कम खर्च से की जाए तो कैसा रहे ।

अगर आप भारत से हैं तो और कोई अच्छा नाम आपके दिमाग में हैं तो एक अच्छा विकल्प है की .in या 

.co.inडोमेन नेम से शुरुआत करें, ये आपको 100 रुपये से कम में मिल जायेंगे । इसके लिए दो सबसे अच्छे विकल्प हैंBigrock और Mitsu इसमें .in और .co.in डोमेन रजिस्ट्रेशन और एक साल के लिए Bigrock में 99 रुपये औरMitsu में 79 रुपये देने होंगे ।
एक बड़ी ग़लतफ़हमी है की .in और .co.in डोमेन नेम शुरू में तो सस्ते होते है पर रिन्यूवल के लिए ज्यादा पैसे देने होते हैं है पर ऐसा है नहीं जहाँ आपको .com डोमेन के लिए 450 से 550 रुपये वार्षिक तक देने होते है वहीँ .in और.co.in डोमेन Bigrock में 449 रुपये और Mitsu में 399 रुपये वार्षिक की दर चुकाने होंगे ।

अब बात .com डोमेन नेम की तो इसके लिए तो सैंकड़ो विकल्प हैं पर एक सस्ता विकल्प है याहू जी हाँ याहू भी सस्ते डोमेन नेम उपलध करा रहा है ये आपको .com डोमेन नेम लगभग रुपये में उपलब्ध कराता है ।
हाँ इसके रिन्यूवल चार्जेस काफी ज्यादा हैं पर आप चाहें तो एक साल पूरा होने से पहले अपना डोमेन नेम किसी और सेवा प्रदाता के पास ट्रांसफर करा सकते हैं और डोमेन ट्रान्सफर करने पर आपको लगभग हर जगह भारी छूट मिलेगी ।


ऊपर बताई तीनो साइट्स के लिंक ये रहें



इनमें जाकर आप अपनी पसंद का डोमेन नेम चुन सकते हैं और अगर आप अपने ब्लॉग में नए डोमेन नेम की सेटिंग करना सीखना चाहते हैं तो
http://www.demomonkey.org/blogger/
इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं ।

Monday, 16 April 2012

आपके कंप्यूटर हार्ड डिस्क के लिए एक टूल




हार्ड डिस्क मैनेजमेंट से जुड़े लगभग सभी कामों के लिए एक छोटा और मुफ्त औजार Aomei Partition Assistant 4.0 Home Edition ।

इसमें वो सभी सुविधाएँ है जो बड़े और महंगे व्यावसायिक सॉफ्टवेयर में होते हैं पर है ये कहीं ज्यादा आसान और तेज है ।

इसमें आपको जो मुख्य सुविधाएँ मिलती है वो हैं -
  • Resize and move partition to reorganize your hard drives. Improved
  • Extend NTFS system partition without restarting your computer.
  • Merge two partitions or merge non-contiguous unallocated space to partition.
  • Split partition into two or more with ease.
  • Allocate free space from one partition to another to fully utilize disk space.
  • Copy partition for migrating Windows system and data
  • Copy disk to a new one without reinstalling Windows and applications.
  • Create more partitions as you wish even without unallocated space.
  • Convert primary to logical partition and vice versa.
  • Support 2TB MBR disk, 4TB GPT disk, and USB flash drive.
  • Support Windows 2000 Professional, Vista, XP, Windows 7 SP1 and Windows 8 (all editions, 32 bit and 64 bit).


ये है सिर्फ 2.97 एमबी आकार का मुफ्त औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है 



इसे उपयोग करना भी आसान है इसके उपयोग की जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट अलग अलग कार्यों के क्रम से दी गयी है ।


इसके उपयोग के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

या फिर इस सॉफ्टवेयर में tutorials पर क्लिक करें ।

Friday, 13 April 2012

किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या चित्र के रूप में सुरक्षित करें


कितनी ही बार आप चाहते हैं की किसी वेबपेज की सामग्री अपने कंप्यूटर में सुरक्षित रखें पर अगर Print Screen का इस्तेमाल करें तो सिर्फ चित्र के रूप में ही वेबपेज को सुरक्षित कर सकते हैं वो भी एक सीमित हिस्से को उस पर भी वेबपेज की सामग्री भविष्य में उपयोग के लिए कॉपी भी नहीं कर सकते ।




ऐसे में एक वेबसाइट जो आपको किसी भी वेबपेज को पीडीऍफ़ या JPG, PNG, TIF, BMP, GIF जैसे Image फॉर्मेट में सुरक्षित करने की सुविधा देती है । इस वेबसाइट की एक ख़ास बात है की ये अपनी सुविधा एड ऑन के रूप में उपलब्ध कराती है ताकि आप अगर गूगल क्रोम या फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर का उपयोग करते हैं तो बार बार इस वेबसाइट पर जाए बिना ही आसानी से वेबपेज को अपनी पसंद के रूप में सुरक्षित कर सकें ।


इस सुविधा की सबसे अच्छी बात है इसके विकल्प ये आपको पीडीऍफ़ के रूप में Potrait या Landscape के बीच चुनाव करने और पेज को Letter, Legal, A4 जैसे आकारों में से किसी एक के रूप में सुरक्षित करने का विकल्प देते हैं । साथ ही वेबपेज को बिना चित्रों और बैकग्राउंड के सुरक्षित करने की भी सुविधा है ताकि आपको सिर्फ अपने काम की जानकारी ही मिले ।

ऐसे ही Image फाइल के रूप में JPG, PNG, TIF, BMP, GIF, PPG, PPM जैसे विकल्प और ढेरों अलग रिजोल्यूशन मिलते हैं चुनाव करने के लिए ।

किसी वेबपेज को पीडीऍफ़ के रूप में प्राप्त करने वेबसाइट

http://www.sciweavers.org/free-online-html-to-pdf

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के विकल्पों का चुनाव करें और Convert बटन पर क्लिक करें थोड़ी ही देर में आपके सामने Download PDF का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप पीडीऍफ़ को अपने कंप्यूटर में सुरक्षित कर पायेंगे ।

इसी तरह Image फाइल के लिए

http://www.sciweavers.org/i2img

पर जाएँ और वेबपता भरकर अपनी पसंद के फॉर्मेट में चित्र प्राप्त करें ।



अब अगर आप बार बार इन वेबसाइट पर नहीं जाना चाहे तो एड ऑन अपने ब्राउजर में जोड़ लें

फ़ायरफ़ॉक्स एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।

गूगल क्रोम एड ऑन के लिए यहाँ क्लिक करें ।


एड ऑन इंस्टाल करने के बाद ये एक आइकन के रूप में आपके ब्राउजर पर दिखाई देने लगेंगे ।
अब आप जिस भी वेबपेज को सुरक्षित रखना कहते हों उस पेज पर इस आइकन को क्लिक करें ( चित्र देखें ) अपनी पसंद के विकल्प चुने और अपने फाइल सुरक्षित कर लें ।

Thursday, 5 April 2012

भविष्य की तकनीक Google Glasses

Google Goggles से एक कदम आगे बढ़ाते हुए Google अब एक नयी बेहतर तकनीक की ओर बढ़ रहा है जो आपके जीने के अंदाज को बदलने में सक्षम है ।

  इस नयी तकनीक का नाम है Google Glasses, नाम की ही तरह ये एक चश्मे की तरह की चीज है जिसमें एक छोटी स्क्रीन, एक कैमरा, माइक्रोफोन स्पीकर और इंटरनेट से जुड़ने की सुविधा है ।


इस तकनीक से आप किसी भाषा लिपि का अनुवाद कर सकते हैं, रास्ता ढूंढ सकते हैं, तस्वीर ले सकते हैं और उसे इंटरनेट के माध्यम से साझा कर सकते हैं और भी बहुत कुछ ।

ये तकनीक अभी निर्माणाधीन ही है इसलिए इसके हार्डवेयर और कीमत के विषय में कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है पर जिस तरह से इसकी सुविधाओ पर आधारित एक विडियो गूगल द्वारा जारी किया गया है निश्चित ही ये भविष्य की तकनीक लगती है ।


आप भी देखिये ये विडियो





उम्मीद की जा रही है की साल के अंत तक ये तकनीक आम लोगो तक उपलब्ध हो जायेगी ।

Friday, 9 March 2012

कंप्यूटर के लिए ड्राईवर तलाश रहे हैं तो एक उपाय


अक्सर ये समस्या रहती है कंप्यूटर के ड्राईवर की सीडी हमसे खो जाती है फिर कंप्यूटर के फोर्मेट होने या नए हार्डवेयर इंस्टाल करते हुए डिवाइस को पहचानना और फिर उसके लिए ड्राइवर ढूंढना एक मुश्किल काम बन जाता है । पर अब नहीं, एक मुफ्त टूल जो आपके हार्डवेयर के अनुपलब्ध ड्राइवर की सूची बनाएगा और आपके लिए उनके ड्राइवर डाउनलोड भी करेगा ।

ये Slim Driver एक मुफ्त औजार है जो आपके कंप्यूटर पर Missing Drivers की पहचान करता है और उन्हें

डाउनलोड कर देता है ताकि आप उसे इंस्टाल कर अपने कंप्यूटर का पूरा उपयोग कर सकें । आपको बस दो चीजों की जरुरत होती है पहले तो इस सॉफ्टवेयर की और एक इंटरनेट कनेक्शन की जिससे ये आपके लिए ड्राईवर डाउनलोड कर सके ।


इसे उपयोग करना भी आसान है इसे डाउनलोड कर इंस्टाल करलें फिर इस प्रोग्राम को शुरू करें मुख्य विंडो मेंSTART SCAN बटन पर क्लिक करें ।

ये आपके कंप्यूटर को स्कैन करेगा और आपको एक सूची उपलब्ध कराएगा



कुछ इस तरह, इस विंडो में आप जिस हार्डवेयर के लिए ड्राइवर डाउनलोड करना चाहते हैं उसके नाम के सामनेDownload Update लिंक पर क्लिक करें । अब ये टूल आपका ड्राईवर डाउनलोड करने लगेगा, ड्राइवर के डाउनलोड होते ही ये उसे शुरू भी कर देगा ताकि आप उसे इंस्टाल कर सकें ।



वैसे तो ये टूल 27 एमबी आकार का है पर जिप फाइल के रूप में सिर्फ 4.64 एमबी में आप इसे प्राप्त कर सकते हैं ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त डाउनलोड लिंक यहाँ है । 

Saturday, 3 March 2012

फेसबुक और जीमेल चैट में हिंदी टाइप कैसे करें

Epic ब्राउजर का उपयोग करने वाले जानते हैं की हिंदी टाइप करना कितना आसान है ऐसे ही गूगल क्रोम में भी एक एड ऑन है जो हिंदी टाइपिंग को आसान बना देता है ऐसे में फ़ायरफ़ॉक्स के लिए भी एक एड ऑन जो लगभग किसी भी टेक्स्ट एरिया में हिंदी टाइप करने की सुविधा देता है ।

ये आपको लगभग Epic की तरह ही लगेगा क्यूंकि Epic भी फ़ायरफ़ॉक्स पर ही आधारित है और हिंदी टाइप करने के लिए इसी एड ऑन का उपयोग करता है ।


तो अब तक आप समझ ही गए होंगे की ये एड ऑन सिर्फ फ़ायरफ़ॉक्स पर ही काम करेगा तो अपना फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर शुरू कीजिये और

https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/google-transliteration-formerl/?src=search

इस लिंक पर जाइये और Add to Firefox बटन पर क्लिक कर Google Transliteration नाम के इस एड ऑन को इन्स्टाल कर लीजिये , जब ये एड ऑन इंस्टाल हो जाए अपने ब्राउजर को रिस्टार्ट कर दीजिये ।



अब जब आपका एड ऑन इंस्टाल हो चुका है आपको कुछ सेटिंग्स करनी होगी इसके लिए अपने फ़ायरफ़ॉक्स के मेनू बार से Tools >> Addons >> Extensions पर जाइए अब एड ऑन की सूची में से Google Indic Transliteration को ढूंढकर इसके Options बटन पर क्लिक कीजिये ।

अब एक नयी छोटी विंडो खुलेगी


कुछ इस तरह, इस विंडो में Enable Transliterator for text boxes too. विकल्प के रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस एड ऑन को शुरू करें और नीचे भाषा के लिए विकल्प मिलेंगे उसमे अपनी मनपसंद भाषा जैसे Hindi चुने और फिर OK बटन पर क्लिक कर सेटिंग सुरक्षित कर दें ।

अब आप किसी भी टेक्स्ट एरिया हिंदी टाइपिंग के लिए तैयार हैं चाहे वो फेसबुक हो या जीमेल चैट या फिर गूगल सर्च ।

अब देखते है इस टूल की मदद से हिंदी टाइप कैसे करें ।

मान लीजिये आपको गूगल सर्च में हिंदी में खोज करनी है
तो जैसे ही आप सर्च बॉक्स में कर्सर ले जायेंगे आपको एक छोटे बॉक्स में Hindi लिखा नजर आएगा

कुछ इस तरह यहाँ पहले तीर के निशान की तरह उसके बॉक्स में Hindi के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इसHindi टाइपिंग विकल्प को चुन लें अब आप हिंदी टाइप करने को तैयार हैं
अब आप इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिएram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित है ही ।


इसमें हिंदी के साथ आपको अन्य भारतीय व कुछ विदेशी भाषाओँ में भी टाइपिंग की सुविधा मिलेगी ।

इसके लिए इस एड ऑन के बॉक्स में भाषा पर क्लिक करे (जैसे Hindi) आपको भाषाओ के विकल्प की एक सूची मिलेगी


कुछ इस तरह, इसमें से आप अपनी पसंद की भाषा का चुनाव कर सकते हैं ।



जब भी आप वापस अंग्रेजी में टाइप करना चाहें इस एड ऑन बॉक्स के सामने रेडिओ बॉक्स पर क्लिक कर इस विकल्प को अनचेक कर दें । आप फिर से अंग्रेजी में टाइप कर पायेंगे ।

आसानी से एक क्लिक में हिंदी टाइप करने के लिए ये एक विश्वसनीय और तेज उपाय है ।

विशेष - ये एड ऑन फ़ायरफ़ॉक्स 3.6 तक के संस्करण पर ही जांचा गया है, ये फ़ायरफ़ॉक्स के नए संस्करण जैसे 10 पर इंस्टाल नहीं किया जा सकता, थोड़े दिनों बाद संभव है की अपडेट होकर ये नए संस्करण में भी उपयोग किया जा सके ।