Tuesday, 17 January 2012

अपने कंप्यूटर को बंद कीजिये थोडा और जल्दी


कंप्यूटर को शट डाउन तो हम सभी करते हैं पर कभी कभी कंप्यूटर बंद होने में भी काफी समय लेता है ऐसे में एक छोटा टूल जो आपके कंप्यूटर के बंद होने की प्रक्रिया को थोडा तेज बना देगा ।




आपको करना इतना है की इस टूल को शुरू करके इसके तीन विकल्पों

1 - Reduce Time Out To Kill App
2 - Reduce Time Out To Kill Service
3 - Disable Clear Pagefile At Shutdown 

का चुनाव करें फिर Start Speed Up batan पर क्लिक करें ।
बस अब आपका कंप्यूटर बंद होने में कम समय लेगा ।

एक छोटा मुफ्त पोटेबल टूल सिर्फ ९५ केबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

Saturday, 7 January 2012

गूगल क्रोम ने बनाया हिंदी टाइपिंग को आसान



इंटरनेट ब्राउज करते हुए हिंदी टाइपिंग करने के बहुत से टूल मौजूद है कुछ वेबसाइट हैं तो कुछ ऑफलाइन टूल्स भी हैं जो आपको हिंदी टाइपिंग की सुविधा देते हैं । पर अब गूगल क्रोम लेकर आया है एक एक्सटेंशन जिसे इंस्टाल करने के बाद आप हिंदी सहित और भी कई भाषाओ में टाइप कर पायेंगे वो भी बहुत आसानी से ।

गूगल के इस एक्सटेंशन का नाम है Google Input Tools इसकी मदद से आपको गूगल क्रोम पर कई भाषाओँ

में टाइप करने की सुविधा मिलती है और आप एक से दूसरी भाषा में टाइप करना बस कुछ ही क्लिक में शुरू कर सकते हैं ।

इसके लिए आपको ये करना होगा -


सबसे पहले तो आपको इस एक्सटेंशन को अपने गूगल क्रोम में इंस्टाल करना होगा इसके लिए अपने गूगल क्रोम खोले और इस

https://chrome.google.com/webstore/detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/#detail/mclkkofklkfljcocdinagocijmpgbhab/

लिंक पर जाएँ ।
अब इस एक्सटेंशन का पेज खुलेगा यहाँ Add To Chrome बटन पर क्लिक करें (मुख्य चित्र देखें ) ।

ये आपके ब्राउजर में इंस्टाल होने की सहमति मांगेगा आपके Install बटन पर क्लिक करने से ये आपके गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टाल हो जाएगा ।

इंस्टाल होने के बाद ये आपके ब्राउजर के एड्रेस बार के सामने एक आइकन के रूप में दिखाई देने लगेगा । आप इस आइकन पर क्लिक करें आपको Extension Options का विकल्प दिखाई देगा ।



कुछ इस तरह इस Extension Options विकल्प पर क्लिक करें ।

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको भाषाओ के विकल्प चुनने होंगे की आप किस किसी भाषा में टाइप करने की सुविधा चाहते हैं ।

अब देखते हैं भाषा चुनने की प्रक्रिया, मान लीजिये हमें हिंदी भाषा का चुनाव करना है तो
चित्र में दिखाए अनुसार



१ - स्क्रोल कर हिंदी पर क्लिक करें ।

२ - बीच में बने तीर के निशान पर क्लिक कर भाषा का चुनाव कर लें ।

३ - अब आपकी चाही गयी भाषा दायीं ओर दिखाई देने लगे तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं ।

( इस प्रक्रिया में आप कितनी भी भाषा चुन सकते हैं या तीर के निशान पर क्लिक कर किसी विकल्प कोहटा भी सकते हैं । )


आपका चुनाव पूरा हो जाए तो इस पेज को बंद कर दें, अब आप तैयार है हिंदी में टाइप करने के लिए ।

अब जब भी आपको हिंदी में टाइप कर हो तो इस एक्सटेंशन के आइकन पर क्लिक करें और हिंदी विकल्प चुन लें


इस तरह । यहाँ आपको हिंदी टाइपिंग के तीन विकल्प मिलते हैं आसानी से हिंदी टाइप करने के लिए अ हिंदी के विकल्प के सामने क्लिक करें । इससे आप अंग्रेजी में टाइप कर स्पेस बटन दबाकर हिंदी प्राप्त कर सकते हैं जैसे राम टाइप करने के लिए ram और स्पेस दबाएँ ये बिलकुल sms भेजते हुए हिंदी लिखने के जैसा है । हिंदी ब्लॉगर तो इस तकनीक से परिचित ही हैं


अब आप कहीं भी हिंदी टाइप कर सकते है, फेसबुक में भी ।




ये देखिये एक उदाहरण ।


जब आप किसी और भाषा में टाइप करना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर क्लिक कर दुसरे विकल्प का चुनाव कर लें और जब वापस अंग्रेजी लिखना चाहे तो Google Input Tools Extension के आइकन पर Turn Off विकल्प पर क्लिक कर दें ।

Friday, 30 December 2011

बचाए अपना कंप्यूटर क्रेश होने से



अपने सिस्टम को सुरक्षित करने और फिर से ठीक करने के लिए एक आसान और उपयोगी औजार .

मुफ्त पोर्टेबल और सिर्फ २.२ एमबी का टूल आपको कई परेशानियों से बचा लेगा .

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Wednesday, 28 December 2011

नया गुप्त ड्राइव बनाये और उसे पासवर्ड से सुरक्षित करें


अपने कंप्यूटर में ख़ास फाइल और फोल्डर को दुसरे उपयोगकर्ताओ से सुरक्षित रखना चाहते हो तो ये टूल उपयोग करे ।

ये आपके कंप्यूटर पर नया ड्राइव बनाने देगा जिसे आप पासवर्ड से सुरक्षित कर अपना डाटा अन्य लोगों से बचा सकते है । सिर्फ़ 2 एमबी का है ये मुफ्त औजार ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

Tuesday, 27 December 2011

आपके USB ड्राइव के लिए आल इन वन टूल




आपके पेन ड्राइव के लिए एक पोर्टेबल टूल जो आपके सारे सॉफ्टवेयर की जगह ले लेगा .


इसमें वो सारी चीजे है जिनकी आपको जरुरत होती है जैसे

Media player 
Web browser 
Text editor 
Notes 
Calculator 
Image viewer 

और साथ में कुछ गेम भी और वो भी सिर्फ ६४६ केबी की फाइल में ।

ये जरुरी नही की आप इसे पेन ड्राइव में ही उपयोग करे अपने डेस्कटॉप पर रखे उपयोगी सिद्ध होगा ।




डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें

Monday, 26 December 2011

विंडोज विस्टा को दीजिये विंडोज सेवन का रूप



सबसे पुराने पाठको में से एक श्रीश पाठक प्रखर जी के आदेश पर आप सभी के लिए विंडोज विस्टा को विंडोज सेवन का रूप देने वाला औज़ार ।


सिर्फ 12 एमबी आकार का औजार । अगर आपको पसंद आया तो आगे विंडोज विस्टा के और भी टूल दिए जा सकते है ।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें ।

हिंदी में टाइपिंग करना सीखिए (Hindi Typing Tutor)


हिंदी में टाइपिंग करना थोडा मुश्किल ही रहा है वो इसलिए की कीबोर्ड हिंदी में होते हैं और इंग्लिश टाइपिंग सिखाने के लिए ढेरों प्रोग्राम उपलब्ध हैं पर हिंदी टाइपिंग सिखाने के लिए अभी तक कोई सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं था ।
पर अब नहीं एक मुफ्त प्रोग्राम जो आपको हिंदी टाइपिंग सिखाएगा वो भी हिंदी भाषा में ही ।



इस प्रोग्राम का नाम है Aasaan - Hindi Typing Tutor 1 और ये अपने नाम की ही तरह बहुत आसान है इसमें आप इंग्लिश टाइपिंग ट्यूटर प्रोग्राम की ही तरह चरणबद्ध तरीके से हिंदी टाइप करना सीखेंगे ।

इसकी कुछ खूबियाँ है की आप एक एक चरण कर हिंदी टाइपिंग सीखेंगे जो काफी आसान है, इसमें खेलो के जरिये टाइपिंग को मनोरंजक बनाया गया है, इसमें आप अंग्रेजी टाइपिंग भी कर सकते हैं ।


एक बेहद उपयोगी मुफ्त सॉफ्टवेयर 43 एमबी आकार में ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Sunday, 25 December 2011

फोटो की त्वचा को बनाइये चिकना और सुंदर



अपने फोटो में अपनी त्वचा को बनाइये सुंदर और स्मूथ

ये टीवी का विज्ञापन नही एक मुफ्त टूल है ६०० केबी का जो बस २ क्लिक में आपके फोटो को बनाये खूबसूरत ।

डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, 24 December 2011

विंडोज एक्सपी को बदलिए विंडोज 7 में




अगर आप विंडोज के पुराने वर्जन जैसे


  • Windows XP (Home, Pro, RTM, SP1, SP2, SP3, Corporate)
  • Windows 2003 (Standard, Enterprise, Datacenter, Web, RTM, SP1)
  • Windows Media Center Edition (2003, 2004, 2005)
  • Windows XP Tablet PC Edition
का उपयोग कर रहे है और अपने डेस्कटॉप को नए विंडोज 7 का आकर्षक रूप देना चाहते है तो ये २१ एमबी का मुफ्त औज़ार आपके पुराने विंडो को विंडोज 7 का रूप दे देगा ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।